Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

*⏺️ आरोपी काशीदास महंत उम्र 40 साल निवासी डोंगीपेंड्री थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा* *⏺️ आरोपी द्वारा अलग अलग व्यक्तियों से लोन दिलाने के नाम से कुल 01 लाख रुपया लेकर की गई है धोखाधड़ी* *⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया शांति बाई यादव उम्र 30 वर्ष निवाशी बगडबरी द्वारा दिनांक 18.10.23 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 02 वर्ष पूर्व कांशीदास महंत द्वारा लोन दिलाने के नाम से अपने को स्टेट बैंक व मंत्रालय रायपुर में जान पहचान व पहुंच है, कई लोगो को बैंक से लोन दिलवा चुका हूं कहने लगा और तीन लाख रूपये लोन लेने से डेढ लाख रूपये शासन द्वारा छुट है कहने पर प्रार्थीया व अन्य लोगो से लोन दिलाने के एवज में 25000- 25000 रूपये कुल 1,00,000 रूपये लिया है। आरोपी काशीदास महंत पैसा लेने के बाद भी लोन नही दिलाया और पैसे मांगने पर पैसा वापस नही कर रहा है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/23 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ⏩ विवेचना दौरान प्रार्थीया एवं उसके रिस्तेदारों का कथन लिया गया है, प्रकरण के आरोपी काशीदास महंत को बेलगहना थाना क्षेत्र से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 23.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है। ⏩उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि केशव प्रसाद साहू, आरक्षक हेमंत साहू, संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें