: ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण करतला. बरपाली की संयुक्त बैठक की सूचना, 16 जुलाई को होगी बैठक
Mon, Jul 10, 2023
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण, करतला एवं बरपाली की विधानसभा स्तरीय संयुक्त बैठक दिनांक 16.07.2023 दिन रविवार को भारत भवन ग्राम भैंसमा में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की गयी है.बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनो ब्लॉक के जोन कमेटी, सेक्टर कमेटी सहित बूथों का समीक्षा, पुनर्निरीक्षण, पुनर्गठन का कार्य अति आवश्यक रूप से किया जाना प्रस्तावित हैअतः रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कोरबा ग्रामीण, ब्लॉक करतला एवं ब्लॉक बरपाली के ब्लॉक, जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसी सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण से आग्रह है. बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का कष्ट करेंगे,*विनीत**अध्यक्षगण*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला*
: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 11 जुलाई को
Mon, Jul 10, 2023
कोरबा /जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आगामी 11 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई है। कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा, वर्ष 2023-24 में खरीफ एवं रबी सिंचाई का लक्ष्य, खाद, बीज की उपलब्धता तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने समिति के सभी सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
/सुरजीत/
: राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु नामांकन 15 अक्टूबर तक
Mon, Jul 10, 2023
कोरबा /भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्याे के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान की जाती है। जिले के ऐसे बालक-बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किए बैगर दूसरे की जान बचाने हेतु किए गए बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित नामांकन प्रस्ताव जिलास्तर से आमंत्रित किए गए है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व, भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है। इस हेतु जिले के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रताधारी बालक-बालिका आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2023 तक वेबसाईट www.iccw.co.in में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की एक प्रति संबंधित परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को उपलबध कराएं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट www.iccw.co.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
/सुरजीत/