: भाजयुमो नेता अविनाश त्रिपाठी बने बेलतरा विधानसभा के प्रभारी
Tue, Apr 11, 2023
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , माननीय पवन साय संगठन महामंत्री, मनी विजय शर्मा जी प्रदेश प्रभारी भाजयुमो, की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय भगत जी के द्वारा आगामी कार्यक्रम नव मतदाता अभिनंदन तथा आगामी कार्यक्रम एवं आंदोलन के लिए सभी विधानसभा के लिए प्रभारी एवं सह -प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कोरबा जिले के निवासी अविनाश त्रिपाठी को बेलतरा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अविनाश त्रिपाठी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कमला नेहरू विश्वविद्यालय कोरबा में बतौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष रहते हुए की। अविनाश त्रिपाठी अपने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर आगे बढ़ते चले गए। उनकी कार्यकुशलता के मद्देनजर आज उन्हें बेलतरा विधानसभा युवामोर्चा के प्रभारी के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके द्वारा पार्टी को भरोसा दिलाया गया है कि वे सौपे गए दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। तो वही अविनाश त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है, जहां पर उनके इष्ट मित्रों के द्वारा फोन कर तथा उनसे भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
: डॉ. अंबेडकर जयंती को भारतीय संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे : महिलांगे
Tue, Apr 11, 2023
कोरबा। संयुक्त आयोजन समिति कोरबा के तत्वाधान में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती भारतीय संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का आयोजन 14 अप्रैल को अंबेडकर ओपन थिएटर घंटाघर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यू उदयकिरण करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे शंखपुष्पी भतपहरी, डीएफओ अरविंद पी., कटघोरा एडीएम विरेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन सिंह कंवर, नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, कोरबा एसडीएम सीमा पात्रे, हरिशंकर पैकरा, शिवकुमार बैनर्जी, कौशल तेन्दुलकर होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष यूआर महिलांगे, महासचिव प्रवीण पालिया ने बताया कि सभी समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त समाज के बैनर तले कार्यक्रम में सभी समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम रेडियो सिंगर कलाकार यशवंत सतनामी के द्वारा व सम्मान समारोह का आयोजन मंचीय कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से किया जाएगा।
0 13 अप्रैल को होंगे विविध आयोजन
पर्यावरण एवं स्वच्छता संदेश, महिलाओं के आंदोलन को लेकर रंगोली प्रतियोगिता 13 अप्रैल को सूर्यवंशी बुद्ध विहार बुधवारी में प्रात: 9.30 बजे से 10.30 बजे तक किया जाएगा। चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी दिन किया जाएगा। भारतीय संविधान का महत्व एवं उपयोगिता को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर में किया जाएगा। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
0 भव्य होगा शोभायात्रा का आयोजन
यूआर महिलांगे ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे डीजे, बैंडबाजा व धुमाल के साथ सीतामणी चौक से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा पुराना बस स्टैण्ड, पॉवर हाऊस रोड, टीपी नगर, सीएसईबी चौक, बुधवारी बाजार से होते हुए सीएसईबी विद्युत गृह से सुभाष चौक होते हुए घंटाघर ओपन थिएटर में समाप्त होगी। रैली में सभी समाज के लोग शामिल होंगे इसलिए संयुक्त आयोजन समिति के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
: शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने छत्तीसगढ़ बंद का किया समर्थन
Mon, Apr 10, 2023
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हिंदू युवक के मुस्लिम कट्टरपंथी लोगों द्वारा की गई जघन्य हत्या के विरोध में एवं इन कट्टरपंथियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए छत्तीसगढ़ बंद का शिवसेना ने भी समर्थन किया एवं कोरबा जिले में शिव सैनिकों ने ध्यानचंद चौक रूमगरा से लेकर दर्री, बाल्को आईटीआई चौक,निहारिका , एवं कोरबा में बंद का समर्थन मांगा जिसमें क्षेत्र के व्यवसायियों एवं नागरिकों ने अपना सहयोग प्रदान किया एवं इन क्षेत्रों में बंद शत-प्रतिशत सफल रहा इस बंद में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी रवि मैजरवार, जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू संभागीय संगठन महामंत्री रमेश श्रीवास, बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर छत्रिय, उपाध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार ई-रिक्शा सेना जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष दया सिंह, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया वार्ड क्रमांक 16 अध्यक्ष दिलीप यादव वार्ड क्रमांक 42 से कृष्णकांत यादव सहित भरी संख्या में शिवसैनिक एवं आमजन शामिल रहे।