Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की अगुवाई में थाना बालको नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनपुरी में चलित थाना का आयोजन।

दिनांक 05.10.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के आवश्यक दिशानिर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में चलित थाना का आयोजन किया गया । मौके पर ग्राम सरपंच श्रीमती मीना कंवर, उप सरपंच एवं पंचगणों के अलावा ग्राम के महिलायें एवं पुरूष 200-250 की संख्या में उपस्थित हुये । जिन्हे यातायात संबंधी नियमों जैसे हेलमेट पहनना अनिवार्य है वाहन के नंबर प्लेट में नंबर लिखा होना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, वाहन का अनिवार्य रूप से बीमा कराना, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देना, ऑनलाइन साईबर ढगी से बचना, बर्तन व जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले से बचना व ऐसे व्यक्ति ग्राम पर आते हैं तो इसकी सूचना थाना को देना, किरायेदारों की सूची थाना को उपलब्ध कराना, महिलाओं एवं बच्चों से अपराध के संबंध में, बाहरी गिरोह से सावधान रहने हेतु आवश्यक समझाइश उपस्थित जनों को दिया गया। ग्रामीणों को अंधविश्वास जादू टोना के संबंध में आवश्यक समझाइश दिया गया, अंधविश्वास में विश्वास नहीं करने, किसी को जादू/टोना जैसे अपमानित शब्दों का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाइश दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें