: गोदरी ओढ़कर घी पी रहे भाजपा प्रत्याशी लखनलाल- सोनी
Fri, Nov 17, 2023
कोरबाः छत्तीसगढ़ में एक पुरानी कहावत हैं ’गोदरी ओढ़कर घी पीना’ इसे चरितार्थ कर रहे हैं भाजपा प्रत्याशी। यह दावा नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा हैं कि महापौर पद से हटे 15 साल होने के बाद भी निगम की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसी तरह एनटीपीसी से भू-विस्थापित के नाम उनका पूरा परिवार लाभ उठा रहा हैं। उन्हीं के वार्ड चारपारा कोहडिया में भू-विस्थापित मुआवजा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पास समय नहीं हैं। वैसे भी कहा गया हैं कि जहां अपना स्वार्थ सिद्ध हो रहा हैं तो फिर दूसरे की चिंता क्यों करें? आखिर ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं।
श्री सोनी ने आरोप लगाया कि महापौर पद से हटने के 15 साल बाद भी निगम के वाहन चालक का उपयोग उनके द्वारा किया जा रहा हैं। महापौर रहने के दौरान मिल रही सुविधाओं का मोह त्याग नहीं पा रहे हैं। ठेले-गुमटी वालों को सब्जबाग दिखाकर उनकी रोजी-रोटी छीन ली लेकिन उन्हें कोई ठेला या गुमटी नहीं दिया गया। इसी तरह एनटीपीसी से भू-विस्थापित के नाम पर पूरी सुविधा ले रहे हैं। परिवार के लिए सब कुछ इंतजाम कर लिया। लेकिन गांव के भू-विस्थापितों के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के अघोषित दामाद बन गए हैं, लेकिन बस्ती वासियों के लिए बुिनयादी सुविधा भी नहीं उपलब्ध करा पाए हैं। 5 साल महापौर, उसके पहले पार्षद, फिर कटघोरा विधायक और वर्तमान में उनके भाई भी पार्षद हैं, लेकिन नतीजा ढ़ांक के तीन पात हैं। कोहडिया वासी भू-विस्थापित कई ऐसे परिवार हैं जो आज भी मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
नगर निगम सभापति ने कहा कि जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए भू-विस्थापितों को भुला दिया और भू-विस्थापित के रूप में एनटीपीसी से भरपूर लाभ उठाते रहे हैं। इसका उदाहरण देते हुए कहा कि एनटीपीसी में दुकान, मकान, प्लांट में राखड़ ईंट बनाने का भट्ठा संचालित किया जा रहा हैं। शिक्षा की सुविधा भी पूरे परिवार के द्वारा ली जा रही हैं, जिसमें एनटीपीसी में संचालित डीपीएस स्कूल में पूरे परिवार के बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही हैं और व्यक्तिगत सुविधाएं भी उठाई जा रही हैं। इसके विपरीत यहां रह रहे भू-विस्थापितों की मांग के लिए आवाज उठाना तो दूर उनकी समस्या का समाधान करना भी उचित नहीं समझा। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें अपने भू-विस्थापित ग्राम वासियों की मदद के लिए आगे आना था, लेकिन उसके बाद भी उन्होने अपने फर्ज से मुंह मोडते हुए सिर्फ अपने स्वार्थ का ध्यान रखा हैं। लंबे अरसे से यहां के भू-विस्थापित मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर अंदोलन करते हुए दर-दर भटक रहे हैं। इन भू-विस्थापितों की लड़ाई को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने एनटीपीसी प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया लेकिन उसी रास्ते से गुजरने वाले भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को इनका दुःख दर्द नजर नहीं आता हैं क्योंकि उन्हें तो सारी सुविधा मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि शहर के अनेक स्थानों पर महापौर रहने के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने गरीबों का ठेला-गुमटी यह कहकर हटवाया कि उन्हें नया लोहे का ठेला बनाकर दिया जाएगा। ठेला-गुमटी बनवाया भी दर्री, कोरबा, टी.पी. नगर, बाल्को व कुसमुण्डा क्षेत्र में स्थापित भी किया गया। स्थापित तो किया गया लेकिन किसी एक ठेले का भी आबंटन नहीं किया गया। वे सभी ठेले आज जंग लगने के कारण उपयोग के लायक नहीं रह गया। इनके निर्माण में लाखों रूपये का गोलमाल किया गया। इसी तरह कर्नाटक के बैंगलोर शहर जाकर वहा की पुलिस व्यवस्था को देखने के बाद कोरबा शहर में निगरानी चौकी का निर्माण अपने महापौर कार्यकाल के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने करवाया। उक्त निगरानी चौकी बना तो दी गई लेकिन उसका कोई उपयोग नहीं हुआ बल्कि सफेद हाथी ही बनकर रह गया। कई स्थानों पर अभी भी लगा होने के कारण शहर के सौंदर्यीकरण में बाधा खड़ी कर रखा हैं। इसमें भी लाखों का भ्रष्टाचार किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
: थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,00000/- ( तीन लाख रुपये )नगदी रक़म जप्त
Fri, Nov 17, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक - 16.11.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु दीपका चौक के लिये रवाना हुए थे कि दीपका चौक पेट्रोल पम्प के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम राकेश सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 36 वर्ष, साकिन- पाली रोड दीपका थाना -दीपका ज़िला - कोरबा का रहने वाला बताया हाँथ में रखे थैला को चेक करने पर थैला में 3,00000/- (तीन लाख रुपये) नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया। जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।
: सर्वमंगला चौकी बरहमपुर चौक में 3,60000 तीन लाख साठ हजार रूपये जप्त
Fri, Nov 17, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्ण कुमार वर्मा एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2023 को पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला के टीम के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग निकला था बरहमपुर चौक पर सौरभ शर्मा पिता परशुराग शर्मा उग्र 28 वर्ष साकिन कुसमुण्डा पैदल जा रहा था उसके थैला को चेक करने पर 3,60000 रूपये जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से संदिग्ध होने से समक्ष गवाहन 360000 को जप्तकर धारा 102 जाफौ की कार्यवाही की गई। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, आरक्षक दुर्गेश डडसेना की सराहनीय भूमिका रही ।