: घर घुसकर गाली गलौज और मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार
Thu, Feb 2, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - टांगी , राड व डंडे से लेस एक राय होकर घर में घुसकर शराब पैसा वापसी की बात पर गाली गलौच के साथ मारपीट करने के छह आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि 02 अगस्त 2022 की रात्रि सवा दस बजे प्रार्थी कोमल शास्त्री पिता मोहन शास्त्री जाति सतनामी निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना बिल्हा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब आठ बजे प्रार्थी के रिस्तेदार सोनू शास्त्री , धर्मेन्द्र शास्त्री एवं परिवार के अन्य लोग अपने घर के सामने एवं घर में थे। उसी समय गांव के ही देवचंद यादव उर्फ भोली , रामप्रकाश यादव उर्फ गोद्दा , समीत यादव उर्फ गोफे , खिलावन यादव , रामनरेश यादव उर्फ मंगलू , गेंदराम यादव , हरीचंद यादव उर्फ तोतवा , रंगा यादव , राकेश यादव और अन्य लोग एक राय होकर टांगी , राड , डंडा पकडे आये और शराब की पैसा वापसी की बात पर प्रार्थी एवं परिवार के लोगो को गाली गलौच कर मारपीट किये। जिस पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 197/2022 धारा 147, 323 , 294 , 506, भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 148 , 149 , 324 , 325 , 458 भादवि व 3(2)ट(क) अनु. जाति/अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोडी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये आज आरोपीगण देवचंद उर्फ भोली पिता घनाराम यादव उम्र 52 वर्ष , रामप्रकाश उर्फ गोद्दा पिता घनाराम यादव उम्र 45 वर्ष , समीत यादव उर्फ गोफे पिता राम प्रकाश यादव उम्र 25 वर्ष , रंगा यादव पिता देवचंद यादव उम्र 24 वर्ष , राकेश यादव पिता देवचंद यादव उम्र 20 वर्ष और हरशिचंद यादव उर्फ तोतवा उम्र 48 साल सभी साकिनान खुडियाडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरूद्ध बिल्हा पुलिस कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक सी०डी० लहरें के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर , सउनि दीवान , धर्मेंद्र यादव , आरक्षक संतोष मरकाम , शशिकांत कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।
: राज्य स्तरीय सामाजिक (महंत) क्रिकेट प्रतियोगिता का 2 फरवरी को समापन एवं सम्मान, मुख्य अतिथि मा.डॉ. चरण दास महंत होंगे
Thu, Feb 2, 2023
कोरबा जिले के घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में राज्य स्तरीय सामाजिक (महंत) क्रिकेट प्रतियोगिता का 2 फरवरी की संध्या 4:00 बजे समापन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन है, उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मा.चरण दास महंत (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन) पधारेंगे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल करेंगे।
जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पालीतानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा , कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, कोरबा नगर पालिका निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर पालिका निगम कोरबा सभापति श्यामसुंदर सोनी एवं गोपाल दास महंत (सरपंच ग्राम पंचायत काशीगढ़ शामिल होंगे, तो वही उक्त कार्यक्रम के संरक्षक फूल दास महंत (जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग (शहर) कोरबा,संरक्षक: - विकास सिंह जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा है।
उक्त कार्यक्रम:-
संस्थापक- टिकेश्वर महंत
संरक्षक- फुल दास महंत, विकास सिंह
अध्यक्ष- गौतम दीवान
सचिव- नीतेश महंत
महामंत्री- रूपेश महंत
सदस्यगण: -
मनीष महंत(दादू), सुखी दास महंत, दिल हरण दास, संतोष दास, मोहर दास, पवन दास, सुचित्रा मानिकपुरी, गीता महंत, संजय मानिकपुरी, अरविंद मानिकपुरी, कविता महंत
