: युवा जागृति संगठन की महिलाओ द्वारा मनाया गया सावन उत्सव
Sat, Jul 29, 2023
उत्सव वाटिका बालको में युवा जागृति संगठन की महिलाओ द्वारा सावन उत्सव मनाया गया जिसमे मुख्य अथिति श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल,विशिष्ट अथिति श्रीमती कुसुम द्विवेदी महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस कोरबा,श्रीमती आशा जोशी ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष,ए.डी.जोशी जी महामंत्री कोरबा कांग्रेस कमेटी,हेम कुमार राठौर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष,विजेंद्र चौधरी परिवहन संघ अध्यक्ष,नागेन्द्र राय पूर्वांचल विकास समिति महामंत्री बालको,एवं युवा जागृति संगठन के पदाधिकारी,सदस्य एवं काफी संख्या में महिलायें उपस्थित थी।
: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को किया गया पुष्पगुछ भेट
Fri, Jul 28, 2023
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जिलो का नवीन प्रभार मिलने पर युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया जी के मार्गदर्शन में युवा जागृति संगठन के महासचिव बुधेस्वर चौहान के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्रीकांत मांझी,संस्थापक सदस्य विजेंद्र चौधरी,मनोरंजन जी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर अभिवादन किया गया।
: जटाशंकरी नाला पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को होगी आवागमन में आसानी
Fri, Jul 28, 2023
कोरबा जुलाई 2023/पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर से नवापारा पहुंच मार्ग में स्थित जटाशंकरी नाला पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित की गई है। पुल बनने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों सहित हाईस्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के दिनों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के मौसम के साथ ही गोपालपुर से नवापारा के बीच स्थित जटाशंकरी नाला में जल का स्तर बढ़ जाता है। जल स्तर बढ़ने से होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा इस नाले पर पुल निर्माण की पहल की गई है। इसके लिए सेतु संभाग कोरबा द्वारा गोपालपुर से नवापारा मार्ग में नरसिंह गंगा (झूलना) नाला पर पुल बनाने हेतु 698.26 लाख रुपए का प्राक्कलन मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर को प्रेषित किया गया है। सेतु संभाग के अधिकारी श्री अक्षय जैन ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को दूर करने पुल का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के पश्चात् पुल बनाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।