: जुआ खेलते दस आरोपी गिरफ्तार
Thu, Feb 23, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये बिल्हा पुलिस ने जुआ खेलते दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27300 रूपये नगदी , 52 पत्ती ताश भी जप्त कर पुलिस जुआ एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया अवैध नशा व जुआ खेलने वालो के उपर तत्काल अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक (एसजेपीयू) सी०डी० लहरे के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम पेण्डरवा तालाब के पास खार में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये। इस कार्यवाही में दस आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल जुमला रकम 27300 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते , बोरी फट्टी जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपीगणों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक रुपेश तिग्गा , संतोष मरकाम , रंजित खलखो , सुमन्त चन्द्रवंशी , रविशेखर सिरो , शत्रुहन कौशिक , सतीश साहू , ज्वाला सिंह , सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -नीरज पाल उर्फ राजा पिता रोहित पाल उम्र 24 वर्ष निवासी डोडकीभाठा बिल्हा , शशि मानिकपुरी पिता शिवदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी डोडकीभाठा थाना बिल्हा , अभिजीत महिलांगे पिता प्रेमप्रकाश महिलांगे उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैक मझवापारा थाना सिविल लाईन , अजय साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कंचन विहार सिरगिट्टी , आलोक बंजारे पिता धरमवीर बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी कंचन विहार सिरगिट्टी , मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेश दास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष निवासी रहंगी जोगीपुर थाना चकरभाठा , आदित्य वस्त्रकार पिता संतराम वस्त्रकार उम्र 31 वर्ष साकिन नयापारा सिरगिट्टी , अर्पित महिलांगे पिता गोरे महिलांगे उम्र 25 वर्ष निवासी मझवापारा जरहाभाठा थाना सिविल लाईन , रवि साहू पिता स्व. रामकुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी विष्णु चैक तिफरा थाना सिरगिट्टी और महावीर डोगरे पिता पंचराम डोगरे उम्र 27 वर्ष निवासी धमनी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
: खाकी की चौपाल में पुलिस ने की ग्रामीणों के जिज्ञासा का समाधान
Thu, Feb 23, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - ग्राम करंजा (भिलाई) में पुलिस ने खाकी की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अपने बैंक से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी को ना देने , शराब पीकर गाड़ी ना चलाने , बच्चों को हमेशा हेल्पलाइन नंबर 1098 को याद रखने एवं दीदी - महतारियों ओ अपने कानूनी अधिकार को जानने संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति शिल्पा साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव , संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) , अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) , श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा आज ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में खाकी की चौपाल लगाई गई जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुये। जहां उनकी समस्यायें , शिकायतों को उनसे पूछा गया और बच्चों को गुड टच - बैड टच एवं उनके मदद के लिये जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया गया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई। जहां उनको साइबर सुरक्षा , घरेलू हिंसा अधिनियम , टोनही प्रताड़ना अधिनियम , विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना , डायल 112 के बारे मे बताया गया और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। इस खाकी के चौपाल कार्यक्रम में रक्षा टीम एवं चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी मुकेश सोरी और स्टाफ उपस्थित थे।
: पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधित लैंगिक अपराधों के संबंध में सरगुजा आईजी ने ली वर्चुअल मीटिंग
Thu, Feb 23, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी,थाना-चौकी प्रभारियों सहित समस्त विवेचकों की पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी लैंगिक अपराधों के संबंध में वर्चुअल मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान रेंज आईजी द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 23, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 74, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 228A तथा माननीय सर्वोच्च न्यायलय द्वारा "निपुण सक्सेना विरुद्ध संघ शासन" में दिये गये निर्देशों के संबंध में बताया गया। श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर द्वारा विस्तृत जानकारी हेतु प्रेजेंटेशन दी गई। मीटिंग में निर्देशित किया गया के कोई भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उक्त प्रकरणों में पीड़ित/पीड़िता महिला, बालक-बालिका की पहचान प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित नहीं करेगें। पीड़ित/पीड़िता की पहचान संबंधी प्राधिकृत सक्षम न्यायालय के निर्देशों का पालन करेंगे। यह भी निर्देशित किया गया कि महिला एवं बच्चों को संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का अक्षरशः पालन किया जावे। रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा वर्चुअल मीटिंग के दौरान कहा गया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप , हमर बेटी हम मान , वन स्टॉप सेंटर व प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क जैसे चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत महिला एवं बच्चों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा गया के अपने क्षेत्र में कार्यरत प्रिंट ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी भारतीय दंड संहिता की धारा 228A लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 23 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) हो , जिससे बालक की पहचान प्रकट हो इसका उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है।
पुलिस खिलाड़ियों को किये सम्मानित
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सरगुजा संभाग के पुलिस खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल मैच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देते हुये सम्मानित किये। सम्मानित करते हुये रेंज आईजी द्वारा कहा गया कि खेलकूद ना सिर्फ हमें स्फूर्तिवान बनाता है बल्कि काम के तनाव से मुक्ति भी दिलाता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को जगाता है।
आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा कहा गया कि ऐसे खेलों के आयोजनों से पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ जवानों में अनुशासन , शारीरिक दक्षता एवं आपसी भाई चारे की भावना जागृत होती है एवं साथ ही कठिन परिस्थितियों में जवानों को धैर्य के साथ सामना करने का आत्म बल प्राप्त होता है। भविष्य में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भी उम्मीद है कि आप सब अपने दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले व संभाग का नाम रोशन करेंगे।