: मंत्र में तारण और मारण दोनों शक्ति होती है समाहित - पुरी शंकराचार्य
Sun, Apr 21, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज आज पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचे। यहां रेल्वे स्टेशन पहुंचने पर शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरा स्टेशन हम भारत भव्य बनायेंगे - हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे और हिन्दू राष्ट्र भारतवर्ष की जय हो के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। यहां स्वागत पश्चात महाराजश्री सड़क मार्ग से श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर के लिये प्रस्थान किये। यहां प्रथम सत्र में शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को पुरी शंकराचार्यजी का दर्शन सुलभ हुआ , वहीं द्वितीय सत्र में महाराजश्री ने पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के सांगठनिक बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के अलावा चयन , प्रशिक्षण और नियोजन तथा हिन्दू राष्ट्र निर्माण में उनके दायित्व विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।सुदर्शन संस्थानम् रायपुर में सायंकालीन सत्र में आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न जिज्ञासुओं के धर्म, राष्ट्र और ईश्वर से संबंधित शंकाओं का समाधान करते हुये पुरी शंकराचार्यजी ने ईश्वर के विभिन्न रूपों में विभिन्नता के उत्तर में कहा कि सच्चिदानन्द स्वरूप सर्वेश्वर ही सब देवों एवं शक्ति के रूप में स्वयं को विरुपित करते हैं। मंत्र में मारण और तारण दोनों की शक्ति होती है अत: मंत्र का जाप सावधानी पूर्वक शास्त्रोक्त विधि से करना चाहिये। किसी अन्य व्यक्ति के प्रति अपराध हो जाने से अपराध बोध से मुक्ति कैसे मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर रहते हैं अतः ईश्वर के समक्ष अपनी गलती के लिये क्षमा प्रार्थना करनी चाहिये। सनातन वर्णाश्रम व्यवस्था का शास्त्रीय विधि से पालन करने पर समाज की अधिकांश विकृतियों का समाधान हो सकेगा। सृष्टि की संरचना त्रुटिहीन है, आपस में परस्पर समन्वय के द्वारा ही इसके उद्देश्य प्राप्ति की ओर दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। सच्चिदानन्द स्वरूप सर्वेश्वर स्वयं जीव, जगत् और जगदीश्वर के रूप में स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं। सुसंस्कृत सुरक्षित सम्पन्न सेवापरायण सर्वहितप्रद समाज एवं व्यक्ति की संरचना में सहभागिता सुनिश्चित करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 22 अप्रैल को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे दर्शन , दीक्षा एवं शाम छह बजे महाराजश्री के दर्शन , संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित है। जबकि छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे और अन्तिम दिन 23 अप्रैल को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे मारूति प्राकट्य महोत्सव पर श्रद्धालुओं को पुरी शंकराचार्यजी के श्रीमुख से दिव्य आध्यात्मिक संदेश सुलभ होगा , वहीं शाम को छह बजे दर्शन संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित है। श्रीसुदर्शन संस्थानम् में आयोजित सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी 24 अप्रैल को सुबह दस बजे श्रीसुदर्शन संस्थानम् से सड़क मार्ग से रायपुर रेल्वे स्टेशन के लिये प्रस्थान करेंगे । जहां से वे दुर्ग जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन से लगभग पौने बारह बजे नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे। पुरी शंकराचार्यजी द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी ने सभी श्रद्धालुओं को इस त्रिदिवसीय प्रवास के अवसर पर पुरी शंकराचार्य महाभाग के दर्शन , श्रवण लाभ लेने की अपील की है। महाराजश्री के स्वागत कार्यक्रम में सीमा तिवारी , नवनीत तिवारी , टीकाराम साहू, डेविड साहू , भोला तिवारी, बजरंग गुप्ता, पद्मा चंद्राकर , टंकेश्वर चंद्रा सहित संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी श्रीसुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।
: बालको के रेलवे रैक से सस्टेनेबिलिटी एवं उत्कृष्ट उत्पादन को मिला बढ़ावा
Wed, Apr 17, 2024
बालकोनगर, 17 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने प्रचालन में पहला बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज न्यूमेटिक हाई स्पीड मॉडल-2 (बीओबीआरएनएचएसएम2) रेलवे रैक शामिल किया है। कच्चे माल की खरीद के लिए यह उत्कृष्ट आपूर्ति श्रृंखला एवं सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने वाले इस स्ट्रेजिक निर्णय से प्रचालन की दक्षता में वृद्धि होगी। प्रत्येक रैक लगभग 120 ट्रकों की आवश्यकता को पूरा करेगा।
भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तावित सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना (जीपीडब्ल्यूआईएस) के अंतर्गत शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य कोयला संसाधनों के वितरण को सुव्यवस्थित करना है, जो लॉजिस्टिक लागत में कमी के साथ घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीओबीआरएन वैगन में बॉटम डिस्चार्ज दरवाजे हैं जो जल्दी एवं कम समय की लागत में अनलोडिंग प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करते हैं। यह कच्चे माल प्राप्त करने के लिए औसत रोटेशन चक्र को सुचारू बनाने में मदद करता है जो बालको जैसे प्रमुख इंडस्ट्री ऑपरेशन के प्रक्रिया को सस्टेनेबल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कई फायदे हैं। रेलवे की विशाल भार क्षमता ने सड़क नेटवर्क की निर्भरता और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के बोझ को कम किया है जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में वृद्धि हुई है। यह सामग्री की आवाजाही से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को कम करके इंडस्ट्री ऑपरेशन को अधिक सस्टेनेबल बनाने में मदद करता है, जिससे सस्टेनेबिलिटी प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।इनोवेशन सॉल्यूशन को अपनाने पर बोलते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए अग्रणी तकनीक और हरित समाधानों का उपयोग करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी में बीओबीआरएनएचएसएम2 रैक की शुरूआत सस्टेनेबल दृष्टिकोण को दर्शाता है। संयंत्र के भीतर और बाहर प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हमारे सभी प्रयास सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। यह कदम सुरक्षित प्रचालन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ हमें ऐसे भविष्य की ओर भी प्रेरित करता है जहां सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यवसाय के हर पहलू में अंतर्निहित है।इस स्ट्रेजिक इनोवेशन का बालको की प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। फिनिश्ड प्रोडक्ट (एफजी) वाहनों के लिए डिजिटल ट्रैकिंग मैकेनिज्म के कार्यान्वयन से बालको को अपने संयंत्र प्रचालन के भीतर 5.45 घंटे का सबसे कम औसत टर्न-अराउंड-टाइम (टीएटी) हासिल करने में मदद मिली है। पहले के औसत टीएटी 15 घंटे की अवधि की तुलना में एक उल्लेखनीय सुधार है। एल्यूमिनियम उद्योग में पहली बार मशीनीकृत इंगॉट लोडिंग की शुरूआत हुई है जो ग्राहक संतुष्टि को बढ़ावा देने के साथ प्रचालन में सुरक्षा वृद्धि तथा समय और संसाधन की बचत को सुनिश्चित किया है।कंपनी ने डिजिटल नवाचार में विभिन्न पहल की शुरू किये हैं जैसे- फिनिश्ड गुड्स कंट्रोल टॉवर जिसमें 24X7 लाइव मॉनिटरिंग डैशबोर्ड शामिल है जो रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग और स्पीड मॉनिटरिंग प्रदान कर पूरे 24 घंटे बिना रूकावट संचालन सुनिश्चित हुई है। रेलवे यार्डों में केंद्रीकृत सीसीटीवी निगरानी के कार्यान्वयन से सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं में वृद्धि हुई है। इन्हीं प्रयासों से बालको को क्वालिटी सर्कल के चैप्टर कन्वेंशन में चार श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली है जो लॉजिस्टिक्स में उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवाचार की निरंतर खोज के साथ बालको ने वैश्विक एल्यूमिनियम उद्योग में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया जिससे इसके प्रचालनों के सभी पहलुओं में प्रगति और उत्कृष्टता प्राप्त हुई है।
------------------------------------------------------------------------
: नशीले इंजेक्शन की बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश करते आरोपी जेल दाखिल
Tue, Apr 16, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटरसायकल में प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आमनागरिकों कों निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान प्रदान करने हेतु अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम के गत दिवस 14अप्रैल को थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सविलाल जायसवाल ठनगनपारा मे अपने घर के पास मोटरसायकल मे प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम सविलाल जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी गजाधरपुर सूरजपुर हाल मुकाम ठनगनपारा अम्बिकापुर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर कुल 40 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती 16000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ़्तार कर धारा 41 (ए) सीआरपीसी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त करते हुये कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला आरक्षक शांति, आरक्षक जितेश साहू एवं मनीष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।