: युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर युवती से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक गत माह दस नवंबर को अपने घर के मोहल्ले खुद बोर में पानी भरने गई थी। पानी भरकर वापस घर लौट रही थी , तभी गांव के चंद्रकांत साहू रोककर हाथ पकड़कर इज्जत लेने के नियत से छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 387/2023 धारा 354 ,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी चन्द्रकांत साहू को मोपका बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा गया। धारा सदर अपराध पाये जाने पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , उपनिरीक्षक पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक प्रीतम मरावी , किशन राय का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -चंद्रकांत साहू पिता गौरीशंकर साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
: पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है: सौरभ कुमार
Fri, Dec 8, 2023
कोरबा 06 दिसंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् जिले में निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी मास्टर ट्रेनर्स, माइक्रो ऑब्जरवर्स तथा छोटे से लेकर बड़े कार्यों में निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आभार प्रकट करने के साथ ही उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने बड़ी मेहनत से काम किया है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता को भी बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी की कोई शिकायत भी नहीं आई, सामने वालों का भरोसा भी कायम रहा। आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगे। मेरा मानना है कि पॉजिटिव ही होने से ज्यादा जरूरी निगेटिव नहीं होना बड़ी बात है।
जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन होने पर निर्वाचन में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी गई। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि यदि किसी से गलती हुई हो तो वे कार्यों में सुधार अवश्य करें। निर्वाचन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रक्रियात्मक तरीके से संपादित की जाती है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा का भी चुनाव है, ऐसे में आपके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आपको मिलेगा। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लेना चाहिए, लापरवाही पर करियर में दाग लग जाता है। इसलिए निष्पक्षता, पारदर्शिता का ध्यान जरूरी है। कार्यों में कोताही पर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी टीम अच्छी थी, जो कार्य सौंपा गया था समय पर पूरा किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश तथा लगातार समीक्षा के पश्चात अनेक शंकाओं को दूर कर निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई। जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना भी संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।*प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही हाथ मिलाकर कलेक्टर ने किया कर्मचारियों को सम्मानित -*
निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के साथ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यों को जिम्मेदारी तथा निष्पक्षता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी रामनिवास साहू, आर. के. श्रीवास, शीतल अग्रवाल, दीनदयाल भारद्वाज, पीताम्बर पटेल को प्रमाण पत्र देकर और हाथ मिलाकर सम्मानित किया।*प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया के प्रति भी जताया आभार -*
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले में निर्वाचन कार्य के सफलता पूर्वक संपन्न होने और आचार संहिता के दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित सोशल मीडिया द्वारा सकारात्मक माहौल बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
: महापौर के फर्जी जाती प्रमाण पत्र की जल्द जांच हो- भाजपा पार्षद दल
Fri, Dec 8, 2023
आज जिलाधीश कार्यालय में भाजपा पार्षद दल की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल से बातचीत के दौरान पता चला की 2021 में पार्षद दल द्वारा महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा कूटनीतिक तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाकर महापौर बने की शिकायत एवं उसकी जांच कराए जाने की शिकायत की गई थी। भाजपा की महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया के द्वारा इस संबंध में पत्र दिया गया था। परंतु प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार होने की वजह से उक्त विषय पर कार्यवाही लंबित थी। इस बीच बार-बार स्मरण पत्र भाजपा पार्षद दल द्वारा जिलाधीश कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, तो एक बार फिर भाजपा पार्षद दल द्वारा इस संबंध में कार्यवाही को लेकर स्मरण पत्र अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को दिया गया। जिसमें लिखा था कि 12 फरवरी 2021 को कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा कूटनीतिक तरीके से स्वयं का जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की शिकायत आपके कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला स्तरीय जाति प्रमाण सत्यापन समिति में की गई थी। उक्त प्रकरण पर स्मरण पत्र दिनांक 27 मार्च 2021, 3 जनवरी 2023, 16 मई 2023, 7 जून 2023 को दिया गया। किंतु प्रकरण आज दिनांक तक लंबित है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिस आधार पर लोगों को पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र दिया जाता है उसमें राज किशोर प्रसाद योग्यता रखते हैं या नहीं जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति की समय सीमा समाप्त हो गई है। उनके विषय का संज्ञान लेते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र सही है या नहीं का फैसला लेते हुए गलत प्रक्रिया अपना का जल्दबाजी में राजनीतिक दबाव के कारण बिना उचित आधार व दस्तावेज के तहसीलदार व अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी स्थाई एवं अस्थाई जाति प्रमाण पत्र निरस्त एवं शून्य किए जाने हेतु छानबीन समिति को दिशा निर्देश दिया जाना प्रार्थनीय है। स्मरण पत्र देने के दौरान भाजपा पार्षद दल से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा महापौर प्रत्याशी रितु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, विकास अग्रवाल, कमला बरेठ, धनश्री साहू, कविता नारायण, पुराइन बाई, शैल कुमारी राठौर, विजय साहू, फिरत साहू, बुधवार साय, उर्वशी राठौर, सुफल दास, भानुमति जायसवाल, अनीता शकुंदी यादव, अजय गोंड, नारायण दास महंत, अमित मिंज, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।