तथा लाभों दास महंत।
: नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
Wed, Feb 1, 2023
बिलासपुर - जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया , एसएसपी श्रीमति पारुल माथुर ने उन्हें एसपी का चार्ज सौपा। इसके पहले नवपदस्थ एसपी को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा , सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार , सिविल लाइंस सीएसपी संदीप पटेल , हेड क़्वाटर डीएसपी राजेश श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। जिले के एसपी कार्यालय में अपना पदभार गृहण करने के साथ अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से चर्चा की। आईपीएस एसपी संतोष सिंह ने कहा बिलासपुर जिला मेरे लिये अतिमहत्वपूर्ण है। जिसमें एक अच्छा लायन आर्डर और क्राइम कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। इसके लिये हम कोशिश करेंगे कि बेहतर पुलिसिंग हो सके। इसमें बेहतर लायन आर्डर और क्राइम कंट्रोल अच्छा रहे। मेरी कोशिश होगी कि पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरियां कम हो , अपराधियों में कसेंगे लगाम , नशा और अपराध के खिलाफ चलाया जायेगा विशेष अभियान। उन्होंने ये भी कहा कि न्यायधानी में क्राइम रेट को कम करने संयुक्त मोर्चा अभियान चलायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं बिलासपुर की कमान लेते ही दो चीजों पर जिले के पुलिस अधिकारियों को फोकस करने का निर्देश दिया हूँ , इसमें पहला नशे के खिलाफ निजात अभियान और ट्राफिक एक्सीडेंट और डेथ रेट पर त्रिपल पीई मॉडल पर काम किया जाये। इसके अलावा अवैध कारोबारी और गुटबाजियों पर भी लगाम लगाया जायेगा। साथ ही जो अपराधी है और बेखोफ घूम रहें है। जिनमे अपराध करने के बाद भी कोई भय नहीं होता। ऐसे अपराधियों पर सख्ती बरतने का काम करेंगे। यानि अपराधियों पर शिकंजा और आम लोगो में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये भरोसा बढ़ाया जायेगा। पुलिस और पब्लिक के फासले कम होंगे।
उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह की छवि एक शांत सौम्य एवं शालीनता पूर्वक अपने कार्य को संपन्न करने एवं सकारात्मक परिणामों के लिये जाने जाते रहे हैं। इसके पहले ये छह जिले के एसपी रह चुके है और बिलासपुर उनका सातवां जिला है। शुरुआत उन्होंने नारायणपुर जिले से की थी उसके बाद महासमुंद , रायगढ़ ,राजनांदगांव ,कोरिया ,कोरबा और अब बिलासपुर जिले के कप्तान बनकर जिले का दायित्व सम्हाल रहे हैं। अपनी स्थापना के दौरान वे महासमुंद , रायगढ़ , कोरिया , राजनांदगांव एवं कोरबा आदि में निर्विवाद कार्य करते हुये सफलता से अपना कार्यकाल संपन्न कर चुके हैं। वे महासमुंद एवं अन्य आदिवासी क्षेत्रों में अपनी सहज , सुलभ कार्यशैली से सकारात्मक परिणाम दे चुके अधिकारी के रूप में आज भी जाने जाते हैं। वही रायगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान महानदी की बाढ़ पीड़ितों एवं कोरोना महामारी की दोहरी विभीषिका में आमजनों के बीच स्वास्थ्यगत समस्याओं एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं को बाढ़ प्रभावितों एवं दूर-दराज इलाकों में निजी प्रयासों द्वारा इनकी उपलब्धता हेतु उनके द्वारा किये गये प्रयासों के लिये इन्हें जाना जाता है। इनको महासमुंद जिले में कार्य करने के दौरान चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देने के एवज में आईएसीपी अवार्ड मिला था। रायगढ़ में तैनाती के दौरान ही उन्हें क्राइम कंट्रोल के लिये तीन बार इंद्रधनुष अवॉर्ड भी दिया गया। कोरबा जिले में भी इन्हें बेहतर काम के चलते अवॉर्ड मिला था। ये अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है। देश विदेश में "निजात अभियान" के नाम से फेमस है और इसके लिये उन्हें पुरस्कार भी मिला है। ये जिस जिले में रहे वहां पर इन्होंने निजात अभियान पर जोर डाला और नाम कमाया।