: ट्रेक्टर का ट्राली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही**⏺️ आरोपीगण*
*(01) सोनू खान उम्र 48 वर्ष साकिन दोमुहानी बुटा पारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर**(02) जितेन्द्र महार उम्र 25 वर्ष साकिन दोमुहानी बुटा पारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर**(03) समेयलाल केवट उम्र 25 वर्ष साकिन कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर**(04) प्रकरण में शामिल एक विधि संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा**⏺️आरोपीयो के कब्जे से बरामद**(01) चोरी किए ट्रेक्टर का ट्राली कीमती 45,000/₹**⏺️घटना मे प्रयुक्त उपयोग किए वाहन**(01) कार क्रमांक CG- 07- MB-6155 कीमती 02 लाख रुपया**(02) ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG-10-AK- 2124 कीमती 2,50,000/₹**जुमला कीमती 4,95,000/₹**⏺️आरोपीयो के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद दुबे निवासी कोटमीसोनार के द्वारा दिनांक 03.12.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसके पुरानी इस्तेमाली ट्रेक्टर का ट्राली जो बाडी (कोठार) मे खडी की थी जिसे दिनांक 02-03/12/2023 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 617/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।⏩ विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना मिला की *आरोपी* सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवम समेय लाल केवट साकिन कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर तथा एक बाल अपचारी द्वारा मिलकर ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किया गया है, की सूचना पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर *आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया बताया की दिनांक 02-03/12/23 को दरमियानी रात्रि में ट्रेक्टर ट्राली को चोरी किए है और घटना मे इंडीआयर कार CG-07-MB- 6155, ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG-10- AK- 2124 का उपयोग करना एवम नगदी रकम 1000/ को बरामद कराया गया है*।⏩आरोपी *सोनू खान, जितेन्द्र महार दोनो निवासी दोमुहानी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवम समेय लाल केवट साकिन कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश उपरान्त बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है*।⏩उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि बी.पी. खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया, गुलशन लकडा, अनिल जांगड़े, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।
: घर में अकेली पाकर महिला को छेडछाड करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Mon, Dec 11, 2023
*⏺️आरोपी लक्ष्मी प्रसाद कश्यप उम्र 56 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर**⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 354, 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.2023 को पीडिता अपने घर में सुबह थी तभी आरोपी लक्ष्मी प्रसाद कश्यप निवासी कोसमंदा थाना चांपा द्वारा पीड़िता को अकेली पाकर पीड़िता को बेइजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, मना करने पर मारपीट कर, गाली गलौच करने लगा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 528/23 धारा 294, 354, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।⏩ आरोपी *लक्ष्मी प्रसाद कश्यप निवासी कोसमंदा थाना चांपा घटना घटित कर फरार था जिसकी चांपा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी*। की थाना चांपा पुलिस को दिनांक 10.12.23 को मुखबिर सूचना मिला की *आरोपी अपने सकुनत पर छिपा है जिसको घेराबंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया* ।
⏩उपरोक्त कार्यवाही मे महिला प्रधान आरक्षक श्याम जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
: पुरी शंकराचार्यजी के छग प्रवास पर होगा भव्य स्वागत
Sun, Dec 10, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - पुरी शंकराचार्यजी के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर कार्यक्रम को सफल बनाने आज श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम, रावाभांठा रायपुर में आज प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिला एवं जोन प्रमुखों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में शंकराचार्य भगवान के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही सांगठनिक चर्चा भी हुई। बताते चलें अपने तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को सुबह सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से राजधानी आगमन होगा। यहां पहुंचते ही रेल्वे स्टेशन पर शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत पश्चात वे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। इसी दिन दोपहर बारह बजे दर्शन , दीक्षा , प्रेसवार्ता और शाम पांच बजे संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है। दूसरे दिन 02 जनवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से हिन्दू राष्ट्र धर्म सभा और दीक्षा कार्यक्रम एवं शाम पांच बजे प्रांतीय संगोष्ठी आयोजित होगी। वहीं रायपुर प्रवास के तीसरे और अंतिम दिवस 03 जनवरी को शंकराचार्य आश्रम में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दर्शन , दीक्षा एवं संगोष्ठी संपन्न होगी। इसके पश्चात इसी दिन शाम चार पुरी शंकराचार्यजी आश्रम से रायपुर स्टेशन के लिये रवाना होंगे , जहां से वे इंटरसिटी एक्सप्रेस से पुरी के लिये रवाना हो जायेंगे। आज के बैठक में कार्यक्रम प्रभारी संदीप पाण्डेय , पीठ परिषद छग प्रदेशाध्यक्ष नवनीत तिवारी , आदित्यवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , रोशन अवस्थी , आनन्दवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्षा एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सीमा तिवारी , किरण शुक्ला , हीना पांडेय , गोकृति तिवारी , प्रिया ठाकुर , रूद्रानंद महाराज , राकेश राजगड़िया , विजय शर्मा , भोला तिवारी , मारुती शर्मा , संजय सिंह , उत्तम शर्मा , कुलदीप शर्मा , नरेन्द्र शुक्ला , गुलशन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।