Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 6 अक्टूबर को

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Sep 29, 2021
कोरबा 29 सितंबर 2021/बाल श्रमिकों के चिन्हांकन- सर्वेक्षण किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 6 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यह बैठक दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सोसाइटी एग्जीक्यूटिव कमिटी के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही बाल श्रमिक चिन्हांकन करने, बाल श्रमिक बेसलाइन सर्वेक्षण, टास्क फोर्स के गठन के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। बैठक में बाल एवं कुमार श्रम कानून 1986 के अंतर्गत दर्ज अभियोजन के संबंध में चर्चा एवं बाल श्रमिक पुनर्वास के प्रावधानों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में चिन्हांकित बाल श्रमिक के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा, बाल श्रमिक के परिवार के सदस्यों को स्व सहायता समूह से जोड़ने, सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जन सूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी के नियुक्ति के संबंध में चर्चा एवं राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के संबंध में दिए गए सुझाव-निर्देश पर भी चर्चा की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें