: श्री सीमेंट लिमिटेड को फ्लाई ऐश की आपूर्ति के लिए बालको ने किया एमओयू
Sun, May 12, 2024
बालकोनगर, 11 मई, 2024।* भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। यह साझेदारी कम कार्बन वाले सीमेंट का उत्पादन करने के लिए बालको द्वारा श्री सीमेंट तक फ्लाई ऐश भेजने की सुविधा देगी। समझौते में श्री सीमेंट को 90 हजार मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की आपूर्ति किया जाना है। इससे सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के सस्टेनेबल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सहयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी।फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का उप-उत्पाद है जिसमें विभिन्न उद्योगों में पुन: उपयोग की महत्वपूर्ण क्षमता है। सीमेंट निर्माण में फ्लाई ऐश का उपयोग करने से लगभग 500 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन, 3.2 मिलियन गीगा जूल ऊर्जा और प्रति टन 250 लीटर पानी बचाया जा सकता है। इससे सीमेंट उद्योग के भीतर सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने में योगदान मिला है। ऐसे उद्योगों में फ्लाई ऐश के प्रबंधन के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला है।फ्लाई ऐश का उपयोग ईंट निर्माण, सड़क निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। बालको के 'ट्रांसफार्म द प्लेनेट' की प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी विभिन्न उद्योगों को फ्लाई ऐश की आपूर्ति कर रही है जिसमें ईंट एवं सीमेंट संयंत्र, सड़क तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और माईंस शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में बालको ने इन क्षेत्रों को 4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक फ्लाई ऐश की आपूर्ति की है। इस पहल से 141% राखड़ का उपयोग हमारे रिसोर्स एफिशिएंसी और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को अधिकतम करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने श्री सीमेंट के साथ हुए एमओयू पर कहा कि कंपनी में हम औद्योगिक अपशिष्टों में कमी लाने और अनेक नए प्रयोगों के जरिए उन्हें नागरिकों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बालको ने अपने प्रचालन में अत्याधुनिक तकनीकों को स्थान दिया है। हम उद्योगों में सस्टेनेबल व्यवसाय की बढ़ती मांग को पहचानते हैं। फ्लाई ऐश कई उद्योगों के लिए एक सस्टेनेबल रॉ मटेरियल के रूप में सामने आया है। रॉ मटेरियल के रूप में हमारे फ्लाई ऐश को पुनर्निर्देशित कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह समझौता सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।श्री सीमेंट लिमिटेड के मुख्य खरीद अधिकारी श्री संजय मेहता ने एमओयू के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके पारस्परिक लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि बालको के साथ साझेदारी सस्टेनेबल कार्यप्रणाली के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सीमेंट उत्पादन में फ्लाई ऐश का उपयोग सीमित रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम कर कार्बन उत्सर्जन में कटौती करता है तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देता है। यह साझेदारी हमारे लिए वैकल्पिक रॉ मटेरियल की स्ठायी आपूर्ति के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देगी। हमारा लक्ष्य भविष्य में ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों का विस्तार करना है।
----------------------------------------
: कॉमरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर गहन शोक : श्रद्धांजलि
Mon, May 6, 2024
बाल्को एटक कार्यालय मुश्ताक भवन में 4 मई शाम 6:30 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महा सचिव कॉमरेड अतुल कुमार अनजान के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा ने गहन शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने बताया कि *कामरेड अतुल कुमार अंजान अब नहीं रहे*
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंडल के सदस्य एवं प्रखर वक्ता कामरेड अतुल कुमार अंजान का 3 मई को सुबह 4:00 बजे लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था । वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कामरेड अतुल कुमार अंजान का नहीं रहना न सिर्फ किसान आंदोलन का बल्कि देश की राजनीति के लिए भारी क्षति है। कामरेड अनजान स्वामीनाथन आयोग की सदस्य थे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने में उनकी भूमिका आधुनिक भारतीय कृषि इतिहास का एक स्वर्णिमय अध्याय है।
वे अपने पीछे अपनी पत्नी एवं एक सुपुत्री के साथ अपने समर्थकों और किसान और जन आंदोलन के काफी अनुयाइयों को छोड़ गए हैं ।
भाकपा के पूर्व पार्षद कामरेड नरेंद्र ने कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रतिबद्धता को रेखांकित कर कम्युनिस्ट आंदोलन और किसान आंदोलन में उनके प्रेरक अवदान को याद किया
कामरेड सुनील सिंह ने कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रखर नेतृत्वकारी भूमिका का उल्लेख कर कम्युनिस्ट आंदोलन में उनके महत्व को प्रतिपादित किया।
सभा के अंत में पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर , कॉमरेड अतुल कुमार अनजान को लाल सलाम , कामरेड अतुल कुमार अंजन अमर रहे के नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके साथ ही बालक एटक यूनियन के पदाधिकारी अभिषेक शर्मा जी की माता जी के निधन पर भी शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि की गई।
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा और एटक के पदाधिकारी कामरेड सुनील सिंह, कामरेड रामायण यादव, पूर्व पार्षद कामरेड नरेंद्र मिश्रा, कामरेड मुकेश कुमार, कामरेड मनोज प्रजापति, कामरेड खीक राम, ब्रांच सचिव कामरेड विजयलक्ष्मी चौहान, कामरेड इंद्राणी श्रीवास, कामरेड बबली बरेढ, कामरेड प्रेम बाई, कामरेड मोहन मती, कामरेड ताराचंद कश्यप उपस्थित हुए।
: बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Wed, May 1, 2024
मुकेश भारती
बालकोनगर, 1 मई, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वीप के अंतर्गत अंबेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत, कोरबा एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा, कोरबा की नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई शामिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के वक्तव्य भाषण से हुई। मतदाता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में बालको कर्मचारियों एवं समुदाय के लगभग 600 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने चुनावी तैयारियों में मतदाताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न पहल की शुरुआत की है- संयंत्र के अंदर विभिन्न जगहों पर विडियो स्क्रीनिंग, परसाभाटा गेट पर कर्मचारियों के लिए ऑडियो एनाउंसमेंट, दैनिक पत्रिका बालको टुडे के द्वारा जागरूकता संदेश और समुदाय में बैनर, फ्लैक्स तथा चलित वाहन के माध्यम से ऑडियो एनाउंसमेंट जैसे पहल शुरू की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है। लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। मताधिकार के लिए अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 7 मई के दिन आप सभी घरों से निकल कर अपने पास के मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने स्वीप के माध्यम से किए जा रहे कार्यक्रम के विषय में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आप सभी को जागरूक करने के साथ यह भी बताना है कि आप भी अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालको ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप अपना मतदान जरूर करें और अपने आसपास के मतदाताओं को भी वोट का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने आम मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई।बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है। लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व को हमें उत्साह पूर्वक मनाना है। देश की प्रगति के लिए शत-प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंपनी मताधिकार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। विश्व मजदूर दिवस पर उन्होंने बालको के श्रमवीरों से आह्वान किया कि जिस तरह आप सभी ने कंपनी को आगे बढ़ाया है एकजुट होकर चुनाव में मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।
---------------------------------