Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : लखन लाल देवांगन

बालकोनगर, 06 अप्रैल 2025। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया। बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज और सोनगुढ़ा पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया। ये संरचनाएं ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। बेलाकछार में निर्मित बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज से बेलाकछार सहित दोंदरो, कैलाश नगर, संगम नगर और अन्य गांवों के 2,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और विशेष रूप से मानसून के दौरान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, सोनगुढ़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल के रूप में कार्य करेगा, जिससे सोनगुढ़ा पंचायत के 1,000 से अधिक समुदाय सदस्य लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको की सामुदायिक विकास पहलों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। बालको द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन एवं पुल यह दर्शाते हैं कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यों के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे औद्योगिक परिवर्तनों से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने मूल दर्शन—समाज को वापस लौटाने—के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की आधारभूत संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण निवासियों के जीवन में सुविधा एवं खुशियाँ लाता है। हमारी सीएसआर पहल का उद्देश्य मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाकर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। समुदाय एवं सरकार के साथ मिलकर सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए बालको सदैव अग्रसर है। जिला प्रशासन के सहयोग से हम समुदाय के साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। बालको की सीएसआर अंतर्गत आधारभूत संरचना विकास पहल के तहत, पिछले दो वर्षों में कंपनी ने सामूहिक प्रयासों से 80 से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया है, जिनमें सड़कें, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन प्रयासों से 45 गाँवों में 14,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, कंपनी आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण में सतत निवेश कर रही है और अपने सीएसआर के माध्यम से समुदायों के समावेशी विकास में सतत योगदान दे रही है। __________

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें