: खनन प्रभावित गांवों में जल समस्या, कल एसईसीएल का घेराव करेंगे ग्रामीण : माकपा
Wed, Oct 6, 2021
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में कल बांकीमोंगरा क्षेत्र के खनन प्रभावित पुरैना, बांकी बस्ती, मड़वाढोढा और आसपास के गांवों के ग्रामीण निस्तारी, सिंचाई और पीने के लिए जल आपूर्ति जारी रखने की मांग करते हुए एसईसीएल के सुराकछार खदान का घेराव करेंगे। इस संबंध में आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए आज हुई बैठक में प्रमुख रूप से मोहपाल सिंह, अजित सिंह, शिवरतन सिंह, हीरा सिंह, प्रदीप कुमार, आनंद मोहन, सुरित राम, गुलाब बाई, रामायण बाई, बिमला, पूर्णिमा, राम यादव समेत बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।मोंगरा वार्ड की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने कहा है कि बांकी खदान 1962 से संचालित है। कोयला खनन के कारण यहां जल स्तर काफी गिर चुका है और अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसईसीएल ही पीने, निस्तारी और सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध करते आया है। लेकिन बांकी खदान बंद होने के बाद अब अचानक एसईसीएल द्वारा इन गांवों में जल आपूर्ति रोक दी गई है, जिससे यहां जल संकट गहरा गया है। हालांकि माकपा के दबाव में इन प्रभावित गांवों में तीन टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। माकपा पार्षद ने इन गांवों में जल संकट के स्थायी निराकरण की मांग की है।माकपा जिला सचिव प्रशांत झा और छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने बताया कि जल आपूर्ति रोक देना इन खनन प्रभावित गांवों व यहां के रहवासियों के साथ न केवल अमानवीय व्यवहार है, बल्कि उनके मानवाधिकारों का हनन भी है। इस व्यवहार के कारण न केवल पेयजल और निस्तारी का संकट गहरा गया है, बल्कि खदान से बाहर निकलने वाले पानी के भरोसे खेती एवं सब्जी बड़ी करने वाले किसानों की पर भी बुरा असर पड़ रहा है।माकपा नेताओं ने कुछ दिनों पहले ही एसईसीएल प्रबंधन को ज्ञापन देकर मांग की थी कि पुरैना और बांकी बस्ती में पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल सप्लाई चालू रखा जाए, खदान से बाहर निकलने वाले पानी को बोर होल पम्प लगाकर किसानों को खेती की सिंचाई के लिए तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा आसपास के तालाबों को भरने की व्यवस्था की जाए।आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए आज हुई बैठक में प्रमुख रूप से मोहपाल सिंह, अजित सिंह, शिवरतन सिंह, हीरा सिंह, प्रदीप कुमार, आनंद मोहन, सुरित राम, गुलाब बाई, रामायण बाई, बिमला, पूर्णिमा, राम यादव समेत बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
: ऑन लाइन धोखाधड़ी से चिंतित: शंकर अग्रवाल (युवा, भाजपा नेता)
Wed, Oct 6, 2021
कोरबा। इंटरनेट की चमत्कारिक दुनिया मे जहां सेकेंडो में सात समंदर पार पहुचने की क्षमता पैदा हुई है वही जाल साज भी इस तकनीक को जालसाजी के लिए अपना रहे है भाजपा कार्यकर्ता शंकर अग्रवाल ने इस पर कहा कि स्मार्टफ़ोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने हमारी ज़िंदगी को पहले से आसान और मनोरंजक बना दिया है. लेकिन इससे फ्रॉड यानी धोखाधड़ी और जालसाज़ी भी बढ़ गई है.चूंकि ऑनलाइन-फ्रॉड का हर मामला पुलिस में दर्ज नहीं होता, इसलिए कहना मुश्किल है दुनिया में हर दिन कितने लोग इस धोखाधड़ी का शिकार होते हैं.
