Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दसवीं एवं बारहवी परीक्षा में टॉप टेन विद्यार्थियों को दुपहिया क्रय हेतु मिलेगी राशि

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Jul 16, 2023
कोरबा / छ.ग. भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 10 जुलाई 2023 से जारी संशोधित अधिसूचना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवी की प्रदेश स्तरीय परीक्षा में मेंरिट के टॉप टेन में आने वाले छात्र एवं छात्राओं हेतु प्रोत्साहन राशि 01 लाख के अतिरिक्त 01 लाख रुपए दुपहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु अनुदान राशि देय होगा। यह राशि प्रदेश स्तरीय परीक्षा में केवल मेरिट में प्रथम दस में आने वाले छात्र/छात्राओं को देय होगा। मंडल में 90 दिवस पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन के साथ कक्षा दसवीं अथवा बारहवी के मेरिट में प्रथम 10 में आने का माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा दुपहिया वाहन अनुदान हेतु आर.सी. बुक/कार्ड एवं छात्र/छात्रा का लर्निंग लाइसेंस के साथ आवेदन किया जाना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु पात्रता ऐसे महिला श्रमिक जो भवन निर्माण, सड़क निर्माण कार्य में चाहे वह शासन/प्राईवेट कार्य हो जिसमें 90 दिन कार्य किया हो ऐसे श्रमिक जैसे रेजा, कुली, राजमिस्त्री, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कारपेंटर, पथर काटने वाले, फिटर या बेंडर, मैकेनिक, कँुए खोदने वाले, वेल्डिंग करने वाले, मुख्य मजदूर, स्प्रेमैन, लोहार, मिश्रण करने वाले, पंप आपरेटर, रोलर चालक, निर्माण कार्य में चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड, चट्टान तोड़ने वाले, बांध पुल निर्माण में लगे मजदूर, ईठ भट्ठा निर्माण मे लगे मजदूर इत्यादि का कार्य करते हो आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, ठेकेदार का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किसी भी च्वाईस सेन्टर मे 30 रू. देकर या स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से उपरोक्त आवेदन कर सकते हैं। /कमलज्योति/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें