: डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 19 जुलाई को कोरबा
Sun, Jul 16, 2023
कोरबा। /मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे आयोजित की जाएगी। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
/मनोज/
: हरेली तिहार में पशु चिकित्सा विभाग कोरबा द्वारा गौठानों में शिविर का होगा आयोजन
Sun, Jul 16, 2023
कोरबा / छ ग शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई सोमवार को जिले में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्सव हरेली तिहार सभी गौठानो मे विधि विधान एक साथ मनाया जाएगा। इस संबंध मे पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ एस पी सिंह द्वारा जिले के सभी पशु चिकित्सकों एवं संस्था प्रभारियों की वर्चुअल बैठक कर इस संबंध मे दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम मे पशु चिकित्सा शिविर के साथ पशुधन विकास विभाग की योजनाओ को व्यापक रूप से प्रचारित करने निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही शासन के निर्देशनुसार सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिओं को भी आमंत्रित करने कहा गया है। हरेली तिहार पर आयोजित कार्यक्रम में पशुओं की पूजा के साथ उनका कृमिनाशक दवापन किया जाना प्रमुखता से सम्मिलित है। साथ ही सभी गौठानों मे उपस्थित पशुओं का किलनीनक्षक का छिड़काव भी किया जाएगा। पशुपालकों से चर्चा अनुसार समस्या निदान सह दवा वितरण करने के साथ मौके पर पशुपालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड हेतु भी आवेदन लिए जाएंगे। हरेली तिहार का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को फसल चराई से बचाने हेतु अपने पशुओं का रोक छेका हेतु प्रोत्साहित करना है । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने सभी पशुपालकों और चरवाहों से अपने पशुओं के साथ गौठानो मे उपस्थति हेतु अनुरोध किया गया है।