श्री अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन लेन-देन के बढऩे के साथ ठगी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। ठग नए-नए तरीके से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। पहले जहां अधिकतर ठगी के मामले OLEX पर सामान बेचने के नाम पर होते थे। अब वहीं ठगों ने भी अपने तरीके बदल दिए हैं।अलग-अलग तरीकों से लोगों से मोटी रकम खातों से निकल रहे है। शिकायत के बाद भी पुलिस इन ठगों तक पहुचने का प्रयास करती हैं।
गांव व शहरों में स्टॉल लगाकर सब्सिडी बताकर 100-200 रुपये में आधार कार्ड वालों को सिम कार्ड जारी कर देते है। फिर होता है ठग राज का खेल शुरू ।
अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस जाल साजी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है वही उन्होंने कहा कि शकजत कानून बना कर कड़ी कार्यवाही कि जाए।जिससे लोगो की गाढ़ी कमाई बचाया जा सके।
: सैकड़ो स्वच्छता मित्रों के साथ भाजपा ने किया नगर निगम का घेराव
Wed, Oct 6, 2021
नगर निगम कोरबा अंतर्गत कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों का हाल बुरा है, इन्हें कार्य से संबंधित कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, इन्ही सब समस्याओं को लेकर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल एवं भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया, विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष द्वारा स्वच्छता मित्रों की मांगों को लेकर आवाज उठाई गई थी, निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्या का समाधान करने मांग की गई थी, परंतु नगर निगम के ढुलमुल रवैये की वजह से विवश होकर स्वच्छता मित्रों से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगो को लेकर घेराव किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से न्यूनतम और कुशल श्रमिक के बराबर दैनिक वेतन प्राप्ति, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा, दुर्घटना अथवा किसी आपात स्थिति में 07 लाख रुपए मुआवजे की व्यवस्था, वेतन का भुगतान प्रतिमाह निश्चित तिथि पर होने की मांग, सप्ताह में छुट्टी की व्यवस्था कार्य करने वाले कर्मचारी को अनावश्यक ना निकाला जाए इसकी मांग, एसएलआरएम सेंटर के नजदीक निवासरत लोगों को उसी सेंटर में कार्य की प्राथमिकता दिए जाने, एसएलआरएम सेंटर से प्राप्त उत्पाद से आए का लाभ स्थानीय सेंटर के कर्मचारियों को मिले, निगम द्वारा प्रदान किए गए रिक्शे की मरम्मत का व्यय नगर निगम स्वयं वहन करे, कचरा कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा प्रदान किया जाए, स्वच्छता मित्रों को संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण जूता, हेलमेट इत्यादि प्रदान किया जाए, एसएलआरएम सेंटर को समय-समय पर सेनीटाइज किया जाए, एसएलआरएम सेंटर में हर माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वच्छतामित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाए, कार्यस्थल पर आने व सेल्फी का समय सभी सेंटरों में एक समान सुनिश्चित किया जाए, गर्भावस्था के दौरान महिला स्वच्छता मित्रों को अवकाश दिया जाए, स्वच्छता मित्रों को स्वास्थ्य अवकाश एवं अवकाश दिया जाए, ये मांगे प्रमुख थी !
यह घेराव पूरे दिन भर लगातार चलता रहा, बरसात में भीगते हुए स्वच्छ्ता मित्रों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखा, निगम प्रशासन की ओर से अपर आयुक्त अशोक शर्मा, संजय तिवारी ने कई बार आकर बात की, किन्तु उनके पास किसी भी समस्या का हल नही था इस दशा में भाजपा प्रतिनिधि मंडल में निगम आयुक्त से वार्तालाप की, जिसमे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अशोक चावलानी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मंजू सिंह, ज्योति वर्मा, पार्षद ऋतु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, विकास अग्रवाल, सुफल दास शामिल थे, 15 सूत्रीय मांगों में से 5 मांगो को निगम आयुक्त ने तत्काल मांन लिया ,जिसमें रिक्से का मेंटेनेंस नगर निगम द्वारा कराया जाएगा इस बात पर सहमति बनी, जो रिश्ते पूरे खराब हो चुके हैं उसको बदलकर 64 ई-रिक्शा 1 महीने के अंदर लाया जाएगा, सभी एसएलआर सेंटर में मेडिकल कैंप/ मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ,जो वेस्टेज का बिक्री होगा उसकी राशि को स्वच्छता मित्रों में ही बांटी जाएगी ,दुर्घटना होने पर ₹200000 मुआवजा राशि दी जाएगी । साथ ही अन्य मांगों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा, उक्त चर्चा के बाद भी आंदोलनकारी भीगते बरसात में डटे हुए थे, वे न्यूनतम वेतनमान की बात पर अड़े हुए थे । पुलिस प्रशासन ने साकेत भवन को छावनी में तब्दील कर दिया था, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू दल बल सहित सुबह से ही निगम में डटें हुए थे, मांग पूरी नही होने की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा, तहसीलदार ने आकर चर्चा की, उन्होंने आश्वाशन दिया है कि 7 दिवस के भीतर 1 त्रिपक्षीय बैठक जिलाधीश महोदय के साथ आयोजित की जाएगी, इस बैठक में जिलाधीश, निगम के अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष सहित स्वच्छता कर्मी की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान किया जाएगा, कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मण्डल महामंत्री उदय सिंह, राजेश सोनी, राजेश राठौर, रमा मिरी, पुष्पा चौहान, नारायण महंत, शैल राठौर, द्रौपदी वर्मा, अमित मिंज, बुधवार साय यादव, कमला बरेठ, सतीश झा, विकास झा,गंगाराम भारद्वाज, लुकेश्वर चौहान, आरती अग्रवाल, धनश्री साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे