: रायपुर,महापौर की कार्यप्रणाली से जनता नाराज़.
Fri, Dec 8, 2023
रायपुर,कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड मे भी भाजपा को प्रचंड बहुमत..महापौर इस्तीफ़ा दे.
भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक नगर निगम मुख्यालय मे आहूत की गई। बैठक मे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड मतों से जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया । रायपुर शहर के चारो विधानसभा मे और लगभग शहर के 70 वार्डो मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की बहुमत से जीत यह प्रमाणित करता है कि शहर की जनता वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। अतः नैतिकता के आधार पर महापौर जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तापक्ष के पार्षदों के वार्डो मे भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की जीत बहुमत से हुई है। इससे स्पष्ट है कि सत्तापक्ष के पार्षद महापौर की कार्यप्रणाली के कारण अपने वार्डो मे भी जीत नही दिला पाये।
विदित हो कि महापौर जनता के द्वारा ना चुनकर अपने पार्षदों के द्वारा चुने गये है। पार्टी के आंतरिक व्यवस्था के तहत एजाज ढेबर महापौर प्रत्याशी थे , जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौपा उसी प्रकार महापौर एजाज ढेबर को भी रायपुर कलेक्टर को इस्तीफा सौप देना चाहिए ।
भाजपा पार्षद दल ने महापौर पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षो मे शहर की जनता को न पेयजल उपलब्ध करा पाये, न ही चलने को सडक उपलब्ध करा पाये। गरीबो को आवास दिलाने मे महापौर असफल रहे। विद्युत की व्यवस्था चौपट हो गई है। लाखो के स्मार्ट पोल डंप पडे है। सफाई व्यवस्था ठप्प है , करोडो के खरीदे गये डस्टबीन धूल खाते पडे है। शहर मे अवैध कब्जो की भरमार है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मांस मटन की दुकाने बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्रों में खोले गए हैं ।रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य का अता पता नही है , केवल घोषणाएं हुई है , भूमि पूजन हुआ है लेकिन नगर निगम को राज्य की कांग्रेस सरकार से राशि अब तक नही मिली है । पिछले 4 सालों में कांग्रेसी महापौर अपनी ही सरकार से विकास कार्य के लिए राशि नही ला पायें है । कुल मिलाकर महापौर प्रत्येक क्षेत्र मे जनता की समस्याओं का निराकरण करने मे असफल रहे हैं
जिस पर राजधानी की जनता ने भी मुहर लगाते हुए रायपुर शहर के चारों विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया है । अब शहर की सत्ता से महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग भाजपा पार्षद दल करता है और संगठन के निर्णय अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी रणनीति निर्धारित करेगी ।
उक्त बैठक मे मनोज वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष, मृत्युजंय दुबे, सूर्यकांत राठौड़, डॉ.प्रमोद साहू, श्रीमती सीमा संतोष साहू, कामिनी पुरूषोतम देवांगन, सरिता वर्मा,नारद कौशल, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, डॉ.सीमा कंदोई, रोहित साहू, श्री भोला साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी गज्जू साहू, रवि धुव्र, सावित्री जयमोहन साहू,अमर बंसल,टेसू नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।
: पूज्यपाद गुरुदेव पीठाधीश्वर श्रीमद् शंकराचार्य महाराज के श्रीसुदर्शन संस्थानम् मंगल आगमन
Fri, Dec 8, 2023
ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को दो -- तीन दिनों का संक्षिप्त छत्तीसगढ़ प्रवास श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर में हो रहा है। गुरूदेव भगवानश्री के प्रवास कार्यक्रम एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी -- आनन्दवाहिनी के प्रांतीय कार्यकारिणी की एक अतिआवश्यक बैठक 10 दिसंबर 2023 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में रखा गया है। उपरोक्त बैठक में पूज्यपाद श्रीशंकराचार्यजी के प्रवास में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों / क्षेत्रों / जोन के सक्रिय पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता प्रत्येक दृष्टिकोण से परिलक्षित हो इस विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा। अतः इस बैठक में प्रदेश एवं जिला के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। गौरतलब है कि महाराजश्री द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित कर दिया गया है तथा इसी परिपेक्ष्य में हमारा भारत भी हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की ओर अग्रसर है , इस पवित्र महाअभियान में हम सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो , इसके लिये महाराजश्री से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर हम सबको प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने बालको नगर सेक्टर 3 गौरीशंकर मंदिर में धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी बालको नगर इकाई के संरक्षक श्री दुष्यंत शर्मा के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ, बैठक में नारायण तिवारी, आशा तिवारी, भास्कर दुबे, रश्मि दुबे सचिव आनंद वाहिनी, रामकिशोर शर्मा, रेखा शर्मा, अंजनी साहु, शिवकुमार सिंह, सुकन्या सिंह, मणिकांत तिवारी,मालती तिवारी, सोहन लाल साहू आदि उपस्थित रहे।
: श्रीसुदर्शन संस्थानम् में सांगठनिक बैठक दस दिसंबर को
Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को दो -- तीन दिनों का संक्षिप्त छत्तीसगढ़ प्रवास श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर में हो रहा है। पुरी शंकराचार्यजी के प्रवास कार्यक्रम एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक 10 दिसंबर 2023 दिन रविवार को दोपहर बारह बजे प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में रखा गया है। उपरोक्त बैठक में पूज्यपाद शंकराचार्यजी के प्रवास में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों / क्षेत्रों / जोन के सक्रिय पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता प्रत्येक दृष्टिकोण से परिलक्षित हो इस विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा। पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी ने इस बैठक में प्रदेश एवं जिला के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति हेतु अपील की है। गौरतलब है कि महाराजश्री द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित कर दिया गया है तथा इसी परिपेक्ष्य में भारत भी हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की ओर अग्रसर है , इसलिये इस पवित्र महाअभियान में समस्त सनातनी धर्मावलंबियों की सहभागिता सुनिश्चित हो , इसके लिये महाराज श्री से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त कर इस संदेश का छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार की योजना पर विचार होगा। गौरतलब है कि चातुर्मास्य के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी का राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत उत्तरप्रदेश , हरियाणा , पंजाब , दिल्ली , तेलंगाना , गुजरात , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश की यात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा में मंगलमय पदार्पण हो रहा है। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा से सम्बद्ध आश्रमों में शिवगंगा आश्रम प्रयागराज , श्रीहरिहर आश्रम वृन्दावन , दक्षिणेश्वर मूर्ति मंदिर अस्सी घाट वाराणसी , श्रीविमलाम्बा देवी संस्थान , होशियारपुर के साथ श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर आश्रम भी सम्मिलित है। उपरोक्त प्रवास के अवसर पर सभी भक्तजन प्रात:कालीन ग्यारह बजे से आयोजित हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में सहभागिता तथा सायंकालीन छह बजे से दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।