: कांग्रेस ने कोरबा को बनाया लूट का बसेरा-सरोज पांडे
Wed, Mar 27, 2024
कोरबा lभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य तथा कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने कोरबा सांसद को याद दिलाया कि बघेल सरकार ने कोरबा को भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी व लूट का बसेरा बनाया गया जिससे गरीबों के सड़क, पानी, विद्यालय जैसे मूलभूत सुविधाए से जनता को वंचित रखा गया की अरबों राशि भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई ऐसा कोरबा में छापामारी के दौरान जांच एजेंसी ने खुलासा किया है जबकि कोरबा सांसद भूपेश सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों का जमकर समर्थन किया तथा कोरबा को लूट का बसेरा बनाने में उनका भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है क्योंकि संसद ने भ्रष्टाचार पर मुक दर्शक बनी रही इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता इस बार कांग्रेस सांसद को सबक सिखाएगी।
डॉ सरोज पांडे द्वारा सघन बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान लगातार भूपेश सरकार के कार्यकाल में कोरबा की उपेक्षा की शिकायत मिल रही है मूलभूत समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र द्वारा गरीबों के हित में जारी योजनाओं को भूपेश सरकार व कोरबा के कांग्रेस सांसद ने रोककर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
पिछले 20 वर्षों में सांसद दंपति ने कोरबा को अरबों राजस्व प्राप्ति के बावजूद पिछड़े जिलों की पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसलिए कोरबा लोकसभा की जनता मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर कांग्रेस को सबक सिखाएगीl
: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोरबा और निहारिका क्षेत्र में किया पैदल जनसंपर्क
Wed, Mar 27, 2024
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय निहारिका और मुख्य मार्ग कोरबा में जनसंपर्क पर निकली। सड़क किनारे ठेला-गुमटी वालों से लेकर बड़ी-बड़ी दुकानों और शो रूम सहित क्षेत्र के आम नागरिकों से मुलाकात और हालचाल जानकर भाजपा को जिताने की अपील की। घंटाघर के पास ठेला-गुमटी वालों से भी सह्दयता पूर्वक मिली और युवतियों से हाथ मिलाकर अपील किया ।उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नरेंद्र दामोदर भाई मोदी को लाना है, और देश को और आगे बढ़ाना है। जब सरोज पांडेय युवतियों से, ठेला-गुमटी चलाने वाली महिलाओं से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहीं थीं, तो पीछे से महिलाएं और युवती कहती नजर आयीं कि कितनी सुंदर हैं…। देवी जैसी दिखती हैं…उनका आभामंडल देवताओं जैसा चमक रहा है…, लेकिन न तो उनके चेहरे में दम्भ दिखा न ही घमंड।सरोज पांडेय इसके बाद चौपाटी भी पहुंची और सभी से मिलकर सहजता के साथ जिताने की अपील की। कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी की गारंटी का पाम्पलेट भी बांटा गया।सरोज पांडेय के साथ केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी लोगों से कमल खिलाने की अपील की और कहा कि इस बार सरोज पांडेय दीदी को ऐतिहासिक मतों से जिताएं और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।इस पैदल रैली- जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पांडेय, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, रामनारायण सोनी, नरेंद्र पाटनवार सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे। रैली की शक्ल में निकला जनसंपर्क में भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे।
: लाखों की राशि हेराफेरी कर गबन करने के फरार आरोपी जेल दाखिल
Wed, Mar 27, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने हेतु ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही तेजी से हो रही है। इसके तहत आपराधिक न्यायभंग कर राशि हेराफेरी कर गबन करने के मामले में एक फरार आरोपी पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक को मणीपुर थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 22 मार्च को थाना मणीपुर में प्रार्थी हीरादास मानिकपुरी पिता श्री बृक्षदास मानिकपुरी उम्र 33 वर्ष क्षेत्र प्रबंधक आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर स्थायी पता पिहरिद मालखरौदा, जांजगीर चांपा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन एवं पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के द्वारा आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवक रहते हुये आपराधिक न्यासभंग करते हुये कुल 6218279 रूपये का हेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपियों द्वारा मिलकर काम करने के परिणाम स्वरूप 5418279 रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर गबन किया गया है। दोनों आरोपियों द्वारा कम्पनी के राशि का अपने निजी उद्देश्य के लिये अपने पद का आपराधिक न्यासभंग करते हुये फेराफेरी कर गबन किया गया है। उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2023 से 26 जनवरी 2024 के मध्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया है, इनके कृत्य से कम्पनी और बडे़ पैमाने पर ग्राहकों को नुकसान हुआ है। जिससे थाना मणीपुर पुलिस द्वारा सदर धारा 409, 34 भादसं के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपियों की पता-तलाश की जा रही थी, कि 23 मार्च को पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन उम्र 27 वर्ष निवासी भुंईगांव थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा छग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि वह अपने पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के साथ मिलकर आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च कम्पनी के कलेक्शन पैसे को कम्पनी के खाते में जमा ना कर तथा धोखाधड़ी के साथ केवायसी से हेराफेरी कर 6218279 रूपये का गबन किया है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वहीं विवेचना में मामले के अन्य फरार आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी, जिसे 25 मार्च को पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया। उससने बताया कि वह अपने आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन के कहने पर लोगों का केवायसी के माध्यम से लोन खाता तथा अन्य खाता मेरे द्वारा खोला गया था, जिसका अप्रुवल शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन के द्वारा किये जाने पर लोगों का फेक खाता खोलकर कस्टमर के पैसों का हेराफेरी कर कलेक्शन किये गये पैसों को कम्पनी के खाता में ना जमाकर हमदोनों मिलकर आपस में अपने-अपने निजी कार्य में इस्तेमाल किये जाने का उल्लेख किया। हेराफेरी कर गबन किये गये पैसों से उसके द्वारा रोजमर्रा घरेलु वस्तुयें, सामान, जेवर, मोबाईल, लैपटॉप इत्यादि खरीदना बताया। इसके कब्जे से पैनकार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध सबूत घटित करना पाये जाने से मणीपुर थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। मामले के आरोपी के पता-तलाश/गिरफ्तारी में थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, मनीष सिंह इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -लक्ष्मण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी कौडियापारा, वार्ड नं. 10, यादव निवास थाना पिथौरा, जिला महासमुन्द हा.मु. चौदहा कॉलोनी डिगमा, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा छ.ग.।