: निगम का घेराव कल 6 अक्टूबर को :- हितानंद अग्रवाल
Tue, Oct 5, 2021
नगर निगम कोरबा अंतर्गत कार्य
कर रहे स्वच्छता मित्रों का हाल बुरा है, इन्हें कार्य से संबंधित कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उक्त विषय पर आज एक बैठक स्वच्छता मित्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के मध्य आहूत हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ,भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सोनी ,डॉ राजेश राठौर और सर्व पिछड़ा समाज के जिला अध्यक्ष गिरधारी साहू जी शामिल हुए जहां पर सभी स्वच्छता मित्रों की बातों को सुनकर और सभी स्वच्छता मित्रों की मांग के अनुरूप नगर निगम घेराव की योजना बनाई गई । भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल एवं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा 6 अक्टूबर को सवेरे 11:00 बजे से नगर निगम कोरबा का घेराव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समय-समय पर कई बार हम लोगों द्वारा स्वच्छता मित्रों की मांगों को लेकर आवाज उठाई गई, परंतु नगर निगम के ढुलमुल रवैये की वजह से हमें विवश होकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव करना पड़ रहा है। स्वच्छता मित्रों से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगे जिनमें न्यूनतम और कुशल श्रमिक के बराबर दैनिक वेतन प्राप्ति, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा, दुर्घटना अथवा किसी आपात स्थिति में 07 लाख रुपए मुआवजे की व्यवस्था, वेतन का भुगतान प्रतिमाह निश्चित तिथि पर होने की मांग, सप्ताह में छुट्टी की व्यवस्था कार्य करने वाले कर्मचारी को अनावश्यक ना निकाला जाए इसकी मांग, एसएलआरएम सेंटर के नजदीक निवासरत लोगों को उसी सेंटर में कार्य की प्राथमिकता दिए जाने, एसएलआरएम सेंटर से प्राप्त उत्पाद से आए का लाभ स्थानीय सेंटर के कर्मचारियों को मिले, निगम द्वारा प्रदान किए गए रिक्शे की मरम्मत का व्यय नगर निगम स्वयं वहन करे, कचरा कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा प्रदान किया जाए, स्वच्छता मित्रों को संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण जूता, हेलमेट इत्यादि प्रदान किया जाए, एसएलआरएम सेंटर को समय-समय पर सेनीटाइज किया जाए, एसएलआरएम सेंटर में हर माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वच्छतामित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाए, कार्यस्थल पर आने व सेल्फी का समय सभी सेंटरों में एक समान सुनिश्चित किया जाए, गर्भावस्था के दौरान महिला स्वच्छता मित्रों को अवकाश दिया जाए, स्वच्छता मित्रों को स्वास्थ्य अवकाश एवं अवकाश दिया जाए। इस प्रकार की कई मांगों को लेकर नगर निगम कोरबा को कई बार हम लोगों द्वारा अवगत कराया जा चुका है। किंतु मांगे पूरी नहीं होने के कारण स्वच्छता मित्रों के साथ नगर निगम का घेराव करने के लिए 6 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। जहां काफी बड़े स्तर पर नगर निगम के घेराव की योजना है। ताकि स्वच्छता मित्रों को उनका हक मिल सके।
: स्वच्छता मित्रों के लिए 6 अक्टूबर को होगा निगम का घेराव - हितानंद अग्रवाल
Mon, Oct 4, 2021
नगर निगम कोरबा अंतर्गत कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों का हाल बुरा है, इन्हें कार्य से संबंधित कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उक्त विषय पर आज एक बैठक स्वच्छता मित्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के मध्य आहूत हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ,भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सोनी ,डॉ राजेश राठौर और सर्व पिछड़ा समाज के जिला अध्यक्ष गिरधारी साहू जी शामिल हुए जहां पर सभी स्वच्छता मित्रों की बातों को सुनकर और सभी स्वच्छता मित्रों की मांग के अनुरूप नगर निगम घेराव की योजना बनाई गई । भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल एवं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा 6 अक्टूबर को सवेरे 11:00 बजे से नगर निगम कोरबा का घेराव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समय-समय पर कई बार हम लोगों द्वारा स्वच्छता मित्रों की मांगों को लेकर आवाज उठाई गई, परंतु नगर निगम के ढुलमुल रवैये की वजह से हमें विवश होकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव करना पड़ रहा है। स्वच्छता मित्रों से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगे जिनमें न्यूनतम और कुशल श्रमिक के बराबर दैनिक वेतन