Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

प्रधान संपादक: मुकेश भारती : स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कैडेवरिक ओथ समारोह संपन्न

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 15, 2025

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में आज प्रथम वर्ष एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थियों के लिए कैडेवरिक ओथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शरीर दाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा विद्यार्थियों में चिकित्सा शिक्षा के प्रति आदर, नैतिकता और पेशेवर जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एनाटॉमी विभागाध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा में कैडेवरिक अध्ययन के महत्व से अवगत कराया और शरीर दाताओं एवं उनके परिजनों के प्रति विनम्र कृतज्ञता व्यक्त की।

डीन डॉ. कमल किशोर सहारे ने विद्यार्थियों को चिकित्सा के प्रारंभिक चरण में ही मानवीय संवेदना, सम्मान और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को कैडेवरिक शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता कंवर, डॉ. अविनाश थवाईत, डॉ. अनिल अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें