: शंकराचार्य जी से पुरी के राजा एवं छग के राज्यपाल ने लिया आशीर्वाद
Thu, Jan 11, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - पुरी उड़ीसा के राजा गजपति महाराज ने अपने प्रतिनिधिमंडल सहित प्रातःसत्र में श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर पहुंचकर पुरी शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्यजी को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के चारों ओर कारिडोर के लोकार्पण के लिये आमंत्रित किया। इसी कड़ी में दूसरे सायं सत्र में छग के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी श्रीसुदर्शन संस्थानम् पहुंचकर पुरी शंकराचार्यजी से प्रदेश सहित पूरे देश के लिये सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गौरतलब है कि पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज पांच जनवरी को सुबह पंचदिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंचे। यहां सात जनवरी को उन्होंने विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा को संबोधित किया , वहीं प्रतिदिन सुबह एवं सायं सत्र में धर्म , राष्ट्र एवं अध्यात्म से परिचर्चा किया। इसके अलावा प्रतिदिन दीक्षा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। अपने पंचदिवसीय रायपुर प्रवास के अंतिम दिन कल पुरी शंकराचार्यजी दोपहर बारह बजे दीक्षा कार्यक्रम और सभा को संबोधित करने के बाद शाम पांच बजे मुम्बई हावड़ा मेल से कलकत्ता के लिये रवाना हो जायेंगे।
: कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की
Thu, Jan 11, 2024
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि राजस्व के समय-सीमा से बाहर वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने राजस्व कार्य के लिए जिले में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर जोर देते हुए विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ मैदानी स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरण के दर्ज, निराकरण एवं लंबित की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने राजस्व के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही तहसील वार अविवादित नामांतरण, लंबित अविवादित नामांतरण,भू राजस्व के बकाया के रूप में वसूली न्यायालय में लंबित विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, लंबित अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों, भूमि त्रुटि सुधार के कार्य, भूमि बंटन, शासकीय भूमि का अतिक्रमण को रोकने और जुर्माना वसूली, असीमांकित क्षेत्र की सर्वे, नवीनीकरण और ऑन लाइन भुइयां पोर्टल में अपडेशन जैसे मामलों पर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
: उधार में अनेकों लोगों से रकम मांग कर लोगों से ठगी, मामला पहुंचा बालको थाने
Tue, Jan 9, 2024
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0002.mp4"][/video]कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित परसाभाटा कांजी हाउस में निवासरत श्रीकांत माझी सपरिवार निवास करते हैं, श्रीकांत माझी की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी के मुताबिक आज से तकरीबन 6 वर्ष पहले पड़ोस में ही रह रहे रंजना सिंह पति धनंजय सिंह द्वारा घर के आवश्यक कार्य हेतु उधर में 70000 रू.लिए गए, किंतु अब तक रंजना सिंह द्वारा निर्मला देवी को रुपए वापस नहीं लौटए गए। निर्मला देवी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही किंतु कोई ना कोई घर की परेशानी बताकर रंजन सिंह के द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा। तो वही 6 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने पर भी निर्मला देवी को अपने पैसे वापस नहीं मिलने का दुख हुआ तथा उन्होंने अपने रुपए वापस लेने की रंजन सिंह पर दबाव बनानी प्रारंभ की क्योंकि उनके घर में भी रूपयों की आवश्यकता पड़ने लगी, इसी बीच जब निर्मला देवी ने फोन के माध्यम से रंजन सिंह को अपने पैसे की पुनः मांग की तो रंजन सिंह ने निर्मला देवी को आ जाइए पैसे देता हूं कहकर बुलाया जैसे ही निर्मला देवी रंजन सिंह के घर पर पहुंची वैसे ही रंजन सिंह ने निर्मला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे निर्मला देवी को चोटे आई, अपने बचाव में निर्मला देवी ने भी हाथ पांव चलाया जिससे रंजना सिंह भी घायल हो गई। दोनों ही पक्ष जब बालको थाने पहुंचे तो बालको पुलिस द्वारा घायल दोनों महिलाओं का डॉक्टरी मुलाइजा कराया गया। सर में चोट लगने की अवस्था में रंजन सिंह का उपचार शासकीय जिला अस्पताल में कराया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0001.mp4"][/video]
तो वहीं इस मामले में परसा भाटा निवासी शीला देवी व लक्ष्मीन बाई का भी कहना है कि अपने घरेलू काम से रंजना सिंह ने हमसे भी पैसे उधार लिए हैं, इसके अलावा गौरी चंद्र ने बताया कि उनसे ₹70000 लिए गए हैं तथा सविता देवी ने भी बताया कि उनसे भी ₹50000 लिए गए हैं जिन्हें आज पर्यांत तक रंजना सिंह द्वारा लौटया नहीं गया, अपने पैसे मांगे जाने पर रंजन सिंह द्वारा उन्हें गोल-गोल घुमाया जा रहा है तथा झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रंजना सिंह द्वारा लगातार अन्य लोगों से भी इसी तरह उधार में पैसे लिए गए हैं जिन्हें आज तक लौटाया नहीं गया है जिससे स्थानीय लोग रंजना सिंह के प्रति बेहद दुखी मालूम होते हैं।
तो वही इस मामले में निर्मला माझी के पति श्रीकांत मांझी ने बताया कि "इस मामले में रंजना सिंह द्वारा बालको थाने में उनके परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, हमारे परिवार द्वारा रंजना सिंह पर किसी भी प्रकार का वार या मारपीट नहीं की गई है, यह सब रंजना सिंह द्वारा षड्यंत्र रचा गया है ताकि उसे निर्मला माझी को रुपए वापस नहीं लौटाने पड़ें।"
बहरहाल बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।