: जिला सत्र न्यालय में नाग साप निकले से मचा हड़कंप, देखने के लिए लोगों में मचा हड़कंप।
Thu, Dec 2, 2021
कोरबा जिले में सांपो का निकला इस समय भी लगातार जारी हैं जबकि ठंड शुरू होती ही सांपो का निकलना बंद हो जाता हैं, ठंडे खून वाले होने की वजह से ये बिलो में जाकर सित निद्रा में चले जाते हैं, पर अभी भी कोरबा जिले में निकलने का सिलसिला जारी हैं, ऐसा ही मामला आज जिला सत्र न्यालय में देखने को मिला, जहा न्यालय में रोजाना की तरह लोगों का आना जाना जारी था तभी आचनक से एक व्यक्ति ने कोबरा को न्यालय परिसर में घूमते देखा जो पास में बैठे लोगों के तरफ बड़ने लगा फिर उसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, कुछ मिनटों में ही पहुंच जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, कुछ देर के मशक्कत के बाद साप को काबू में कर लिया गया फिर क्या था साप निकलने की सूचना आग की तरह फैल गई, पूरे कोर्ट परिसर कुछ पल के लिए काम ठप पड़ गया, सभी ने अपने फ़ोन पर वीडियो लेना चालू कर दीया, साथ ही कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया, नाग साप को दिखने के अतृक्त न्यायधीश ने जितेंद्र सारथी से साप की जानकारी ली साथ ही काम की सराहना भी किया ,फिर सभी ने जितेंद्र सारथी और उनकी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने जिले के लिए वरदान साबित हुई रेस्क्यू टीम के लिए प्रशासन से सहायता देने की बात कही, जिस तरह जितेंद्र सारथी और उनकी टीम जान में जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते हैं निश्चित ही उनके लिए जिला प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए।*जितेंद्र सारथी ने बताया* अधिवक्ता संघ ने हमेशा हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही संघ ने काम की सराहना किया, जल्द ही इस ओर अधिवक्ता संघ जिला प्रशासन से सहायता के लिए ज्ञापन देगा।
: एयरटेल पेमेंट बैंक के महिला बीसी सखी का जनपद पंचायत में बैठक संपन्न
Thu, Dec 2, 2021
बेला दू ला /जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत सभी महिला बी.सी.सखी के साथ मीटिंग रखा गया ,जिसमे एयरटेल पेमेंट बैंक में काम करने की पूरी जानकारी दिया तथा कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमे महिलाओं को अपने गांव के पेंशन योजना के अंतर्गत खाताधारकों सहित बुजुर्ग महिलाओं को बैंकिंग सुविधा अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने तथा अधिक से अधिक एयरटेल पेमेंट बैंक की सेवाए को लोगो तक पहुंचाए जाने का भी बात बताई गई ,जिसमे उपस्थित ऐयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी घनश्याम पटेल, (टीम लीडर ) कोमल पटेल (RBM), तरुन यादव,(RBM)दीपक पटेल (RBM) एवम जिसमे उपस्थित बी.सी. सखी धीरज साहू,ज्योति साहू,गुलची सिदार,प्रेमलता यादव,योगेश्वरी , उर्मिला सतनामी,तुलशी यादव,कमला बाई साहू,कल्पना महंत,अरुण लता साहू,विष्णु कुर्रे सभी बी.सी. सखी मेडम लोग उपस्थित थे
: बालको के ऊर्जा संयंत्रों ने जीते सीआईआई एनकॉन अवार्ड 2021
Thu, Dec 2, 2021
बालकोनगर, 2 दिसंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के विद्युत संयंत्रों को उत्कृष्ट ऊर्जा प्रबंधन एवं संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2021 के सीआईआई एनकॉन अवार्ड प्रदान किए गए। वृहद संयंत्र श्रेणी में बालको के 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्र को 4.75 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट के साथ राज्य विजेता-छत्तीसगढ़ घोषित किया गया। 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्र ने 4.25 स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट हासिल किया। वर्चुअल समारोह में प्रदत्त ये पुरस्कार बालको की प्रचालन उत्कृष्टता के द्योतक हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ाने की दिशा में बालको कटिबद्ध है। आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य और देश की निरंतर प्रगति की दृष्टि से बालको ने ऊर्जा संसाधनों का प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया गया है। उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं में ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सुरक्षा मानदंडों को पुख्ता बनाने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को प्रोत्साहित किया गया है। उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व और गवर्नेंस से कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिल रही है।एनटीपीसी-जीई पावर सर्विसेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संजीव दुग्गल ने सीआईआई एनकॉन अवार्ड मिलने पर बालको को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी-जीई व्यवसाय तथा ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ के लक्ष्यों को पाने की दिशा में बालको के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। बालको और एनटीपीसी-जीई मिलकर श्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।बालको के 1200 और 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्रों ने ऊर्जा की बचत के लिए अनेक नवाचार और सुधार परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 33 किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। ईटीपी डिस्चार्ज वॉटर का 100 फीसदी प्रयोग सुनिश्चित किया गया है। लगभग 8000 क्वालिटी सर्कल और काइजेन परियोजनाएं क्रियान्वित की गईं हैं। बालको ने अपने स्मेल्टर के पॉट लाइन-1 में ऊर्जा की खपत घटाने में सफलता पाई है। भारत तथा खाड़ी देशों के अन्य एल्यूमिनियम उद्योगों के मुकाबले बालको की विशिष्ट ऊर्जा खपत सबसे कम है।पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और सतत एवं सुरक्षित कार्य शैली को प्रोत्साहित करने के लिए बालको ने गोल्डन पीकॉक एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड-2021 जीता। इसके अलावा पिछले वर्षों के दौरान गोल्डन पीकॉक सस्टेनिबिलिटी अवार्ड, सीआईआई एनर्जी इफीसिएंसी अवार्ड, छत्तीसगढ़ सीआईआई एचएसई एक्सीलेंस अवार्ड, इंटरनेशनल ग्रीन एप्पल अवार्ड, सीआईआई एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड, सस्टेनेबल बिजनेस ऑफ द ईयर अवार्ड, नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंट ग्लोबल एनवायरमेंट अवार्ड हासिल किए।
-----------