: बालको अस्पताल उत्कृष्ट उपचार सुविधा के साथ क्षेत्र में अग्रणी
Sun, Sep 15, 2024
*बालकोनगर, 12 सितंबर 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने बालको अस्पताल में हाइड्रोसेफलस और फेकोइमल्सीफिकेशन के न्यूरोसर्जरी प्रक्रियाओं के लिए उन्नत चिकित्सा तकनीकों को शामिल किया है। ऐसे जटिल बीमारी के लिए अक्सर उन्नत देखभाल की आवश्यकता होती है जिसके लिए मरीज को उपचार के लिए शहर जाना पड़ता है। ये तकनीक अस्पताल की सेवा क्षमताओं को बढ़ाएँगी और समुदाय में उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के सहायक होंगी। हर साल बालको अस्पताल की कुशल चिकित्सा टीम छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों के 2,10,000 से अधिक रोगियों की सेवा करती है।
बालको अस्पताल के डॉक्टरों ने हाइड्रोसेफलस के लिए एक्सटर्नल वेंट्रिकुलर ड्रेन (ईवीडी) का उपयोग करके न्यूरोसर्जरी की। यह ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क की गुहाओं में तरल पदार्थ जमा होने से मस्तिष्क क्षति का कारण बन सकता है। फेकोइमल्सीफिकेशन एक मोतियाबिंद सर्जरी है जो दृष्टि स्पष्टता में तेज़ी से सुधार प्रदान करती है। यह तकनीक सटीक लेंस प्लेसमेंट की करता है, जिससे दृश्यता बहुत बेहतर होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और रिकवरी समय को कम करता है, जिससे मरीज को बेहतर उपचार मिलता है।फेकोएमल्सीफिकेशन एक आधुनिक, सिलाई-मुक्त मोतियाबिंद सर्जरी है जो दृष्टि स्पष्टता में तेजी से सुधार प्रदान करती है। यह तकनीक सटीक लेंस प्लेसमेंट की अनुमति देती है, जिससे दृश्य परिणाम काफी बेहतर होते हैं। इसके अलावा, यह पारंपरिक तरीकों की तुलना में पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और रिकवरी के समय को कम करता है, जिससे रोगियों को तेज़ और अधिक कुशल उपचार मिलता है।
बालको अस्पताल ने आर्थ्रोप्लास्टी भी शुरू की है जो जोड़ों के प्रतिस्थापन पर केंद्रित एक उन्नत सर्जिकल प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य गठिया, फ्रैक्चर या जोड़ों के अध:पतन जैसे जोड़ों के विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए गतिशीलता तथा पुराने दर्द को कम करना है। इस तकनीक से क्षतिग्रस्त या घिसे हुए जोड़ों को कृत्रिम प्रत्यारोपण की सुविधा तथा रिकवरी समय काफी कम है। पूरी तरह से स्वचालित पैथोलॉजी विश्लेषक के जुड़ाव से निदान सटीकता बढ़ी है। इन सभी से मरीजों के परिणाम बेहतर तथा उपचार उचित तरीके से हो पाती है।अस्पताल में चिकित्सा उपचार में नई तकनीक के प्रगति पर बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अस्पताल कोरबा में उन्नत उपचार विकल्प प्रदान कर रहा है जो स्थानीय समुदाय को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बालको अस्पताल की यह प्रगति निरंतर हमारे किये गए प्रयासों को दर्शाती है कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सभी के लिए सुलभ हो। यह तकनीकी पहल सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में हमारी भूमिका और मजबूत होगी।बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने स्वास्थ्य सेवा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग पर कहा कि तकनीकी प्रगति ने बेहतर निदान प्रदान करने की हमारी क्षमता को काफी बढ़ाया है जो प्रभावी उपचार की आधारशिला है। इन नई क्षमताओं के साथ हमने अपनी स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया है, जिससे हम समुदाय की सेवा करने तथा मरीजों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं।डॉ. प्रदीप त्रिपाठी द्वारा सफलतापूर्वक न्यूरोसर्जरी का इलाज करवाने वाले मरीज श्री राम नाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बालको अस्पताल के डॉक्टरों को उनकी असाधारण देखभाल और उपचार के लिए आभारी हूँ। सर्जरी के बाद की उनकी निरंतर जांच प्रतिक्रिया और देखभाल ने बहुत आराम दिया। मुझे किसी दूसरे शहर की यात्रा नहीं करनी पड़ी जो हमारे परिवार के लिए बेहद सुविधाजनक था। मैं अपनी रिकवरी के लिए उनकी विशेषज्ञता और अच्छे तरीके से ख्याल रखने का आभारी हूँ।100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। हमारी विशेषज्ञ की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल को 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।
---------------------------------------------------
: एएसपी दीपमाला कश्यप हुई गोल्ड मेडल से सम्मानित
Wed, Sep 11, 2024
बिलासपुर - गत दिवस अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर का पांचवा दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न विषयों पर पीएचडी , डिग्री एवं उच्च शिक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त मेघावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दीक्षांत समारोह के दौरान 64 विषयों में 92 गोल्ड मेडल , 48 पीएचडी उपाधि और 35 हजार 291 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं 164 छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया। इस गरिमामयी दीक्षांत समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप ( वर्तमान पदस्थापना जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिलासपुर) को बैचलर ऑफ लॉज़ में प्रवीण्य सूची में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान मिलने पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति प्रशांत मिश्रा , छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका , प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थित में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बताते चलें बिलासपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप इनके पति हैं और रिशिता कश्यप तेरह वर्षीया एवं रित्विजा कश्यप नौ वर्षीया इनकी दो सुपुत्रियां हैं। एएसपी दीपमाला को गोल्ड मेडल मिलने से इनके परिवार के साथ - साथ पुलिस विभाग में भी हर्ष व्याप्त है। इनकी इस विशेष उपलब्धि पर सभी ने इन्हें शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
