: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सुरक्षा और सम्मान विकसित करने की आवश्यकता
Tue, Oct 3, 2023
कोरबा 1 अक्टूबर 2023/ अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आज सियान सदन में जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजकिशोर प्रसाद नगर पालिका निगम ने इस अवसर पर कहा कि घर परिवार में वृद्ध माता-पिता एक बरगद के पेड़ के समान है, इनकी छाया ही बहुत सुकून देने वाली है। इनके आशीर्वाद से घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हमें वृद्धावस्था में इनका समुचित ख्याल रखना चाहिए। समय के साथ वृद्धावस्था में एकाकीपन तनाव का कारण बनता है। नई पीढ़ी अपने माता-पिता को अपने पास और साथ रखकर पारिवारिक वातावरण को और भी सुखमय बना सकते हैं, इसके लिए सभी को एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए मिलजुलकर रहना होगा। शारीरिक रूप से असमर्थता होने पर वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करना आने वाले समाज को एक गलत रास्ते पर ले जाने जैसा हो सकता है। इसलिए समाज में सुरक्षा और सम्मान वरिष्ठ नागरिकों के प्रति एक सकारात्मक माहौल विकसित करने में उपयोगी होने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी एक बेहतर कल का निर्माण किया जा सकता है। इस तरह के संस्कार अपने घर से ही प्रारंभ होने चाहिए। वृद्धजन दिवस पर वृद्धआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री जे के तिवारी अध्यक्ष,सियान सदन, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी,जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित थे।
: मुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का करेंगे उद्घाटन
Tue, Oct 3, 2023
कोरबा 2 अक्टूबर 2023/ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का उद्घाटन 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे ऑनलाइन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने CSR के तहत निशुल्क कोचिंग देने सहमति व्यक्त की है
प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएंगे छत्तीसगढ़ शासन व एलन इंस्टिट्यूट के मध्य एम ओ यू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे । कोरबा जिला मे 6 कोचिंग सेंटर का चयन किया गया है, जो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय करतला,कटघोरा, पाली,पोंड़ी उपरोड़ा,साडा कन्या कोरबा एवं एन सी डी सी कोरबा मे संचालित होंगे।
यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग योजना की घोषणा की थी l
स्कूल शिक्षा विभाग की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के अनुसार प्रदेश के कक्षा दसवीं में60 % प्राप्त किए विद्यार्थी
तथा कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर दुर्ग बिलासपुर व कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल नीट तथा प्री इंजीनियरिंग आईआईटी की बेहतर रूप से तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एस सी ई आर टी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है l
स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में मेरिट कम में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा विकासखंड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे।प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित है इसमें से प्री मेडिकल तथा प्री इंजीनियरिंग हेतु अधिकतम 50 _ 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।एस सीईआरटी रायपुर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी।शाम को 3:00 बजे से 6:30 बजे तक यह कक्षाए संचालित होंगे। इस हेतु विषय विशेषज्ञ नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।विद्यार्थियों का नियमित आकलन तथा शिक्षकों की कक्षाओं के अध्यापन का भी अवलोकन किया जाएगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा।ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू वे संवाद रहेगा अर्थात विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकेंगे JEE व NEETके लिए अलग-अलग कक्षाएं प्रदेश में संचालित आत्मानंद विद्यालय एवं अन्य विद्यालय में संचालित होंगे प्रत्येक कोचिंग केंद्र में भौतिक रसायन जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी प्रिंसिपल अथवा सीनियर लेक्चरर स्टाफ के नियुक्त किए गए हैं। ऑनलाइन कोचिंग प्रदाता संस्थान विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड का विश्लेषण विद्यार्थियों का फीडबैक,पालकों का फीडबैक इत्यादि इस कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग हेतु मॉनिटरिंग अधिकारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं।
