: देवरी नामक पर्यटन स्थल में बनाया गया अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र
Sun, Dec 24, 2023
आगामी पिकनिक सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा हेतु पंटोरा चौकी स्थित देवरी नामक पर्यटन स्थल में अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है तथा दो कर्मचारी प्रातः 10:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी तरह से कोई दुर्घटना वहां ना हो और शांति व्यवस्था बनी रहे
: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, नाराज भाजपाइयों ने राहुल गांधी का जलाया पुतला
Sun, Dec 24, 2023
भारत देश के 14 वें उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कॉंग्रेस साँसद राहुल गाँधी द्वारा वीडियो बनाकर उपराष्ट्रपति जी का मजाक बनाये जाने के विरोध में भाजपा जिला एवं किसान मोर्चा कोरबा द्वारा आज स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर चौक में सांसद राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया। "राहुल गांधी शर्म करो" के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।
इस अवसर पर भाजपा नेता जोगेश लांबा ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है ,इससे पहले भी कॉंग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी माँगनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, लक्ष्मी श्रीवास, सुमन सोनी, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, दिनेश वैष्णव, हेमलाल झारिया, राजू गुप्ता, पंकज सोनी, सरजू अजय, संजू देवी राजपूत, राजेश लहरे, संजय कुर्मवंशी, लक्ष्मण श्रीवास, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, मंजू सिंह, रमा मिरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, राम अवतार पटेल, चंदन सिंह, तृप्ति सरकार, चंद्रभूषण झा, राजेश सोनी, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरिराम साहू, दीनदयाल पटेल, संजय कुमार पटेल, पार्षद गणों में चंद्रलोक सिंह, सुफल दास महंत, गोलू पांडे, नारायण दास महंत, पुराइन बाई, कृष्णा यादव, गौरव मिश्रा, बृजेश यादव, मनोज साहू, विवेक राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
: जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में हुई आयोजित
Sat, Dec 23, 2023
जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में आयोजित किया गया । जिसमे सर्वसहमति से जेसीआई राजन बरनवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंजिनियर राज अग्रवाल चुनाव आधिकारिक रूप में बजरंग अग्रवाल हरीश लालवानी एवं घनश्याम अग्रवाल के विशेष भूमिका रही तथा विशेष सहयोगी के रूप में प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल KCC तथा योगेश जैन, दिव्यानन्द अग्रवाल तथा सज्जन अग्रवाल, जगदीश सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे । राजन बर्नवाल ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में जेसीआई के भवन के निर्माण को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा । जेसीआई क्लब क़रीब 115 देशों में तथा भारत में छब्बीस राज्यों में स्थित JCI की
भारत में 1949 में एवं कोरबा में 1996 में क़रीब सत्ताईस वर्ष पूर्व स्थापना हुई जेसीआई पूरे भारत में दो लाख से अधिक सदस्य एक्टिव होकर काम कर रहे है । तथा इसका उद्देश्य युवाओं में लीडरशिप तथा व्यक्तित्व विकास करना है ।
जेसीआई का विश्वास है कि ईश्वर में आस्था मानवता की सर्वोत्तम की सेवा ही सर्वोच्च सर्वोतम सेवा है । आर्थिक न्याय शासन व्यक्ति का नहीं विधी का होना चाहिए
इन्हीं उद्देश्यों को लेकर क़रीब 27 वर्षों से कोरबा में कोरबा सेंट्रल जेसीआई जूनियर जेसीआई ,जेसीरेट विंग के रूप में काम कर रहा है है सत्र 2024 25 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले जेसीआई सदस्य राजन बरनवाल को सर्वसहमति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । यह लीजेंड ऐसा काम करेगा जिससे पूरे शहर में उसका नाम रौशन रौशन हो
JCI औरJCI लीजेंड दोनों मिलकर ऐसा काम करेंगे जिससे इसकी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके