Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: क्वारंटाइन सेंटर में सांप के काटने से मौतें, रमन सिंह ने ऐसे किया कटाक्ष

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jun 9, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने कहा कि जब केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश,बिहार सहित अन्य राज्यों के प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेन चला रही थी उस वक्त तक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कोई योजना नहीं बना पाई थी। यही कारण है कि मजदूर अब भी भटक रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए राज्य सरकार की भागीदारी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। यह देश का पहला राज्य है जहां क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर सांप काटने से मर रहे हैं। अव्यवस्था का आलम ये कि प्रवासी फांसी लगाकर अपनी जान दे रहे हैं। सेंटरों में मजदूरों को सरपंचों के भरोसे छोड़ दिया गया है। पूर्व सीएम डॉ. सिंह भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के अलावा अन्य लोगों के लिए पुख्ता प्रबंध किए। मप्र की भाजपा सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों को 1500 रुपये करोड़ दिए । छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह काम नहीं किया। पता नहीं क्यों।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें