Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोरबा और निहारिका क्षेत्र में किया पैदल जनसंपर्क

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Mar 27, 2024
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय निहारिका और मुख्य मार्ग कोरबा में जनसंपर्क पर निकली। सड़क किनारे ठेला-गुमटी वालों से लेकर बड़ी-बड़ी दुकानों और शो रूम सहित क्षेत्र के आम नागरिकों से मुलाकात और हालचाल जानकर भाजपा को जिताने की अपील की। घंटाघर के पास ठेला-गुमटी वालों से भी सह्दयता पूर्वक मिली और युवतियों से हाथ मिलाकर अपील किया । उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नरेंद्र दामोदर भाई मोदी को लाना है, और देश को और आगे बढ़ाना है। जब सरोज पांडेय युवतियों से, ठेला-गुमटी चलाने वाली महिलाओं से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहीं थीं, तो पीछे से महिलाएं और युवती कहती नजर आयीं कि कितनी सुंदर हैं…। देवी जैसी दिखती हैं…उनका आभामंडल देवताओं जैसा चमक रहा है…, लेकिन न तो उनके चेहरे में दम्भ दिखा न ही घमंड। सरोज पांडेय इसके बाद चौपाटी भी पहुंची और सभी से मिलकर सहजता के साथ जिताने की अपील की। कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी की गारंटी का पाम्पलेट भी बांटा गया। सरोज पांडेय के साथ केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी लोगों से कमल खिलाने की अपील की और कहा कि इस बार सरोज पांडेय दीदी को ऐतिहासिक मतों से जिताएं और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। इस पैदल रैली- जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पांडेय, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, रामनारायण सोनी, नरेंद्र पाटनवार सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे। रैली की शक्ल में निकला जनसंपर्क में भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें