: नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने रायपुर पहुंच कर बृजमोहन अग्रवाल को दी जन्मदिवस की बधाई
Sun, May 1, 2022
आज छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा के भाजपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में मिल कर उन्हे जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की |विदित हो कि बृजमोहन अग्रवाल साथ बार से लगातार रायपुर दक्षिण से अपराजेय योद्धा के रूप में जाने जाते है, युवाओं में काफी लोकप्रिय है एवम आज उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर रायपुर सहित पूरे प्रदेश भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास में देखने को मिला| भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल भी आज श्रम दिवस एवम अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हर आम एवम खास लोगों से सरलता, सहजता से मिलते नजर आए |आज कोरबा भाजपा के युवा नेता जन्मदिवस की बधाई देने रायपुर पहुंचे, जिसमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित टमकोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र मानसर, बालको मंडल महामंत्री सुमित तिवारी, नमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे...
: श्रमवीरो को श्रमशक्ति का मिले सहीदाम - इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे
Sun, May 1, 2022
जांजगीर चाम्पा - भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गोपाल ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यसस्वी मुख्यमंत्री के आव्हान पर आज श्रमिक दिवस पर जिला मुख्यालय में श्रमिक साथियो के साथ देशी स्वल्पाहार बोरेबासी खाकर श्रमिक आवाज इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने जिला मुख्यालय रैली सम्मेलन में पहूंचे श्रमिक/मजदूर कर्मचारिय साथियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य बने दो दशक हो गए पर श्रमिकों की स्थिति वही के वही है प्रदेश से लाखों मजदूरों श्रमिकों का पलायन होता रहा है।जो आज भी नही रुकी है इसके सबसे बड़े प्रमुख कारण हैं शासन द्वारा निर्धारित दर पर वेतन नही मिलना निर्धारित समय से अधिक 12/12 घण्टा तक कार्य करवाना आज इन श्रमवीर साथियो को शासन के योजनाओं का उनके हक के पीएफ मेडिकल फंड पर ठेकेदार डाका डाले हुए हैं।आज राज्य सरकार इस बढ़ती महंगाई पर मनरेगा मजदूरों की वेतन 190 से बढ़ाकर 211 रुपये कर दिए जिसके लिए उन्हे साधूवाद हैं किंतु 340 रुपये जिसकी मजदूरी है उससे आज भी 12 घण्टा के 130,180,200 रु मजदूरी मिल रही है,इस पर श्रमिको मजदूरों को कार्य अनुसार निर्धारित दर मिले इसके लिए शासन को ठोस कदम उठाते हुए कार्यवाही करनी होगी तभी इस असमान छूते महंगाई में दो वक़्त का भोजन खा सकते है। मजदूर नेता इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमल साव ने श्रमिक साथियो को अधिक से अधिक शासन के योजनाओं की लाभ मिल सके इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कार्य करने की बात कही इंटक प्रदेश सचिव जिला पंचायत योजना समिति अध्यक्ष दिलेश्वर साहू ने अकलतरा डभरा क्षेत्र से पहुचे श्रमिक नेताओ को कहा कि क्षेत्रिय उद्योगो में क्षेत्र के बेरोजगारो मो मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार दिलाने पर कार्य करना चाहिए जिससे जिला के युवाओं को बाहर पलायन करने की जरुरत न पड़े कार्यक्रम में युवा इंटक प्रदेश सचिव जनपद उपाध्यक्ष उमाशंकर चन्द्र,असंगठित इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर डड़सेना, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने अपनी बात रखते हुए सभी ने सामुहिक बोरेबासी खाने और खिलाने का आयोजन कर जिला मुख्यालय पहूंचे विभिन्न संगठनों के श्रमिक साथियों मजदूर भाई बहनों पदाधिकारियों को दही लस्सी पिलाकर श्रमिक दिवस मनाया गया कार्यक्रम में इंटक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरेठ,इंटक जिला महामंत्री ललित चौबे,इंटक सचिव पिन्टू (पुष्पेंद्र), महिला इंटक शहर जिलाध्यक्ष शान्ती देवी यादव,महिला इंटक जिलाध्यक्ष रोहणी साहू,इंटक नेता छवि कवर सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार जनपद सदस्य,मजदूर नेता संजय रत्नाकर जनपद जनपद सभापति,असंगठित इंटक जिलाध्यक्ष खगेन्द्र साहू,कोलियरी इंटक मजदूर नेता अमृतदास दिवान कोलियरी मजदूर नेता होरीदास मानिकपूरी,
दिनेश बंजारे रायगढ़ जिला से राम कुमार श्रीवाश ,संजय भारती ,नेतराम निराला,राजू कुमार,इतवारी राठौर सहित पदाधिकारी एवं श्रमिक मजदूर साथी पहुचे थे |
: बालको परिवार के तीन श्रमवीरों को मिला ‘कर्मवीर सम्मान’
Sat, Apr 30, 2022
बालकोनगर, 30 अप्रैल। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के तीन श्रमवीरों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों ‘कर्मवीर सम्मान’ दिया गया। भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समारोह में बालको के साथ ही राज्य के अनेक औद्योगिक संगठनों के ऐसे कर्मवीरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्यपराणता और उपलब्धियों से राज्य और देष के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। श्री बघेल एवं श्री साहू ने सम्मानित श्रमवीरों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बालको के पॉट लाइन-2 में कार्यरत वरिष्ठ प्रोसेस तकनीषियन-3 श्री दिलेष्वर साहू, बालको के व्यवसाय के साझेदारी मेसर्स पारेख इंजीनियर्स के कर्मचारी श्री विनय कुमार बघेल तथा थाइसन कंपनी के कर्मचारी श्री कन्हैया लाल केंवट सम्मानित किए गए। इन श्रमवीरों के योगदान से बालको प्रबंधन को उत्पादन, उत्पादकता, औद्योगिक सुरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता पाने में मदद मिली है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको परिवार के सम्मानित सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए कहा है कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बालको परिवार गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ मानव संसाधन किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। डिजिटल संसाधनों तथा अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए कर्मचारियों को कार्य का बेहतरीन वातावरण प्रदान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बालको में विविधतापूर्ण एवं समावेषी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है। बालको प्रदेष की पहली ऐसी कंपनी है जहां थर्ड जेंडर नागरिकों को नियोजित किया गया है। प्रत्येक स्तर पर कर्मचारियों से निरंतर संवाद किया जाता है ताकि उनके सुझावों के अनुरूप विभिन्न सुधार करते हुए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा सकंे। ‘षून्य क्षति’ की नीति के अनुरूप संयंत्र को सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।