: नहरिया बाबा मंदिर के दानपेटी चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल
Wed, Sep 11, 2024
जांजगीर चाम्पा - सायबर टीम के संयुक्त कार्यवाही से लगभग छह सौ सीसीटीव्ही फूटेज चेक करने के बाद नहरिया बाबा मंदिर के दान पेटी को चोरी करने की घटना को अंजाम देने के तीन मुख्य आरोपी एवं चोरी के पैसा रखने के सहयोगी सहित चार आरोपियों को नैला चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस चोरीकाण्ड का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला (भापुसे) ने बताया कि विगत दिवस 25 अगस्त की दरम्यानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दान पेटी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है , जिसमे लगभग 90 हजार रूपया था। प्रार्थी प्रमोद कुमार तिवारी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 677/2024 धारा 331 (4) , 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसी दिनांक की दरम्यिानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर के सामने रखे मोटरसायकल एच.एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी 11 एके 4750 कीमती 50000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी मनोज सूर्यवंशी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 679/2024 धारा 303(2) , 324 (4) (5) , 238 (ग) , 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये विवेक शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। सायबर टीम/चौकी नैला पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा बारिकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में लगे सीसीटीव्ही को चेक करने पर तीन ब्यक्ति रेनकोट पहनकर अपने अपने चेहरा को कपड़े से ढका हुआ दिखा। घटनास्थल से सभी दिशाओं के सीसीटीव्ही फूटेज को चेक करने पर आरोपी घटनास्थल से मोटर सायकल चोरी कर बलौदा होते हुये सीपत , बिलासपुर शहर जाना पता चला। इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा बिलासपुर जाकर संभावित स्थान में सीसीटीव्ही फूटेच को आसपास दिखाने पर एक व्यक्ति को धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर के रूप में पहचान करने पर संदेही धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू उसके निवास से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार वैष्णव , रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ मिलकर रात्रि में गतौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नैला रेलवे स्टेशन आना एवं नहरिया बाबा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी को चोरी करना तथा वापस जाने का साधन नही होने से वहां पर खड़े मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स को चोरी कर उसी मोटर सायकल से तीनो बैठकर बलौदा , सीपत होते हुये बिलासपुर जाना एवं साक्ष्य छुपाने के लिये चोरी का मोटरसायकल एवं पहने हुये रेनकोट को जला देना बताया। प्रकरण के अन्य आरोपी विजय कुमार वैष्णव एवं रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर को उसके निवास से पकड़कर तीनो आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। आरोपियो के द्वारा चोरी का रकम को अपने साथी राजा ठाकुर उर्फ राज निवासी अशोक नगर खमतरई बिलासपुर के किराये के मकान में छुपाकर रखना बताया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से नगदी रकम 37236 रूपये , मोटरसायकल (जला हुआ) कीमती पचास हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद किया गया है तथा आरोपियों द्वारा शेष रकम को खा पीकर खर्च करना बताया गया।आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से नैला चौकी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कुर्रे , निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , निरीक्षक दिनेश यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह , साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल , चौकी प्रभारी नैला राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , गिरीश कश्यप , रोहित कहरा , शहबाज अहमद , अर्जुन यादव , चौकी नैला से सउनि आर.के. साहू , प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास , रूद्र कश्यप , आरक्षक संतोष प्रधान एवं एसीसीयू बिलासपुर से आरक्षक तरूण केशरवानी का सराहनीय योगदन रहा।गिरफ्तार आरोपी -धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 वर्ष निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर , विजय कुमार वैष्णव पिता रामेश्वर वैष्णव उम्र 19 वर्ष निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर , रामायण केंवट पिता छेदी केंवट उम्र 19 वर्ष निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर और राजाठाकुर उर्फ राज पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी भूकम्प अटल थाना सरकण्डा बिलासपुर हाल मुकाम अशोक नगर खमतरइ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ।