Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बाँकीमोंगरा मुख्य मार्ग सड़क जीर्णोद्धार प्रारंभ

आज बाकी मोगरा जोन अंतर्गत एसईसीएल के द्वारा गजरा चौक से सुतर्रा मोड़ तक की सड़क का डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया गया । इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड 66 की पार्षद कमला बरेड , एसईसीएल के अधिकारियों के साथ उपस्थित थी। विगत 6 महीनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी बाकी मोगरा मंडल एवं बाकी मोगरा के तीनों भाजपा पार्षद वार्ड 65 पार्षद शैल राठौर, वार्ड 66 क्षेत्र की पार्षद कमला बरेड,वार्ड 67 की पार्षद प्रभावती सुधार साय जी द्वारा लगातार पत्राचार एसईसीएल जीएम से कर रहे थे, उक्त विषय पर क्षेत्र में आंदोलन धरना प्रदर्शन भी किया गया । वृहद आंदोलन की चेतावनी के बाद एसईसीएल एवं स्थानीय पार्षदों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता भी हुई जिसमें Secl के द्वारा लिखित में यह आश्वासन दिया गया था कि बरसात के उपरांत नवंबर माह से रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा । आज रोड निर्माण शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती कमला ब्रेड अपने साथियों के साथ उपस्थित थी । इस मौके पर उन्होंने कहा की यह पुरानी और अति आवश्यक मांग थी जिसे एसईसीएल ने पूरा किया जिसके लिए एसईसीएल के हम आभारी हैं उन्होंने इस कार्य हेतु एसईसीएल का धन्यवाद ज्ञापन किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें