: कॉमरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर गहन शोक : श्रद्धांजलि
Mon, May 6, 2024
बाल्को एटक कार्यालय मुश्ताक भवन में 4 मई शाम 6:30 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महा सचिव कॉमरेड अतुल कुमार अनजान के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा ने गहन शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने बताया कि *कामरेड अतुल कुमार अंजान अब नहीं रहे*
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंडल के सदस्य एवं प्रखर वक्ता कामरेड अतुल कुमार अंजान का 3 मई को सुबह 4:00 बजे लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था । वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कामरेड अतुल कुमार अंजान का नहीं रहना न सिर्फ किसान आंदोलन का बल्कि देश की राजनीति के लिए भारी क्षति है। कामरेड अनजान स्वामीनाथन आयोग की सदस्य थे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने में उनकी भूमिका आधुनिक भारतीय कृषि इतिहास का एक स्वर्णिमय अध्याय है।
वे अपने पीछे अपनी पत्नी एवं एक सुपुत्री के साथ अपने समर्थकों और किसान और जन आंदोलन के काफी अनुयाइयों को छोड़ गए हैं ।
भाकपा के पूर्व पार्षद कामरेड नरेंद्र ने कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रतिबद्धता को रेखांकित कर कम्युनिस्ट आंदोलन और किसान आंदोलन में उनके प्रेरक अवदान को याद किया
कामरेड सुनील सिंह ने कॉमरेड अतुल कुमार अनजान की प्रखर नेतृत्वकारी भूमिका का उल्लेख कर कम्युनिस्ट आंदोलन में उनके महत्व को प्रतिपादित किया।
सभा के अंत में पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर , कॉमरेड अतुल कुमार अनजान को लाल सलाम , कामरेड अतुल कुमार अंजन अमर रहे के नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके साथ ही बालक एटक यूनियन के पदाधिकारी अभिषेक शर्मा जी की माता जी के निधन पर भी शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि की गई।
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा और एटक के पदाधिकारी कामरेड सुनील सिंह, कामरेड रामायण यादव, पूर्व पार्षद कामरेड नरेंद्र मिश्रा, कामरेड मुकेश कुमार, कामरेड मनोज प्रजापति, कामरेड खीक राम, ब्रांच सचिव कामरेड विजयलक्ष्मी चौहान, कामरेड इंद्राणी श्रीवास, कामरेड बबली बरेढ, कामरेड प्रेम बाई, कामरेड मोहन मती, कामरेड ताराचंद कश्यप उपस्थित हुए।
: बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Wed, May 1, 2024
मुकेश भारती
बालकोनगर, 1 मई, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वीप के अंतर्गत अंबेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत, कोरबा एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा, कोरबा की नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई शामिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के वक्तव्य भाषण से हुई। मतदाता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में बालको कर्मचारियों एवं समुदाय के लगभग 600 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने चुनावी तैयारियों में मतदाताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न पहल की शुरुआत की है- संयंत्र के अंदर विभिन्न जगहों पर विडियो स्क्रीनिंग, परसाभाटा गेट पर कर्मचारियों के लिए ऑडियो एनाउंसमेंट, दैनिक पत्रिका बालको टुडे के द्वारा जागरूकता संदेश और समुदाय में बैनर, फ्लैक्स तथा चलित वाहन के माध्यम से ऑडियो एनाउंसमेंट जैसे पहल शुरू की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है। लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। मताधिकार के लिए अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 7 मई के दिन आप सभी घरों से निकल कर अपने पास के मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने स्वीप के माध्यम से किए जा रहे कार्यक्रम के विषय में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आप सभी को जागरूक करने के साथ यह भी बताना है कि आप भी अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालको ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप अपना मतदान जरूर करें और अपने आसपास के मतदाताओं को भी वोट का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने आम मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई।बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है। लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व को हमें उत्साह पूर्वक मनाना है। देश की प्रगति के लिए शत-प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंपनी मताधिकार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। विश्व मजदूर दिवस पर उन्होंने बालको के श्रमवीरों से आह्वान किया कि जिस तरह आप सभी ने कंपनी को आगे बढ़ाया है एकजुट होकर चुनाव में मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।
---------------------------------
: बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा
Wed, May 1, 2024
प्रधान संपादक: मुकेश भारती
बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इस साल के थीम ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान करें’ के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता और तैयारियों को बढ़ाने का कार्य किया गया। सप्ताह भर चले इस पहल में कर्मचारी, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न पहल के माध्यम से अग्नि-सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया गया।
14 अप्रैल को शुरू हुए इस सप्ताह में अग्नि सुरक्षा के महत्व बढ़ावा देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन सहित आकर्षक प्रतियोगिता कार्यक्रम को आयोजिक की गई। बालको ने आग से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अग्नि सुरक्षा दिशानिर्देशों और तैयारियों पर केंद्रित एक विशेष "नुक्कड़ नाटक" था।
बालको द्वारा कंपनी के विभिन्न विभाग और उप-व्यावसायिक इकाई (एसबीयू) से अग्नि सुरक्षा को लेकर उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। संयंत्र परिसर के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों को सराहा गया। कंपनी ने नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों सहित कोरबा के आसपास के अन्य औद्योगिक कंपनियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।
बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने सुरक्षा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए कहा कि असुरक्षित कार्यों के रोकथाम के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण है। बालको में हम आग की घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए कर्मचारियों और समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। हम सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा उपायों में आगे रहने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने और तकनीक का लाभ उठाने के लिए कटिबद्ध हैं। सुरक्षित कार्यस्थल के साथ हम सभी के लिए एक सुरक्षित कल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''एनटीपीसी अग्निशमन विभाग के सहायक कमांडेंट श्री अशोक प्रसाद ने कहा कि मैं घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने में सक्रिय और सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए बालको की सराहना करता हूं। क्षेत्र में अग्निशमन इकाई के बीच सराहनीय सहयोग समुदाय के लिए सामूहिक तत्परता और समर्थन पर जोर देता है। सम्मान समारोह के दौरान मैंने सुरक्षा के प्रति बालको के समर्पण और उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने की उनकी प्रतिबद्धता को देखा जो सभी के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों को दर्शाता है।बालको की अग्नि सुरक्षा टीम सभी आपातकालीन स्थितियों के दौरान संयंत्र प्रचालन में और समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। वित्त वर्ष 24 में अग्निशमन विभाग की कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं जिसमें 200 से अधिक आपात स्थितियों का जवाब दिया गया। 4,000 से अधिक व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेजी को बढ़ाने के लिए अग्निशामक यंत्र के उपयोग, सीपीआर तकनीक और आग रोकथाम प्रोटोकॉल पर निर्देश शामिल थे। तीव्र प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में 70 मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन नए उच्च प्रदर्शन वाले फायर टेंडरों का उद्घाटन किया गया। अग्नि सुरक्षा टीम ने यह सुनिश्चित करते हुए 9,000 से अधिक स्टैंडबाय घंटे लॉग इन किए। बालको फायर सर्वित किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तत्पर है।------------------------------------------------------