: बालको में हिंदी पखवाड़ा पर 'स्वर' काव्य गोष्ठी का आयोजन
Wed, Sep 27, 2023
बालकोनगर, 27 सितंबर, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हिंदी दिवस के अवसर पर 'स्वर' काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। हिंदी पखवाड़ा भाषा और हिंदी साहित्य के समृद्ध दुनिया के बारे में बताता है। ‘स्वर’ संध्या में शहर के नामचीन साहित्यकारों, लेखक एवं कवियों के साथ-साथ बालको कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ की गई जिसके बाद अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों और कवियों को सराहा तथा सम्मानित किया।
'हिंदी के आधुनिकीकरण में उद्योगों की भूमिका' विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित हिंदी लेखक डॉ. गिरीश पंकज, डॉ. परदेशी राम वर्मा और डॉ. माणिक विश्वकर्मा ने ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने 'हिंदी के आधुनिकीकरण में उद्योगों की भूमिका' विषय पर व्याख्यान देते हुए, हिंदी के महत्व, संरक्षण, विकास और संजोये रखने की अनिवार्य आवश्यकता पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सरस्वती साहित्य समिति एवं मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन समिति, कोरबा के सहयोग से किया गया।वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश पंकज ने हिंदी के सर्वोपरि महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हिंदी ने वैश्विक पहचान बनाई है इसका सांस्कृतिक महत्व दुनिया भर में गूंज रहा है। हालाँकि हमें अपने राष्ट्र के भीतर इसके संरक्षण को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। हिंदी हमारे इतिहास, मूल्यों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है। मातृभाषा से हम अपनी जड़ों से जुड़ते हैं और भावी पीढ़ियों के लिए अपनी विरासत की जीवंतता सुनिश्चित करते हैं। मैं हिंदी को बढ़ावा देने के सराहनीय प्रयासों और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बालको को हार्दिक बधाई देता हूं।हिंदी भाषा को जनमानस तक पहुंचाने की बात करते हुए डॉ. परदेशी राम वर्मा ने कहा कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है अपितु यह हमारी भावनाओं का धड़कता हुआ दिल है जो हमारे जीवन को अभिव्यक्त करने की आवाज है। हिंदी हमारी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों से परे है जो हमें एकता के एक धागें में बांधती तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करती है। आइए हम हिंदी को संजोएं क्योंकि इसके जुड़ाव में हम अपने भाषाई अस्तित्व का सार पाते हैं।हिंदी के विकास पर बात करते हुए डॉ. माणिक विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदी ने अपनी विकास यात्रा में विभिन्न भाषाई स्रोतों से तकनीकी शब्दावली को सहजता से एकीकृत किया है। शब्दकोश बढ़ाने का यह भाषाई गुण तेजी से औद्योगीकृत दुनिया की जरूरतों से प्रेरित है जिसने औद्योगिक परिदृश्य में हिंदी को एक महत्वपूर्ण भूमिका तक पहुंचाया। वैश्वीकरण के इस युग में हिंदी एक पुल के रूप में खड़ी है जो परंपरा और प्रगति को जोड़ती है तथा यह सुनिश्चित करती है कि हमारी समृद्ध भाषाई विरासत औद्योगिक विकास में सबसे आगे रहे।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सामंजस्यपूर्ण समाज की साहित्यिक नींव को आकार देने में भाषा की भूमिका को स्वीकार करता है। इस आयोजन के माध्यम से हम भाषाओं और साहित्यिक विचारकों का सामंजस्य बनाना चाहते हैं जिससे भाषा के महत्व को बढ़ावा मिलता है। हिंदी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता शब्दों से परे है यह हमारी संस्कृति की समृद्ध विरासत को संजोये रखने का प्रयास है जो एक बेहतर और समावेशी समाज की ओर सराहनीय कदम है।
बालको स्वर काव्य गोष्ठी में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में लगभग 200 श्रोताओं ने हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने एकत्रि हुए। कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाले कर्मचारियों और साहित्यकारों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कवियों ने मनमोहक कविता से श्रोताओं पर अमिट छाप छोड़ी। बालकोनगर और उसके समीप स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं के 19 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया।