: ओबीसी का राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 दिसंबर को अलग-अलग समाज से आएंगे प्रतिनिधि
Sat, Dec 4, 2021
राजनांदगांव हेमंत वर्मा ब्यूरो चीफ ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए राज्य स्तरीय ओबीसी महासभा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग चिंतन मनन चुनौती संभावना विषय पर सम्मेलन का आयोजन 5 दिसंबर को साहू सदन राजनांदगांव में रखा गया है अन्य पिछड़े वर्ग विकास के विभिन्न आयाम विषय को जोड़ते हुए क्षेत्र विशेष में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा इसमें समाज के प्रतिनिधित्व और अन्य विषयों पर संगोष्ठी और परिचर्चा भी किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश राज होंगे वही कार्यक्रम में अध्यक्षता ओबीसी महासभा के राधेश्याम करेंगे विशिष्ट अतिथि अर्जुन हिरवानी साहू समाज अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा लोधी समाज अध्यक्ष दीपक सिन्हा सिन्हा समाज खिलेश्वर पाल पाल समाज लोचन विश्व विश्वकर्मा समाज से लोचन विश्वकर्मा इसी तरह राजनांदगांव जिले से पिछड़ा वर्ग से सभी जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे यादव समाज मुन्ना यादव लोधी समाज राजभान लोधी पटेल समाज कन्हैया पटेल सेन समाज धनु लाल सेन मानिकपुरी सुमन दास मानिकपुरी सोनी सुनील सोनी पिछड़ा वर्ग के दुर्ग संभाग विप्लव साहू महेंद्र कुमार साहू भोलाराम साहू ने कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति की अपील की है
: जिले में धान खरीदी से किसानों में उत्साह एवं खुशी
Sat, Dec 4, 2021
***- ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान श्री पुरूषोत्तम वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में व्यवस्था की प्रशंसा की**- बारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में हर्ष**- धान खरीदी केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान करा रहे धान तौलाई*राजनांदगांव 03 दिसम्बर हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव 2021। जिले में धान खरीदी के लिए किसानों के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ के धान उपार्जन केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान धान तौलाई करते हुए नजर आए। ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान श्री पुरूषोत्तम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में जिला प्रशासन के इंतजाम से उत्साहित नजर आए। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस बार भी समर्थन मूल्य के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना इंनपुट सब्सिडी मिलेगी। बारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ग्राम खैरी के किसान श्री सेवक राम बघेल कहा कि दीपावली में बोनस की राशि मिलने पर त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ में किसानों के लिए धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम खैरी के बुजुर्ग किसान श्री लालदास वर्मा ने बताया कि टोकन व्यवस्था के कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। अलग-अलग दिनों में गांव के निर्धारित दिन के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। केन्द्र में पेयजल, छांव की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। सोसायटी प्रबंधक श्री छबिलाल निषाद ने बताया कि आज 37 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है। तुमड़ीबोड़ धान उपार्जन केन्द्र में 1831 किसानों को लगभग 78 हजार क्ंिवटल धान की खरीदी किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 हजार 912 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है। किसानों को ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा।
: डकैती के दो अपचारी बालक सहित पांच आरोपी जेल दाखिल
Sat, Dec 4, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करते हुये बलौदा पुलिस को डकैती मामले में तीसरे ही दिन दो अपचारी बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी अमन नायक द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि एक दिसंबर को ग्राम बछौद में शाम करीबन छह बजे चार अज्ञात व्यक्ति जो एक मोटर सायकल एवं एक स्कूटी मे थे प्रार्थी एवं उसके दोस्त दीपासू गुप्ता से नगदी तीस हजार रूपये , प्रार्थी का रेडमी मोबाइल एवं काला रंग का बैग जिसमें प्रार्थी का पेन कार्ड , आधार कार्ड था लूटकर भाग गये हैं। प्रार्थी अमन नायक की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 502/21 धारा 392 ,34 भादवि पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत सिंह ठाकुर के तत्काल कार्यवाही के निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के निर्देशन में एवं उपपुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो के कुशल मार्ग दर्शन में तीन दिसंबर को मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी आकाश राठौर पिता मनोज राठौर (उम्र 21 वर्ष) से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी राज , कोमल एवं अन्य दो नाबालिक के साथ मिलकर महंगे मोबाईल , कपड़े खरीदने , बाहर घूमने जाने एवं अय्याशी करने का शौक पूरा करने के लिये पैसों की जरूरत होने के कारण अपने साथियों के साथ प्लान बनाकर लूट डकैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियों से लूट की रकम नगदी तीस हजार रुपये , प्रार्थी का रेडमी मोबाईल कीमती आठ हजार रूपये , प्रार्थी का काला बैग , पेन कार्ड , आधार कार्ड , प्रार्थी की मोटर सायकल की चाभी जुमला कीमती अट्ठाईस हजार रूपये एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल स्पलेण्डर प्रो सीजी 11 एए 6389 तथा होन्डा कंपनी का स्कूटी सी जी 11ए डब्लू 5767 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी आकाश राठौर पिता मनोज राठौर (उम्र 21 वर्ष) निवासी सिवनी , राज राठौर पिता मनोज राठौर (उम्र 19 वर्ष) निवासी जांजगीर , कोमल सूर्यवंशी पिता कन्हैया लाल सूर्यवंशी निवासी दर्रीपारा नैला एवं अन्य दो अपचारी बालक सहित कुल पांच आरोपियों को धारा 395 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक तीन दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें सउनि सुनील कुमार टैगोर , आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , मो. शहबाज खान , श्रीकांत सेंगर , शंकर राजपूत , जितेन्द्र कुर्रे की भूमिका सराहनीय रही।