Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले के मेधावी स्कूली बच्चों को दुबई जाने का मिलेगा मौका,जिला स्तरीय चयन परीक्षा के माध्यम से होगा जाने वाले बच्चों का चयन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 1, 2021
कोरबा 2 अक्टूबर 2021/विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड एक्सपो दुबई में कोरबा जिले के बच्चों को शिरकत करने का सुनहरा मौका मिल रहा हैं। 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2021- 22 दुबई में जिले के 16 से 18 वर्ष आयु के स्कूली बच्चों को दुबई जाने का मौका मिलेगा। दुबई जाने वाले बच्चों का चयन जिला स्तरीय चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। बच्चों का चयन प्रदेश के आकांक्षी जिलों में अध्ययनरत 16 से 18 वर्ष के कक्षा ग्यारहवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की सहभागिता मेरिट के आधार पर जिला स्तरीय चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या साडा कोरबा में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि कोरबा जिले के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को कक्षा 11वी एवं 12वी में अध्ययनरत प्रथम 2 मेधावी छात्रों की जानकारी गुगल फार्म के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए हैं। गूगल फार्म का लिंक https://forms.gle/Q65gkYcTUVjz8nsT7 हैं। इस फार्म के माध्यम से पंजीकृत बच्चों का जिला स्तरीय चयन परीक्षा 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। इस जिला स्तरीय चयन परीक्षा में प्रथम एवं व्दितीय स्थान प्राप्त बच्चों को वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 दुबई में जानेे के लिए जिले से राज्य कार्यालय को नाम प्रस्तावित किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें