: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने किया पंडितदीनदयाल उपाध्याय को नमन
Mon, Sep 26, 2022
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पास भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र में माल्यार्पण कर उन्हे याद किया|।नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं । राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयालजी का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म जयपुर के ग्राम धनकिया में 25 सितम्बर 1916 को हुआ था । उनके पिता भगवतीप्रसाद उपाध्याय स्टेशन मास्टर थे । बचपन में ही माता और पिता का देहावसान हो जाने पर उनके मामा राधारमण शुक्ल ने ही उनका लालन-पालन किया । उनकी मेधावी प्रतिभा शक्ति का परिचय तब हुआ, जब उन्होंने अजमेर बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान लेकर उत्तीर्ण की , पिलानी राजस्थान से इंटरमीडियट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में तथा कानपुर के सनातन धर्म कॉलेज से प्रथम श्रेणी में बी०ए०, आगरा के सेंट जोन्स कॉलेज से एम०ए० की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करके अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया । विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर उसमें शामिल होने का निर्णय ले लिया । लखीमपुर से जिला प्रचारक के रूप में 1942 में पद भार लेकर आजीवन उन्हीं के सिद्धान्तों पर चलते रहे, देश व समाज के लिए कार्य करते हुए 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर उनका पार्थिव शरीर रहस्यमय परिस्थितियों में प्राप्त हुआ । उनके नश्वर शरीर को देखकर भारतवासियों का सच्चा हृदय रो पड़ा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सदस्यों और नेताओं के लिए यह घटना किसी आघात से कम नहीं थी ।नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी । राजनीति में कथनी और करनी में अन्तर न रखने वाले इस महापुरुष ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था बनाये रखी । हिन्दुत्ववादी चेतना को वे भारतीयता का प्राण समझते थे ।
: बरपाली अग्रेसन जयंती में हितानंद अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
Mon, Sep 26, 2022
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा बरपाली द्वारा 26 सितंबर को महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी इस वर्ष जयंती समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद जी अग्रवाल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा बरपाली के अध्यक्ष किशन अग्रवाल करेंगे सर्वप्रथम कार्यक्रम के पूर्व शिव मंदिर बरपाली से अग्रसेन भवन तक गाजे-बाजे के साथ सभी अग्र बंधुओं महिला मंडल एवं नवयुवक सदस्यों के गरिमामय उपस्थिति में शाम 4:00 बजे से महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जावेगी जो नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगी तत्पश्चात महाराजा श्री अग्रसेन जी की आरती एवं अतिथियों की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने समस्त अग्र बंधुओं से आग्रह किया है कि दोपहर से सभी लोग अपना अपना प्रतिष्ठान बंद कर शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें
: नवरात्रि दशरहा उत्सव के लिऐ हरदीबाजार चौकी में हुई शांति समिति की बैठक
Mon, Sep 26, 2022
हरदीबाजारः - हरदीबाजार पुलिस चौकी में नवरात्रि व दशहरा उत्सव के मद्देनज़र रखते हुऐ शांति समिति की बैठक आज शाम 5 बजे तहसीलदार रविशंकर राठौर ,चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये । नवरात्रि पर्व पर हरदीबाजार में इस बार बस स्टैंड, बगीचापारा,पुरानी बस्ती मंच, ज्वारा चौक एवं दशहरा मैंदान में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होना है । वही ग्राम रेंकी,रलिया में आयोजित दशरहा उत्सव के संबंध में शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने पुलिस गस्त करने पर चर्च हुई,साथ ही रलिया दशरहा उत्सव पर रात्रि को अमगांव चौक व बजरंग चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने,शराब पीकर बाईक,वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई । बैठक में विधायक प्रतिनिधि रमेश अहिर,जनपद सदस्य व सभापति कटघोरा श्रीमती प्रभासिंह तंवर,प्रेस क्लब संरक्षक बाबूराम राठौर,जगदीश अग्रवाल, अध्यक्ष राजाराम राठौर,उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंद्र राठौर, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी हरसेन महंत,मयंक राठौर,हबीब खान,पंकज ध्रुवा,विक्की जायसवाल, मन्नु राठौर,मो.रफीक खान,चंद्रभान सिंह,संजय कैवर्थ,सहित अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस स्टाप उपस्थित थे ।