: बांकीमोंगरा में धुम-धाम किया गया मां दुर्गा विसर्जन
Sun, Oct 17, 2021
कोरबा जिला के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के मंनोरंजन मंदिर क्लब , शांतिनगर , जंगल साईड , मोंगरा बस्ती , गजरा , कटईनार , घोड़देवा , अरदा सहित अनेक जगहों में नव दिन के लिए विराजे मां दुर्गा को कह़ी दसवें तो कही ग्यारहवें दिन में बड़े धुम-धाम से डिजे बाजे के साथ बांकीमोंगरा के स्थानीय नदी, तलाबों में विसर्जन किया गया । वहीं नव दिनों तक सेवा करने वाले आसपास के भक्तों ने नम आंखों से दुर्गा मां को विदाई किये विसर्जन से पूर्व आसपास के सुहागिनों ने माता के मंदिर में सिन्दूर दान किये जिसके बाद दुर्गे मैया कि जय के जयकारे के साथ डिजे बाजे के साथ दुर्गा पंडाल से मुख्य चौराहे होते हुए स्थानीय तालाबों में पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन किया गया । विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन कि भी कड़ी नजर रही जहां वाद-विवाद कि स्थिति नहीं हुई वहीं शांतिपूर्वक मां दुर्गा को विसर्जन किया ।
: बांकीमोंगरा क्षेत्रों में धुम-धाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
Sun, Oct 17, 2021
कोरबा जिले के साथ साथ उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा उत्सव धुमधाम से मनाया गया । बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में 3 हजार से भी अधिक व मंनोरंजन मंदिर क्लब मेंं 1 हजार से अधिक कॉलोनी सहित लोग बड़ी संख्या मेंं परिवार सहित दशहरा उत्सव देखने पहुंचे थे । बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह स्वयं अपने दल- बल के साथ भीड़ को संभालने में सफल रहे वहीं दशहरा उत्सव में किसी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति नहीं हुई दशहरा उत्सव शांति स्वभाव के साथ मनाया गया । बांकीमोंगरा क्षेत्र के छोटे छोटे बच्चों द्वारा कॉलोनी , ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन किया गया ।
: दादरखुर्द में स्नेक रेस्क्यू टीम को किया गया सम्मानित, जितेंद्र सारथी ने लोगों का किया आभार व्यक्त
Sat, Oct 16, 2021
कोरबा जिले में जहा शहरी क्षेत्रों में गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा की धूम मची हुई है, दादरखुर्द बस्ती वॉर्ड नंबर 31 में पिछले 8 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ करवाया जा हैं, साथ ही बच्चों भी गरबा और डांडिया करते आ रहें हैं, नवरात्रि के आखरी दिन मां दुर्गा और दशहरा समिति दरादखुर्द के द्वारा सम्मानित कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें भाग सभी गरबा में भाग लिए हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, कोरोना काल में सेवा दिए हुए मितानिनो को भी सम्मानित किया गया, लोगों में जोश और उत्साह उस समय और बढ़ गया जब मंच का संचालन कर रहे समिति के सचिव अरुण यादव ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी का नाम लिया और सम्मानित के लिए मंच में बुलाया, जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन, सूरज कुमार के साथ पहुंचे, जिनको श्रीफल, शौल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया, जिस पर जितेंद्र सारथी ने पूरे समिति के साथ दादरखूर्द के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, इस कार्यक्रम में वर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमति अनिता यादव जी, मानिकपुर प्रभारी श्री शिवकुमार धारी जी, करतला थानाप्रभारी श्री राजेश चंद्रवंशी जी, पूर्व पार्षद श्री सुकूंती यादव, श्री समति अध्यक्ष श्री हरी यादव जी, सचिव अरुण यादव जी और हजारों के भीड़ में दादर बस्ती के लोग मौजूद रहे।
*जितेंद्र सारथी ने बताया* आज जो हमें दादरखुर्द में सम्मान मिला वो हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है, हमारी टीम पूरे जिले में लागातार अपनी सेवाएं दे रही है, जिस पर हमें सम्मान मिला वो अत्यंत खुशी की बात हैं, हमें समाज से सम्मान मिले यहीं असली धन है।