: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक
Mon, Aug 21, 2023
कोरबा अगस्त 2023/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार को ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक प्रस्तुत किया जायेगा इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in पर किया जा सकता है।
बाल पुरस्कार हेतु सामाजिक विज्ञान खेल, साहसी कार्याे, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाना है पुरस्कार हेतु 6 से उपर एवं 8 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबधित अन्य जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।
: जिला अस्पताल कोरबा से हुआ अबोध बालक की चोरी का खुलासा
Mon, Aug 21, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती धीरा बाई यादव पति जावा प्रसाद यादव उम्र 55 वर्ष पता- कुरुडीह थाना उरगा ने थाना सिविल लाईन रामपुर में दिनांक 17.08.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बेटी श्रीमती अंजू यादव की तबियत खराब होने पर बीते चार दिनों से शासकीय जिला अस्पताल कोरबा में अपने नाबालिक पुत्र उम्र 04 माह के साथ भर्ती किये थे। दिनांक 17.08.2023 को दोपहर करीबन 02.00 बजे से प्रार्थिया की नाती को कोई अज्ञात लड़की किसी को बिना बताये अपने साथ लेकर चली गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। स्व बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा से एक 04 माह के बच्चे की चोरी को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में 03 तीन टीम पहली टीम सिविल लाईन रामपुर, दूसरी टीम थाना बालकोनगर और तीसरी टीम सायबर सेल कोरबा गठित किया गया। टीम के द्वारा जिला अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया। कैमरा में प्रार्थिया के बताये गये हुलिया के अनुसार एक लड़की गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए जिला अस्पताल कोरबा अंदर जाते हुए तथा कुछ देर बाद एक बच्चे को अपने साथ लेकर अस्पताल से बाहर जाते हुए मेन रोड तक दिखी। उसके पश्चात मेन रोड से बाहर विभिन्नि संस्थानों में लगे हुए कैमरे को देखा गया। आरोपिया लडकी अस्पताल से बाहर एक आटो में बैठकर कोरबा जाते दिखी। गठित टीम के द्वारा जिले के सभी बस व ऑटो के चालकों से बताया कि जिला अस्पताल कोरबा के सामने बताये गए हुलिया के लड़की एवं बच्चे को सीएसईबी चौक के पास छोड़ना बताया। सीएसईबी चौक में लगे सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला गया जिसमें उक्त लडकी बच्चे के साथ ऑटो से उतरकर कटघोरा की ओर जाने वाली बस में चढ़ते हुए दिखी। बस के चालक एवं कंडेक्टर से पूछताछ करने पर चोटिया बस स्टैंड में छोड़ना बताया। तत्काल टीम के द्वारा चोटिया जाकर आसपास के दुकानदारों ठेलों, बस चालकों एवं आसपास के लोगों को फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया। जो कोरबी रोड की ओर जाना बताया। पुलिस की तीन टीमों के द्वारा कोरबी क्षेत्र के ग्राम रोदे, उसबोरा, बनिया, खडपड़ीपारा, फूलसर, पोड़ी खुर्द, लाद, पंडोपारा, छिदपारा, सडकपारा, मातिन सिटीपखना जाकर आम लोगों सरपंच, पंच को आरोपिया की फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया और गांवों के लड़कों के द्वारा संचालित अलग अलग वाट्सअप ग्रुप में फोटो को वायरल किया गया। जो दिनांक 19.08.2023 को वायरल किये गए फोटो के आधार पर पूछताछ करने पर आम नागरिकों के द्वारा पोड़ी खुर्द में एक लोहार के घर में देखना पता चला। तत्काल पुलिस की टीम घेराबंदी कर नाबालिक बच्चे को बरामद किया गया एवं महिला आरोपी को पकड़ा गया। नाबालिक बच्चे का कोरबी के स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद बच्चे एवं महिला आरोपी के हमीरा पण्डो पिता कुंवर सिंह पण्डो उम्र 23 वर्ष शाकिन सडकपारा लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) को लेकर थाना लाया गया। महिला आरोपी से पूछताछ करने पर बच्चे को मोहवश बिना किसी को बताये अपने गोद में लेकर खिलाते हुए ग्राम रोदे (कोरबी) ले जाना और वहां पर अपनी सहेली छोटी के घर में ठहरना बतायी। आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाये जाने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक मंजुषा पांडेय, सायबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी , सउनि राकेश गुप्ता, सउनि दुर्गेश राठौर, सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, आर शत्रुहन बंजारे थाना बालको एवं आरक्षक जितेंद्र सोनी, राकेश कर्ष, संदीप भगत, मआर रीतु, साइबर सेल की टीम प्रधान आरक्षक गुनाराम, चंद्रशेखर पांडे,राजेश कवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक, सुशील यादव, रवि चौबे भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का किया ऑनलाईन भुगतान
Mon, Aug 21, 2023
*राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही हुए लाभान्वित**राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल**18 नवीन तहसीलों और 13 अनुविभागीय कार्यालय का किया गया शुभारंभ*कोरबा, 20 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया, आदिम जाति जनजाति विकास विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदवी नेताम ,लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज सहित छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव, विधायक समेत अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। *कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प ड्यूटी छत्तीसगढ़ शासन श्री जयसिंह अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप, आयुक्त नगरनिगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।**राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कोरबा के किसानों को 37 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक का भुगतान*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। *इस योजना के तहत कोरबा जिले के 45 हजार 480 किसानों को दूसरी किस्त के रूप में 37 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक का ऑनलाइन भुगतान किया गया।**राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
*कोरबा जिले के 10 हजार 81 हितग्राहियों को 3 करोड़ 2 लाख 43 हजार रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया, जिनमें 9923 ग्रामीण क्षेत्र के और 158 हितग्राही शहरी क्षेत्र के शामिल हैं।*कार्यक्रम में श्री बघेल ने राजीव युवा मितान क्लबों को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। श्री बघेल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 18 नवीन तहसीलों एवं 13 अनुविभागीय कार्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से शुभारंभ किया। इन्हें मिलाकर प्रदेश के 33 जिलों में 122 राजस्व अनुविभाग तथा 250 तहसील हो गए है।