Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राहुल के रेस्क्यू में बालको का सराहनीय योगदान

बोरवेल में फंसे 10 वर्षीय राहुल साहू को 105 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पिहरीद में शुक्रवार 10 जून दोपहर 2 बजे बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने हेतु 14 जून की देर रात 12 बजे तक बचाव कार्य चला। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) मनीष जैन के नेतृत्व में 19 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की हर संभव मदद की। बचाव स्थल पर आवश्यक उपकरण जैसे पीपीईज, वेंटिलेशन पाइप, रोशनी युक्त हेलमेट, रेस्क्यू हारनेस, फायर ब्रिगेड और जीवनरक्षक सामान मुहैया कराने में बालको टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालको ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक कार्य कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जिला प्रशासन ने बालको के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। सफल रेस्क्यू पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने रेस्क्यू टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको बचाव दल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में हर संभव योगदान दिया। उन्होंने राहुल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। श्री पति ने कहा कि बालको किसी भी चुनौतिपूर्ण परिस्थिती से निपटने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग के लिए कटिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें