: बालको में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस धूमधाम से संपन्न
Sat, May 21, 2022
बालकोनगर, 21 मई। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। विविधताओं के संरक्षण तथा इसके प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर इस साल का विषय- ‘सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण’ है। आसपास के प्राकृतिक जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 'तालाब गहरीकरण’ परियोजना के अंतर्गत लगभग 21 तालाबों को शामिल किया गया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के साथ बड़ी संख्या में बालको के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वृक्षारोपण और दोन्दरो गांव के तालाब सफाई अभियान में हिस्सा लिया।अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह पर बालको में तीन दिवसीय सृष्टि संरक्षण सम्मेलन के अन्तर्गत स्कूली बच्चों को जंगल ट्रेल के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और जैव विविधता संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। डीपीएस स्कूल के पास अस्थाई मूवी हॉल का निर्माण किया गया, जिसमें जागरूकता संदेश देने हेतु जैव विविधता-थीम वाली फिल्में दिखाई गईं। डाक्यूमेंट्री की मदद से प्राकृतिक दुनिया की सुंदरता का प्रदर्शन किया। विविध व्यंजनों के अलावा बालको सामुदायिक विकास विभाग की ओर से वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए स्थानीय क्षेत्र में उगाई गई सब्जियों, अनाज और फल के स्टॉल लगाने के साथ क्षेत्रीय वन विभाग से सहभागिता कर बालको ने भारतीय पारंपरिक आयुर्वेद की विविधता को प्रदर्शित किए। 5 रूपये विक्रय मूल्य पर औषधीय पौधों को बेचने की अनूठी पहल की गई।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सृष्टि संरक्षण सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति सकारात्मक बदलाव के लिए बालको एकजुट है। हमारे व्यवसाय पर पर्यावरण के सामान्य तथा जैव विविधता के विशिष्ट संभावित प्रभावों एवं निर्भरताओं के प्रति हम सजग हैं। प्रचालन संबंधी निर्णयन प्रक्रिया के साथ जैव विविधता संरक्षण के एकीकरण की आवश्यकता तथा पूरे संगठन में प्रभावों को कम करने की दिशा में विभिन्न उपायों को अपनाने के प्रति कंपनी पूर्णतः कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सचेत हैं कि जैव विविधता एक जटिल घटना है जिसे जैविक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में पहचानने, समझने और मूल्यांकित करने की आवश्यकता है।पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको ने गोल्डन पीकॉक एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड-2021 जीता। इसके अलावा पिछले वर्षों के दौरान गोल्डन पीकॉक सस्टेनिबिलिटी अवार्ड, सीआईआई एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड, छत्तीसगढ़ सीआईआई एचएसई एक्सीलेंस अवार्ड, इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड, सीआईआई एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड, सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड, नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंट ग्लोबल एनवायरमेंट अवार्ड हासिल किए।
: बालको आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर धूमधाम से संपन्न
Thu, May 19, 2022
बालकोनगर, 19 मई 2022। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर धूमधाम से संपन्न हुआ। शिविर में 10 से 16 वर्ष के लगभग 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। बालको के ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर का उद्देश्य बच्चों को ऐसे कार्यों से जोड़ना है जिनसे उनमें रचनात्मकता का सृजन तथा विभिन्न कलाओं की बारीकियों से परिचित कराना और कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना है।10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर में बालको प्रशासन प्रमुख मेजर विश्व आनंद ने बच्चों को टेबल एटिकेट्स और गुड़िया कुमारी ने कूकिंग के हुनर सिखाएं। प्रतिभागियों ने ट्रेजर हंट में हिस्सा लिया जिसमें बच्चों ने प्रगति भवन से नेहरू गार्डन के बीच सीमित समय में गुत्थी सुलझाई। जंगल ट्रेल में बच्चों को फूटहामुड़ा के घने वन में चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ भरा निर्णय लेना, गांठ बांधना, जंगल के संसाधन से आग जलाना और आग बुझाने के गुर सिखाए गए। उन्हें मितान भवन में प्रेरक मूवी द लायन किंग, तारें ज़मीन पर, चिल्लर पार्टी और चक दे इंडिया दिखाई गई। ग्रीष्मकालीन शिविर प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला से लाभान्वित प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिए गए। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिविर के सभी प्रशिक्षकों तथा प्रतिभा विकास शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पौधे भेंट किए गए।मुख्य अतिथि बालको महिला मंडल की सचिव श्रीमती सिमरन कौर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। श्रीमती कौर ने शिविर में अनुशासन बनाए रखने और उत्कृष्ट आयोजन में भागीदारी के लिए प्रतिभागियों की खूब प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
: लगातार शिकायतों के बाद शारदा विहार में खाद्य विभाग ने की कार्यवाही
Thu, May 19, 2022
भाजपा जिला सह संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) कोरबा मो. न्याज नूर आरबी की लगातार सबूतों के साथ जिला व राज्य प्रशासन से PDS, खाद्यान्नों की अफरा-तफरी, मृतकों/फर्जी हितग्राहियों को चांवल वितरण, सहकारिता से सम्बंधित लगातार शिकायत कर रहे थे
जिसके परिणाम स्वरूप कुछ दुकानदारों व कोचियों के खिलाफ कार्यवाही जिले के शारदा विहार क्षेत्र से 3 प्रकरण बनाकर 1 ऑटो गाड़ी पकड़कर अग्रिम कार्यवाही के लिए मानिकपुर चौकी को सुपर्द करते हुए विभाग ने शुरुआत की है।
तो वही इस विषय को लेकर भाजपा जिला सह संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) कोरबा मो. न्याज नूर आरबी ने कहा कि अब भी बड़े-बड़े धन्ना सेठ खुले आम धड़ल्ले से बिना डर भय के अपना काम दिन के उजाले में भी कर रहे हैं, जिसके लिए निष्पक्ष लगातार कार्यवाही की नितांत जरूरत है।