Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि राजस्व के समय-सीमा से बाहर वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने राजस्व कार्य के लिए जिले में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर जोर देते हुए विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ मैदानी स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरण के दर्ज, निराकरण एवं लंबित की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने राजस्व के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही तहसील वार अविवादित नामांतरण, लंबित अविवादित नामांतरण,भू राजस्व के बकाया के रूप में वसूली न्यायालय में लंबित विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, लंबित अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों, भूमि त्रुटि सुधार के कार्य, भूमि बंटन, शासकीय भूमि का अतिक्रमण को रोकने और जुर्माना वसूली, असीमांकित क्षेत्र की सर्वे, नवीनीकरण और ऑन लाइन भुइयां पोर्टल में अपडेशन जैसे मामलों पर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें