: ये बजट छग के भरोसे का बजट होगा - सीएम बघेल
Mon, Mar 6, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2023 का बजट पेश करेंगे। बजट की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रदेश की जनता को संदेश देते हुये विश्वास दिलाया है कि यह भरोसे का बजट होगा। उन्होंने कहा है कि यह उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनने का संबल दिया है। यह वही भरोसा है जो आपने हमारे घोषणा पत्र पर , हमारी कार्यशैली पर और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर जताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था। इस दौरान बीते वर्षों में आई चुनौतियों से सभी परिचित हैं। चाहे वह कोरोना जैसी वैश्विक आपदा की चुनौती हो या अन्य चुनौतियां जिन्हें आप सब समझते हैं। लेकिन यह कहते हुये गर्व होता है कि इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुये हम बाहर निकले हैं और इस समय हम सबसे अच्छे आर्थिक प्रबंधन वाले प्रदेशों में से एक हैं। उन्होंने कहा यह आपके ही भरोसे का परिणाम है कि देश भर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं और सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। देश भर में छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश में सुदूर अंचलों के आदिवासियों तक नई योजनायें पहुंची हैं। साथ ही स्वास्थ्य , शिक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल देश भर की सरकारें अपना रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि पहले छत्तीसगढ़ को लोग सिर्फ नक्सली हिंसा की घटनाओं के लिये याद करते थे। पर्यटकों के दिमाग में छत्तीसगढ़ को लेकर प्रश्न चिन्ह आते थे। अचानक से इतना कुछ बदल गया है कि देश के लोग अब छत्तीसगढ़ आने को उत्सुक हैं। आप देख रहे होंगे कि प्रदेश में लगातार बॉलीवुड कलाकार फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग के लिये आ रहे हैं , पर्यटकों की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है। यह सब जनभागीदारी से संभव हो सका है। हमारा राज्य अब देश को रास्ता दिखा रहा है , लोगों का नजरिया बदला है और आज समय बदल गया है। छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी जैसे दो बड़े सीजन क्रिकेट मैच हो चुके हैं , पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच ने हम सबका गौरव बढ़ाया है। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग भी अभी हाल में ही सम्पन्न हुआ है। विधानसभा में सोमवार को जो छत्तीसगढ़ के ‘भरोसे’ का बजट प्रस्तुत होगा , वह हमारे प्रदेश के सपनों को एक नई हकीकत देने वाला बजट होगा जो आसमान की नहीं जमीन की बात करेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं आप सबको भरोसा बनाये रखने के लिये धन्यवाद देता हूं। साथ ही यह जिम्मेदारी भी आप सबके कंधों पर रखना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ को ‘नकारात्मकता’ से भर देने वालों को पहचानिये और नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा को सब लोग मिलकर रफ्तार दीजिये।
: सरकार बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदला - सीएम केजरीवाल
Mon, Mar 6, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - छत्तीसगढ़ में सरकार यानि मुख्यमंत्री और नेताओं का चेहरा तो बदल गई लेकिन लोगों की जिंदगी नही बदल रही है और यहां के व्यवस्था में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। कांग्रेस - भाजपा को उलटने पलटने से कुछ नही होगा , ये सब लूट खायेंगे और आप गरीब ही रहोगे। सूबे में आप आदमी पार्टी की सरकार बनाये , छग में हमारी सरकार बनने पर चौबीस घंटे मुफ्त बिजली देंगे।
उक्त बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने आज राजधानी के जोरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुये कही। आम सभा को संबोधित करते हुये केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही अडानी का दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब कुछ दिया , लेकिन नेता खराब होने के कारण सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में है। बाईस साल में पंद्रह साल भाजपा और सात साल कांग्रेस रही। दोनों ही पार्टियों ने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी , सारे मिलकर लूट रहे हैं। दोनों पार्टियों ने हसदेव अरण्य को लूटने का प्लान किया है। पीएम मोदी कहते हैं उनका परिवार नहीं है , लेकिन उनका एक मुँहबोला भाई है। उतना प्यार कोई अपने बेटे से नही करता , जितना वो उससे करते हैं। इन्होंने अडाणी को हसदेव का एक हिस्सा बेच दिया , कांग्रेस की सरकार ने अडाणी को दूसरा फेज भी बेच दिया। पीएम के तो मुंहबोले भाई हैं अडाणी भूपेश बघेल के क्या लगते हैं ? हसदेव मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये केजरीवाल ने कहा सीएम बघेल मैं आपसे जानना चाहता हूं , अडानी आपक मुंहबोला भाई कब से बन गया। छत्तीसगढ़ में पांच साल में 170 आत्मानंद स्कूल बनाये , इस रफ़्तार से प्रदेश के सारे स्कूल ठीक करने में डेढ़ हज़ार साल लगेंगे। मनीष सिसोदिया साधू आदमी हैं , हर दिन सुबह उठकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जाते हैं , कोई भ्रष्टाचारी ये क्यों करेगा। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान प्रदेश में आप की सरकार बनाने का आह्वान करते हुये बड़ी ऐलान की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर चौबीस घंटे मुफ्त बिजली देंगे।नियत अच्छी तो सब अच्छा - भगवंत मानआमसभा को संबोधित करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नियत अच्छी हो तो सब कुछ अच्छा होता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आज और पंजाब के एक साल पहले के हालात को एक समान बताते हुये कहा कि ना तो हम शक्ति प्रदर्शन करने आये हैं और ना ही झूठे वादे करने आये हैं , बल्कि मैं आपको सच बताने आया हूं। छत्तीसगढ़ के जो हालात हैं , वही साल भर पहले पंजाब के थे। छत्तीसगढ़ में जो समस्यायें अभी हैं वे एक साल पहले तक पंजाब की थीं। सिर्फ एक बटन दबाकर समस्याओं को खत्म कर सकते हैं, देख लेना किस्मत बदल जायेगी । लोगों से टैक्स लेकर सहूलियत देने का काम आप ने दिखाया। आज पंजाब में बहुत कुछ बदल चुका है। सरकार बनने के तुरंत बाद ही कर्मचारियों को नियमित किया गया। जनता के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। पंजाब की जनता ने कई साल बादल परिवार को झेला , लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब वक्त है कि छत्तीसगढ़ की जनता एक मौका दे , तो यहां भी सब कुछ अच्छा हो सकता है। वहीं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर काम के लिये कमीशन फिक्स कर दिया गया है। अनुकंपा नियुक्ति का वादा अभी तक वादा ही रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी का दाना-पानी छत्तीसगढ़ से ही चल रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस मालामाल है , जनता कंगाल है। अब जनता को मालामाल करने के लिये झाड़ू चलेगा। अमीर प्रदेश के गरीब लोगों को अब फिर से अमीर बनाना है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में बड़े बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में 92 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं गुजरात चुनाव में भी पार्टी ने अपनी ताल ठोकी थी , जहां 13 फीसदी वोटों के साथ पार्टी के पांच विधायक चुने गये। गुजरात चुनाव में मिल वोटों के साथ आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी क दर्जा हासिल हो गया है। बता दें छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर दिया था। जिसके बाद आप नेताओं की यह पहली चुनावी आमसभा थी। आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं। अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की हुंकार ने दोनों सियासी दलों की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी की मौजूदगी से सूबे की कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा सकता है।
: बालको इकाई में संत गाडगे जी की 147वी जयंती मनाई गई
Mon, Mar 6, 2023
कोरबा परीक्षेत्र बालको इकाई में संत गाडगे जी की 147वी जयंती पर बालको समुदायिक भवन धोबी समाज मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिलाप राम बरेठ जी कोरबा केंद्र के जिला अध्यक्ष,आभार प्रदर्शन गिरधारी बरेठ,जी बालको इकाई के अध्यक्ष ,ने किया मंगल राम जी, ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उपस्थित कोरबा केंद्र संरक्षक लक्ष्मी बरेठ जी,पूरन कर्ष जी ,पूर्व संभागीय अध्यक्ष सहस राम कर्ष के सुपुत्र अभिषेक कर्ष बालको इकाई से नारी शक्ति कीर्तन बरेठ,गायत्री कर्ष,रजनी बरेठ, मीना कर्ष, गिरजा, कर्ष,नम्रता कर्ष,समाज के प्रमुख मंगल राम जी, निर्मलकर जी,पी बरेठ राम नाथ, बरेठ,राम गोविन्द बरेठ, संजय निर्मलकर, श्याम कुमार बरेठ, हेमेंद्र बरेठ, परमेश्वर बरेठ, फूल चंद बरेठ, दुली चंद बरेठ,गोलू बरेठ, चैतराम बरेठ, मदन कर्ष, शंभू बरेठ, दिलेश बरेठ, बालमुकुंद बरेठ मिडिया प्रभारी आदि सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे