: मंडियों में समर्थन मूल्य सुनिश्चित करें सरकार : किसान सभा
Wed, Dec 8, 2021
अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने मंडियों में धान की गिरती कीमतों के मद्देनजर राज्य की कांग्रेस सरकार से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित करने की मांग की है।आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि देश में मंडियों की स्थापना किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। मंडी अधिनियम में इसके लिए जिम्मेदार राज्य सरकार और मंडी प्रशासन है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस-भाजपा सरकारों ने कभी भी इस उत्तरदायित्व को पूरा नहीं किया।किसान सभा नेताओं ने कहा कि राज्य की मंडियों में मंडी शुल्क का भुगतान अप्रत्यक्ष रूप से हमेशा किसान ही करते रहे हैं और यही कारण है कि मंडी शुल्क बढ़ने के बाद धान की नीलामी की बोलियों में प्रति क्विंटल 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। किसानों को इस लूट से बचाने के लिए राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर किसानों का धान न बिके। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निजी मंडियों को बढ़ावा देने के लिए ही मंडी शुल्क बढ़ाया गया था और मंडी अधिनियम में सरकार के इस कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव का खामियाजा प्रदेश के किसान भुगत रहे हैं।*संजय पराते*
अध्यक्ष, छग किसान सभा
(मो) 094242-31650
: नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं सभी भाजपा पार्षदों ने डॉ रमन सिंह का किया महामाला से स्वागत
Wed, Dec 8, 2021
आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा ,अपने संस्थान होटल महाराजा पैलेस में डॉ रमन सिंह जी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था , जहां पर उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल जी से मुलाकात भी की इस दौरान सभी नगर निगम के 30 (तीस) भाजपा के पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री का महामाला से स्वागत किया।
: युवा जागृति संगठन द्वारा क्षेत्र में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
Wed, Dec 8, 2021
युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नशा मुक्ति अभियान के संयोजक नागेंद्र राय एवं संगठन के महामंत्री एवं नशा मुक्ति अभियान के सह-संयोजक बुद्धेश्वर चौहान जी के नेतृत्व में एवं जोन प्रभारी सायदा खान के सहयोग से शुरू की गई नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गईयुवा जागृति संगठन के इस अभियान को बालकों के समस्त वार्डों में चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर से की गई जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से समाज में जड़- जड़ तक पहुंच चुकी नसे की लत को खत्म करने की पहल की शुरुआत करनी है एवं निरंतर लड़ाई लड़ते हुए इसे खत्म करना है।नागेंद्र राय जी एवं बुद्धेश्वर चौहान जी ने बताया की किस प्रकार से इसी नशे की लत की वजह से संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राकेश गढ़वाल जी की मृत्यु हो गई एवं आज उनका परिवार अपने आप को किस प्रकार से असहाय महसूस कर रहा है ।इन्हीं चीजों से प्रभावित होकर संगठन ने समाज में अन्य किसी भी परिवार के साथ इस तरह की घटना घटित ना हो एवं ना कोई मां, ना कोई पत्नी ना, ही कोई बहन, ना ही कोई अन्य अपने परिवार के लोगों से नशे की वजह से दूर हो जाए एवं परेशान रहे जिस कारण इस मुहिम की शुरुआत की गई है एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के गिरफ्त से बाहर करने की पूरी कोशिश घर-घर तक जाकर की जाएगी एवं समस्त वार्डों में एवं समस्त वार्डों में लोगों को नशे के गिरफ्त से बाहर निकालने हेतु निरंतर इस मुहिम को चलाती रहेगी।जिसकी पहल वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर से की गई जिसमें बहुतायत मात्रा में माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं जिन्होंने पूरी जोश के साथ हमारा इस मुहिम में साथ देने का वादा किया एवं साथ ही साथ वे स्वयं अपने घर के लोगों को इन चीजों से बाहर रखने हेतु अडीग रहेंगी इसका विश्वास दिलाया।जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नागेंद्र राय जी महामंत्री बुद्धेश्वर चौहान जी उपाध्यक्ष श्रीकांत माझी जी, मीडिया प्रभारी शहजाद अहमद खान जी, माजिद खान जी,*माणीइंद्री चौहान, सरोजिनी ,निर्मला राम बाई, सूरूज माननेवार, राधा सारथी, राखी सारथी,झुना सिंह संतोषी गौतम, रुकमणी साहू, जुबेदा खान, संगीता श्रीवास ,उषा चौहान, रुकमणी चौहान ,वृंदा यादव एवं अन्य बस्ती वासी उपस्थित रहे।