: राजस्व मंत्री करेंगे वार्ड क्र. 24 एम.पी. नगर में निगम मद से कराए जाने वाले विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन
Mon, Aug 7, 2023
कोरबा 6 अगस्त। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम मद से विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन दिनांक 7 अगस्त दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 अन्तर्गत एम.पी. नगर विस्तार के उद्यान में दोपहर 12 बजे किया जाएगा जिसके तहत गार्डन में शेड, स्टोर रूम एवं टॉयलेट का निर्माण कार्य कराया जायेगा। उसी समय अतिथियों द्वारा स्मृति उद्यान, पुष्पलता उद्यान, शिवाजीनगर उद्यान, एमपी. नगर उद्यान एवं बिसाहू दास महंत उद्यान में खेल उपकरण प्रदाय एवं स्थापना कार्य कराया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल के साथ अतिविशिष्ट अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, श्रीमती ज्योत्सना डॉ. चरणदास महंत, महापौर नगर पालिक निगम राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में सभापति, नगर पालिक निगम, कोरबा श्यामसुंदर सोनी, कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, जिला कांग्रेस कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष व एम.आई.सी. सदस्य संतोष राठौर सहित पार्षद गणों एवं वार्ड के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
: आम आदमी पार्टी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Sun, Aug 6, 2023
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्म दास गुप्ता (गांधी जी) के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी के अंतरगत कोरई में नागरीकों और नन्हे मुन्ने बच्चों की समस्या को सुने l कुरई वासियों ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष को सड़क की समस्या बताईं l उन्हों ने कहा की लगभाग 2 किलोमीटर की सड़क 10 वर्ष से आज पर्यंत तक नहीं बनाया गया l छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे उस 2 फ़िट किचड़ को पार करअपने अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए स्कूल तक पहुंचते हैं l सरकारों का कहना है कि हम हर गांव को शहर बनाएंगे, हर गांव का विकास करेंगे ,क्या यहीं विकास है ? इसी तरह का विकास हमारे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है? जो लगभाग 2 किलोमीटर की सड़क आज तक नहीं बन पाई ?ग्रामवासियों का कहना है इस बार ऐसी सरकारों को हम नहीं बनाएंगे ,जो हमारे लिए काम नहीं करती छत्तीसगढ़ मेंआम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे, उनका कहना है l छत्रो के अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए इस सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कोशिश होनी चाहिए l यदि यह सड़क एक महीने के अंदर नहीं बनाया जाता तो आम आदमी पार्टी नागरिको के साथ निश्चित रूप से सड़क के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेगी l
: आम आदमी पार्टी द्वारा चलाया जा पंपलेट अभियान
Sun, Aug 6, 2023
दिनांक 6 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत धुरेना में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास गुप्ता (गांधी जी) के द्वारा पम्पलेट अभियान के साथ आम आदमी पार्टी के सभी सिद्धांतों को जन -जन तक पहुंचाएं गया ,जैसे बिजली मुफ्त, पानी मुफ्त, स्वास्थ्य चिकित्सा मुफ्त, स्कूल व्यवस्थाएं मुफ्त, बस किराया मुफ्त l लोगों ने यह सुनकर उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपनी बात कही और वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गांधी जी ने भी लोगों को अपनी बातें बताईं l छत्तीसगढ़ राज्य को ईश्वर ने हर चीज देकर रखा है जैसे- जल, जंगल ,जमीन, कोयला, लोहा इस्पात कारखाना, बिजली कारखाना, लेकिन ईश्वर ने छत्तीसगढ़ राज्य को एक चीज नहीं दिया है ,इमानदार नेता।