प्राप्ति, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा, दुर्घटना अथवा किसी आपात स्थिति में 07 लाख रुपए मुआवजे की व्यवस्था, वेतन का भुगतान प्रतिमाह निश्चित तिथि पर होने की मांग, सप्ताह में छुट्टी की व्यवस्था कार्य करने वाले कर्मचारी को अनावश्यक ना निकाला जाए इसकी मांग, एसएलआरएम सेंटर के नजदीक निवासरत लोगों को उसी सेंटर में कार्य की प्राथमिकता दिए जाने, एसएलआरएम सेंटर से प्राप्त उत्पाद से आए का लाभ स्थानीय सेंटर के कर्मचारियों को मिले, निगम द्वारा प्रदान किए गए रिक्शे की मरम्मत का व्यय नगर निगम स्वयं वहन करे, कचरा कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा प्रदान किया जाए, स्वच्छता मित्रों को संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण जूता, हेलमेट इत्यादि प्रदान किया जाए, एसएलआरएम सेंटर को समय-समय पर सेनीटाइज किया जाए, एसएलआरएम सेंटर में हर माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वच्छतामित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाए, कार्यस्थल पर आने व सेल्फी का समय सभी सेंटरों में एक समान सुनिश्चित किया जाए, गर्भावस्था के दौरान महिला स्वच्छता मित्रों को अवकाश दिया जाए, स्वच्छता मित्रों को स्वास्थ्य अवकाश एवं अवकाश दिया जाए। इस प्रकार की कई मांगों को लेकर नगर निगम कोरबा को कई बार हम लोगों द्वारा अवगत कराया जा चुका है। किंतु मांगे पूरी नहीं होने के कारण स्वच्छता मित्रों के साथ नगर निगम का घेराव करने के लिए 6 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। जहां काफी बड़े स्तर पर नगर निगम के घेराव की योजना है। ताकि स्वच्छता मित्रों को उनका हक मिल सके।
: 10 दिवस में बिजली व्यवस्था नही सुधारी तो होगा उग्र आंदोलन :- हितानंद अग्रवाल
Mon, Oct 4, 2021
भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में आज जनता का दर्द लेकर तुलसी नगर बिजली विभाग के सब स्टेशन पहुंच अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर संपूर्ण क्षेत्र में हो रही विद्युत से संबंधित समस्याओं बाबत ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा कि संपूर्ण कोरबा नगर निगम क्षेत्र में कोई भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हो। आए दिन विभिन्न जगहों पर वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।फ्लकचुएशन इतना ज्यादा रहता है कि लोगों के घरों के बिजली से चलने वाले सामान बर्बाद हो रहे हैं। एक तो कोरोना ने कमर तोड़ रखी है, ऊपर से घर के सामानों का नुकसान जनता कैसे बर्दाश्त करे।संपूर्ण क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली चलती ही रहती है। किसी भी समय बिजली कट जाती है। थोड़ी सी हवा चलने पर सबस्टेशन के द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। विद्युत समस्या के समय फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलते। कोई अधिकारी, कर्मचारी, जिम्मेदार व्यक्ति ध्यान नहीं देता। विद्युत दर में जो बढ़ोतरी की गई है वह भी समयाकूल नहीं है। ऐसे समय में जब लोगों के पास रोजगार के संसाधन नहीं हैं विद्युत विभाग द्वारा विद्युत दर में बढ़ोतरी कतई उचित कदम नहीं है। बिजली के बिल में भी काफी अनियमितता देखी जा रही है। विभाग द्वारा लगातार एवरेज बिल भेजा जाता है एवं कई महीनों बाद इकट्ठा बिल दे दिया जाता है। जिससे भोक्ता एक साथ बड़ी राशि जमा करने में सक्षम नहीं हो पाता। एक साथ बिजली बिल भरने पर यूनिट के निर्धारण उपरांत विद्युत बिल जारी करने में भी अनियमितता रहती है। सारी यूनिट का बिल एक ही स्लैब में निर्धारित कर दिया जाता है। स्पॉट बिलिंग की सुविधा संपूर्ण क्षेत्र में नियमित नहीं हो पा रही है। बालको एवं बाकी मोगरा जोन को पास हुए काफी दिन व्यतीत हो चुके हैं परंतु अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यदि नए जोन का निर्माण हो जाए तो काफी समस्याएं निचले स्तर पर ही निपटाई जा सकती है। बीपीएल परिवारों के लिए एकल बत्ती कनेक्शन योजना उपलब्ध थी, उसे भी विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। उपरोक्त समस्याओं को निपटाने हेतु उचित कदम नहीं उठाए गए तो पार्षदों द्वारा जनता के साथ वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। अधीक्षण अभियंता को उपस्थित सभी विपक्षी पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया। अधीक्षण अभियंता से मुलाकात एवं ज्ञापन देने के दौरान पार्षदों में रितु चौरसिया, आरती विकास अग्रवाल, नारायण दास महंत, बालीराम साहू, अजय गोंड, धनश्री अजय साहू, प्रतिभा निखिल शर्मा, अनीता साकुंदी यादव एवं रविंद्र जायसवाल, अमित उपस्थित रहे।