: बालको मेगा रक्तदान शिविर में 250 लोगों ने लिया हिस्सा
Fri, Jul 5, 2024
*बालकोनगर, 27 जून 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरबा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोगों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरबा जिले में एक दिन में 250 यूनिट से अधिक जीवन रक्षक रक्त एकत्र किए गये।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर कोरबा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों के देखरेख में संचालित किया गया। समर्पित चिकित्सा कर्मचारियों ने शिविर के दौरान रक्त संग्रह के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ ही रक्तदान प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में स्वयंसेवकों के बीच व्यापक जागरूकता पैदा करने में भी मदद की। सावधानीपूर्वक स्क्रीनिंग और जांच के बाद एकत्रित रक्त को कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक में संग्रहीत किया गया। जरूरतमंद लोगों को ब्लड यूनिट निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। थैलेसीमिया, सिकल सेल, कैंसर, सड़क यातायात दुर्घटनाओं, गर्भवती माताओं और हीमोफिलिया वाले व्यक्तियों के इलाज के लिए उनकी रक्त आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमने चिकित्सा संबंधी चुनौतियों की एक विस्तृत समझ के साथ सभी लिंग एवं आयु समूह के कल्याण को संबोधित करने के लिए तैयार की गई विविध पहलों के माध्यम से समुदाय के स्वास्थ्य को लगातार प्राथमिकता दी है। रक्तदान अभियान के दौरान समुदाय की सामूहिक प्रतिक्रिया को देखना सुखद है जिससे रक्त बैंक के भंडार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। इस प्रयास ने आपातकालीन रक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चिकित्सा ढांचे को मजबूत किया है और अनगिनत लोगों की जान बचाई है।
बालको के प्रयास की सराहना करते हुए कोरबा के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी श्री एस. एन. केसरी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और 250 से अधिक लोगों का रक्तदान कराना वास्तव में एक उल्लेखनीय प्रयास है। मैं प्रत्येक रक्तदाता को उनके निस्वार्थ कार्य के लिए बधाई देता हूँ। उदारता का यह कार्य हमारे समुदाय में अनगिनत लोगों की जान बचाने में मदद करेगा जिससे कई परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।बालको का मेगा रक्तदान शिविर जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को एकत्रित करने में सफल रहा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र के माध्यम से उनके योगदान को सराहा गया। इसका उद्देश्य उनके निस्वार्थ कार्यों का सम्मान करना और प्रोत्साहन प्रदान करना था।बालको समुदाय की भलाई में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत पूरे वर्ष कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता है। वित्तवर्ष 2024 में 1.35 लाख से अधिक लोगों के जीवन को को लाभ पहुंचाया है। कंपनी अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य पहल का संचालन करता है।
स्वास्थ्य पोस्ट (आरएचपी) के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाता है। परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 50,000 लोग लाभान्वित हुए हैं। कंपनी अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) के माध्यम से क्षेत्र में ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाया है जो हर 15 दिनों में क्षेत्र का दौरा करती है। वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 15,500 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। कंपनी त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता आयोजित करता है जो टीकाकरण, स्वच्छता प्रथाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देते हैं। नई किरण परियोजना के तहत बालको ने कोरबा के 45 गांवों में जागरूकता के माध्यम से 57,000 से अधिक लोगों को माहवारी के दौरान स्वच्छ प्रथाओं के बारे में जागरूक किया है।बालको मेडिकल सेंटर 170 बिस्तरों का अत्याधुनिक कैंसर उपचार केंद्र है। देश में कैंसर उपचार के क्षेत्र में यह अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित है। वर्ष 2018 में केंद्र के उद्घाटन के बाद लगभग 38,500 पीड़ितों को विभिन्न विशेषज्ञों ने उपचार मुहैया कराए हैं।100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एव उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। विशेषज्ञों की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसे 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है। बालको अस्पताल छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों से हर साल 2 लाख 10 हजार से अधिक रोगियों को सेवा प्रदान करता है।
-------------------------------------------------
: विकलांग जनों की सेवा हेतु हम हमेशा तैयार- हितानंद
Fri, Jun 28, 2024
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर घर का मुखिया पैरों से लाचार हो जाए तो घर को कौन चलाएगा। ऐसा ही वाकया वार्ड क्रमांक 35 में हुआ। जहां एक गरीब व्यक्ति लक्ष्मण चौहान जो कि घर-घर घूम कर ब्रेड बेचने का काम करता था। बीमारी की वजह से इसका एक पर नहीं रहा। जिससे उसकी आजीविका का साधन समाप्त हो गया, घर का गुजर बसर भी बड़ी मुश्किल से हो पा रहा था। आए दिन वह कई लोगों के पास सहायता के लिए दौड़ता रहा। लोगों ने कई प्रकार से उसकी मदद भी की। अपने वार्ड के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी के यहां भी वह सहायता के लिए पहुंचा। हितानंद अग्रवाल ने सामर्थ्य विकास योजना के तहत प्रयास कर उसके जीवकोपार्जन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। आज लक्ष्मण चौहान साइकिल पाकर बेहद खुश है। पूछने पर उसने बताया कि पैर न होने की वजह से वह अपना काम नहीं कर पा रहा था। इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल मिलने से उसके जीवन में नई किरण आई है, अब वह अपना पुराना काम इस साइकिल के माध्यम से कर सकेगा। बातचीत में हितानंद अग्रवाल ने बताया कि विकलांग जनों की सेवा हेतु हम हमेशा तैयार हैं, जब लक्ष्मण चौहान सहायता के लिए उनके पास पहुंचा और अपने परिवार की स्थिति बताई तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने तुरंत समाज कल्याण विभाग में संपर्क कर उसे योजना का लाभ दिलाया।
: बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास शिविर का आयोजन
Wed, Jun 26, 2024
बालकोनगर, 21 जून, 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। कंपनी के सामुदायिक विकास विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविर में लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। योग में बालको के कर्मचारियों उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों तथा स्थानीय लोगों ने आयोजन में शिरकत की।
कंपनी ने योग का शिविर के माध्यम से कवर्धा, मैनपाट, और बालको के वेदांता स्किल स्कूल में योग शिविर का आयोजन कर युवाओं को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर के नन्हें बच्चों में योग की समझ विकसित करने के उद्देश्य 21 नंद घर में योग्याभ्यास का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देन के लिए संचालित आरोग्य परियोजना तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने वाली नयी किरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित विभिन्न योग शिविर में किशोर युवक और युवतियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने सभी को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को मान्यता दी है। योग साधना सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं है बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का जरिया भी है। योग विद्या ने विश्वभर में नई ऊंचाइयों को छूआ है। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा प्रति वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर बालकोनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है।
सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए योग विशेषज्ञ प्रीति मंडल ने कहा कि बालको में आयोजित 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मेरे लिए बेहतरीन अनुभव रहा जिसका हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि निरंतर योग करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जो हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।योग विशेषज्ञों ने सभी योग साधकों को सूर्य नमस्कार, मक्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, सेतु बंध, स्कंध चक्र, शवासन, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पथ आदि योगासन का अभ्यास कराया। सभी योग साधकों ने जीवनशैली में नियमित रूप से योग को अपनाने का निश्चय किया।