: रेत की कालाबाजारी बंद हो :- अशोक चावलानी
Mon, Nov 29, 2021
छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी जिलों में रेत की रॉयल्टी खोल दी गई है किंतु आज तक कोरबा में पता नहीं किस कारण से अभी तक रेत की रॉयल्टी चालू नहीं की गई है और धड़ल्ले से स्थानीय नेताओं के संरक्षण में ब्लैक में रेत बेची जा रही है जो रेत भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 700 से ₹800 में प्रति ट्रैक्टर उपलब्ध हो जाती थी वही रेत आज आमजनता 3000 से 4000 की दर पर खरीद रही है बड़े स्तर पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसके विरोध में दिनांक 29 नवंबर को शाम 3 बजे से भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति अशोक चावलानी के नेतृत्व में रेत की नीलामी की जाएगी |सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनता से आग्रह है कि रेत की नीलामी में पहुँच कर उचित मूल्य पर रेत अवश्य खरीदे...
: रोजगार की मांग पर भू विस्थापित किसानों का धरना 28 वें दिन भी जारी
Mon, Nov 29, 2021
*29 नवंबर को आक्रोश सभा और मशाल जुलूस निकालेंगे भू विस्थापित किसान*
*1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान बंद को सफल बनाने गांव गांव में बैठक कर रहे हैं किसान मिल रहा व्यापक जनसमर्थन*
कुसमुंडा क्षेत्र के भू विस्थापित किसान 31 अक्टूबर को 12 घंटे कुसमुंडा खदान को पूर्ण रूप से बंद करने के बाद रोजगार की मांग को लेकर एसईसीएल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर रोजगार एकता संघ के बेनर तले बैठे हैं आंदोलन की शुरुआत से ही माकपा,किसान सभा के कार्यकर्ता हर दिन आंदोलन स्थल पहुंच कर भू विस्थापितों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं अपने वायदे अनुसार एसईसीएल 30 नवंबर तक सभी को रोजगार नहीं देगी तो 1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।
28 वें दिन चल रहे धरना को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के चालीस साल बाद भी पुनर्वास का मसला हल नहीं हुआ दरअसल एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के लिए अधिग्रहित गांवो के ग्रामीण वर्षों से रोजगार की राह ताक रहे हैं वे कार्यालयों का चक्कर लगाकर थक चुके है अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। रोजगार की मांग को लेकर खदान बंद आंदोलन को माकपा का पूर्ण समर्थन रहेगा।धरना को संबोधित करते हुए रोजगार एकता संघ के सचिव दामोदर और उपाध्यक्ष रेशम यादव ने कहा कि सरकार को विस्थापितों को ऐसा जीवन प्रदान करना चाहिए जिससे उनको लगे की उन्होंने अपनी जमीन नहीं खोया है लेकिन सरकार गरीबों की जमीन लेकर गरीबों को जमीन पर लाकर खड़ा कर देती है। गरीब भू विस्थापित कोर्ट भी नहीं जा सकते उनके पास इतने पैसे भी नहीं है इसके अलावा सालो साल अदालतों में मामले लंबित रह जाते हैं। गरीबों के पास संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा एसईसीएल प्रबंधन और सरकार सभी भू विस्थापित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की प्रक्रिया जल्द शुरू करे।रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने कहा कि वर्ष 1978 से 2004 तक 12 गांव की जमीन का अभिग्रहण किया गया अधिग्रहण के बाद से लगातार रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं अब भू विस्थापित बिना रोजगार के घर वापस नहीं जाने वाले हैं आंदोलन रोजगार मिलने तक जारी रहेगा 29 नवंबर को आक्रोश सभा और मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा और 1 दिसंबर से पहले रोजगार की मांग पूरी नहीं होने पर 1 दिसंबर को कुसमुंडा खदान को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा आंदोलन को राजनैतिक, सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज के धरना में प्रमुख रूप से दीनानाथ कौशिक, मोहन लाल कौशिक, बलराम कश्यप,सनत,विजय, दीपक, अनिरुद्ध, रामप्रसाद, बजरंग सोनी,अनिल बिंझवार,अमरपाल, नरेंद्र, हरिशंकर, अश्वनी,अजय, हेमलाल, चंद्रशेखर, राजेश,रामेश्वर, विनय उपस्थित थे
: अजगरबहार और गढ़ उपरोड़ा के आदिवासी बालक आश्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Sun, Nov 28, 2021
कोरबा 27 नवम्बर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज अजगरबहार और गढ़ उपरोड़ा वनांचल क्षेत्र में स्थित आदिवासी बालक आश्रमों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रमों में विद्यार्थियों के लिए की गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने दोनों ही आश्रमों में विद्यार्थियों के लिए लगाए गए बिस्तरों, पीने के पानी की सुविधा, साफ-सफाई, सुसज्जित शौचालय आदि के बेहतर इंतजाम के लिए सहायक आयुक्त श्रीमती माया वॉरियर की तारीफ की और जिले के सभी आश्रम छात्रावासों में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्रमों में रहकर पढ़ रहे विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों से पाठ पढ़वाये। पढ़ाई में बच्चों की स्थिति बेहतर जानकर भी कलेक्टर ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अजगरबहार के आश्रम में बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने की समझाईश दी। दोनों आश्रमों में कलेक्टर ने स्मृति स्वरूप आम के वृक्ष भी लगाए और बच्चों तथा पूरे स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचाई।