Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको परिवार के तीन श्रमवीरों को मिला ‘कर्मवीर सम्मान’

बालकोनगर, 30 अप्रैल। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के तीन श्रमवीरों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों ‘कर्मवीर सम्मान’ दिया गया। भिलाई में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समारोह में बालको के साथ ही राज्य के अनेक औद्योगिक संगठनों के ऐसे कर्मवीरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्यपराणता और उपलब्धियों से राज्य और देष के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। श्री बघेल एवं श्री साहू ने सम्मानित श्रमवीरों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बालको के पॉट लाइन-2 में कार्यरत वरिष्ठ प्रोसेस तकनीषियन-3 श्री दिलेष्वर साहू, बालको के व्यवसाय के साझेदारी मेसर्स पारेख इंजीनियर्स के कर्मचारी श्री विनय कुमार बघेल तथा थाइसन कंपनी के कर्मचारी श्री कन्हैया लाल केंवट सम्मानित किए गए। इन श्रमवीरों के योगदान से बालको प्रबंधन को उत्पादन, उत्पादकता, औद्योगिक सुरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता पाने में मदद मिली है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको परिवार के सम्मानित सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए कहा है कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बालको परिवार गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ मानव संसाधन किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। डिजिटल संसाधनों तथा अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए कर्मचारियों को कार्य का बेहतरीन वातावरण प्रदान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बालको में विविधतापूर्ण एवं समावेषी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है। बालको प्रदेष की पहली ऐसी कंपनी है जहां थर्ड जेंडर नागरिकों को नियोजित किया गया है। प्रत्येक स्तर पर कर्मचारियों से निरंतर संवाद किया जाता है ताकि उनके सुझावों के अनुरूप विभिन्न सुधार करते हुए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा सकंे। ‘षून्य क्षति’ की नीति के अनुरूप संयंत्र को सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें