Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा लिया गया मीटिंग

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 27, 2023
▪️ *पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया।* ▪️ *क्राइम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश* *▪️ वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश* ▪️ *शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक ने दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई* दिनांक 24/11/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें। मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी को आदेश किया गया कि नशा, अवैध शराब गांजा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं अपने-अपने थाने चौकी परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का ध्यान दिया जाए, थाने चौकी के रजिस्टर डायरियों का रखरखाव किया जाए, पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को कड़ाई से पालन किया जाए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए। थाना प्रभारियों को थाने मे प्राप्त शिकायतो तथा साइबर टीप लाइन प्रकरणो एवं ऑनलाइन ठगी प्रकरणो मे समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें