Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डरा धमका कर दैहिक शोषण करने का आरोपी जेल दाखिल

जांजगीर चाम्पा - डरा धमकाकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत त्वरित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता के द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मुड़पार निवासी विकास खूंटे के द्वारा डरा धमकाकर जबरदस्ती उसका दैहिक शोषण किया गया। पीड़िता का प्रायवेट फोटो भी आरोपी अपने फोन में रखा था , जिसे वायरल करने की धमकी देता था। जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 303/24 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी विकास खूंटे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को उसके निवास पर दबिश देकर पकड़ा गया। घटना के संबध में पूछताछ किये जाने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर , आरक्षक संजय टंडन का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - विकास खूंटे पिता रामायण खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी मुड़पार , थाना नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें