: दर्री पुलिस को मर्डर के मामले में मिली अहम सफलता,मर्डर के चंद घंटे के भीतर ही सुलझाया मामला
Wed, Nov 22, 2023
हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट को किया पुलिस ने जप्त*
*अपराध क्रमांक 268/2023 धारा- 302 भादवि*
*नाम आरोपी-*
सुमित दास ऊर्फ सोमू पिता स्व. तपन कुमार दास उम्र 27 वर्ष पता एल आई जी 64 साडा कालोनी जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबा।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गौरवप्रीत सिंह पिता नरेन्द्रपाल सिंह निवासी क्वा M/117-1 विकास नगर कुसमुण्डा दिनांक 20/11/2023 के रात्रि में थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे आज रात लगभग 10.09 बजे सुब्रा दास आंटी ने अपने मोबाईल से मेरे मोबाईल पर फोन कर बताई की तुम्हारें पिता नरेन्द्र पाल सिंह उर्फ रोजी साडा कालोनी स्थित मेरे घर लगभग 08.30 बजे रात में मिलने आया था कि दोनो आपस में मिलकर छत पर बात कर रहे थे कि मेरा लड़का सुमीत दास उर्फ सोमू अचानक छत पर आया और दोनो को साथ खड़े होकर बात करते देखकर आक्रोशित होकर रोजी के सिर पर बेसबाल बैट से सिर में मारने से चोट लगा है जिसे ईलाज हेतू जमनीपाली एनटीपीसी अस्पताल लायें है तब प्रार्थी तुरंत अपने चाचा अजित पाल सिंह, चाची सुखजीत कौर, मां सुरेन्द्र कौर को घटना के संबंध में जानकारी देकर उनके साथ जमनीपाली एनटीपीसी अस्पताल के लिये निकला तभी रास्ते में करीबन 10:28 बजे रात्रि में फिर से सुब्रा दास आंटी ने फोन कर बताया कि रोजी की मौत हो चुकी है जमनीपाली एनटीपीसी अस्पताल पहुचकर देखा कि मेरे पिता नरेन्द्र पाल सिंह का शरीर बेड पर पड़ा हुआ है नाक से खून निकला दिख रहा है सिर पर चोट का निशान दिख रहा था उसका मृत्यु हो चुका था। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया चश्मदीद गवाह से घटना के बारे में पूछा गया उनके द्वारा बताया गया कि मेरे बेटे सुमित दास उर्फ सोनू ने बेसबॉल बैट से सर में वार किया है। आरोपी सुमित दास ऊर्फ सोमू पिता स्व. तपन कुमार दास उम्र 27 वर्ष पता एल आई जी 64 साडा कालोनी जमनीपाली, थाना दर्री कोरबा को पूछताछ के दौरान अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर घटना में आरोपी द्वारा चोट पहुचाने में उपयोग किये गये बेसबाल बैट को जप्त कर आरोपी के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी सुमित दास को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिंहा सउनि ललित जायसवाल प्र आर. हिमांशु तिवारी, आर. गजेंद्र राजवाड़े, लीलाधर चौहान, चंद्रविजय चंद्र, गजेंद्र पातले की सराहनीय भूमिका रही।
: जुआ के विरुद्ध दर्री पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
02. घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.
*मशरूका :-*
जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी ( फट्टी) कायमीकर्ता सउनि ललित जायसवाल थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के नेतृत्व में दिनांक 19.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआडिया प्रगतिनगर बिजली आफिस के पास आम जगह में ताशपती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को आते देख कर भाग गये जुआ खेलते जुआड़ियान 01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष 02. रोहित चौहान पिता घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष 03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष 04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग. का मिले जो कुल जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी (फट्टी) मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो का कृत्य धारा छतीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
: दर्री पुलिस को चोरी के मामले में मिली अहम सफलता, आरोपी गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
▪️ **
▪️ *चोरी के चंद घंटे के भीतर चोरी के केस सुलझाने में मिली पुलिस को सफलता*
*▪️चोरी किये गए वाशिंग मशीन के साथ पकड़ाया चोर*
*अपराध क्रमांक 264/2023 धारा- 457,380 भादवि*
*नाम आरोपी-*
अनुज महंत पिता देवदास महंत उम्र 20 वर्ष पता श्यामनगर स्याहीमुड़ी थाना दर्री जिला कोरबा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.11.2023 के प्रार्थिया मनीषा यादव थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कि दिनांक 18-19.11.23 के दरम्यानी रात में उसके घर के आंगन में रखें लॉयड कंपनी का वाशिंग मशीन कीमती लगभग 14000 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी की पता शादी के लिए लगाया गया इसी क्रम में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त चोरी अनुज महत एवं उसके साथियो के द्वारा किया गया है आरोपी अनुज महंत को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि वह अपने साथी नान्हू तथा बबलू के साथ मिलकर उक्त चोरी को अंजाम दिया है चोरी को स्वीकार करते हुये उक्त चोरी गये वाशिंग मशीन को बरामद कराया है आरोपी को विधिवत की रफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिंहा सउनि ललित जायसवाल आर. सरोज साहू, अशोक चौहान, चंद्रविजय चंद्र की सराहनीय भूमिका रही।