: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल
Mon, Nov 27, 2023
संजय पांडे की रिपोर्टजांजगीर चांपा - रात्रि के समय घर के आंगन में सो रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 25 नवंबर को रात्रि में पीड़िता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन मे सोई थी। रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह बजे हरिराम केंवट पीछे मे गलत निगाह से आकर सो गया और छेड़छाड़ करने लगा और पीड़िता चिल्लाई तो भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 354 , 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी हरिराम केवट निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किये जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी , उप निरीक्षक लालन पटेल , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक अजय भानू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -हरिराम केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुर , थाना अकलतरा , जिला - जांजगीर चांपा
: गौरा गौरी पूजा का छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व- हितानंद
Mon, Nov 27, 2023
24 नवंबर से पार्षद धनश्री साहू के वार्ड नंबर 5 धनुहार पारा मे गौरा गौरी पूजा का आयोजन हुआ जिसका समापन एवं विसर्जन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित हुआ। जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। जहां उन्होंने स्थानीय पार्षद पति अजय साहू के साथ पूजा अर्चना की। हितानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गऊरा गऊरी उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गऊरा है शिव तथा गऊरी है पार्वती,जिसमें शिव पार्वती विवाह पूरे रीति रिवाज एवं बड़ी ही धूम-धाम से संपन्न कराया जाता है। यह लोक उत्सव हर साल दीवाली और लक्ष्मी पूजा के बाद मनाया जाता है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या के वक्त यह उत्सव मनाया जाता है ।दो से तीन दिन तक चलने वाला उक्त कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आसपास के लोग दो से तीन दिन पूरे भक्तिमय एवं हर्षोल्लास के साथ लगे रहते हैं। पार्षद पति अजय साहू ने बताया कि यहां गौरी गौरा पूजा का आयोजन सभी की सहमति एवं सहयोग से किया जाता है। पूरे समय भक्तमय माहौल बना रहता है। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कमलेश कश्यप, लक्ष्मीन श्रीवास, बबली मानिकपुरी, पोखराज सिंह ठाकुर, सोनू सागर, प्रेम सागर एवं आसपास के वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने जिले वासियों को दी प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Mon, Nov 27, 2023
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितांनद अग्रवाल ने गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। हितांनद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि "गुरूनानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्कि पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती है। इसलिए उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है।"
उन्होंने आगे कहा कि "धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए।"