: बालको परिवार ने धूमधाम से मनाई होली
Wed, Mar 8, 2023
बालकोनगर, 08 मार्च। होली उत्सव बालको परिवार ने पूरे उत्साह से मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने फाग मंडली के सुमधुर फाग गीतों के बीच होली का भरपूर लुत्फ उठाया। श्री कुमार ने बालको परिवार को होली की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ श्री कुमार सहित बालको के युवा अधिकारियों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया।
-----------
: जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महामंत्री फूलदास महंत ने किया बालको प्रबंधन के खिलाफ आगाज
Tue, Mar 7, 2023
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला महामंत्री फूलदास महंत ने रिंग रोड बालको थाना से होते हुए रिस्दी तक सडक बनाने एवं चौडी करण करते हुए साथ में बीच में पड़ने वाला पुल का भी मरम्मत एवं नवनीकरण के लिये बालको प्रबंधन से मांग की हैं ,साथ ही रिंग रोड में भारी गाडिया दिन भर जाम करके खडी रहती हैं जिसके कारण वह के व्यापारी एवं आम नागरिक बहुत परेशान हैं जिसका तत्काल निराकरण किया जाये एवं यह के स्थानीय शिक्षित बेरोजगरो को शत प्रतिशत रोज़गार देने के लिये भी बालको प्रबंधन से कहा हैं अगर ये मांगे पूरी नही हुई तो 21/03/2023 को बालको की सभी भारी गाड़ियों को पुर्ण तरीके से अनिश्चित काल के लिये बंद करवाया जाएगा।
इस आन्दोलन में नगरवासियों,व्यापारियो एवं सभी ने सहयोग करने को कहा हैं।
: युवाओं के साथ छलावा व निराष करने वाला बजट,-नरेन्द्र देवांगन
Mon, Mar 6, 2023
भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री व नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने कार्यकाल के अंत में भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने छलावा को नहीं छोड़ा,अपने घोषणा पत्र में इन्होंने ने कहा था कि रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत युवा बेरोज़गारों को बेरोज़गारी पेन्शन देंगे किंतु आज सरकार बेरोज़गारी पेन्शन में जटिल नियम रखकर अधिकांश युवाओं को पेन्शन से वंचित करने का काम कर रही सीधे तौर पर कथनी और करनी में फ़र्क़ और धोके की बजट है
उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी कांग्रेस हमेशा मुँगेरीलाल के सपने दिखाती है,चुनावी फ़ायदे की बजट इस सरकार ने पेश की है पर जनता सरकार के मंशा से अब परिचित हो गई है